Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

पीएससी अध्यक्ष चयन के लिए समिति गठित

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन के लिये समिति का गठन किया गया है।

डॉ. पवन कुमार शर्मा बने इंदौर कमिश्नर

राज्य शासन ने भारी प्रशासनिक उलटफेर किया है जिसमें इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी को हटाकर बिजली कंपनी में भेजा गया है। वहीं इंदौर संभागायुक्त के रूप में डॉ. पवन शर्मा की पदस्थापना की गई है।

कान्हा टाइगर रिजर्व से नर बाघ को लाया गया वन विहार

कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के घोरेला बाड़े में रखे गये नर बाघ को शनिवार 6 जून को प्रात: 10.30 बजे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया। इस नर बाघ ने महाराष्ट्र राज्य से बैतूल जिले में प्रवेश किया था। मुख्य वन्य-प्राणी अभिरक्षक महाराष्ट्र के अनुसार इस बाघ द्वारा अक्टूबर-2018 में अमरावती जिले में दो जनहानि की गई थी।

स्कूलों में 30 तक रहेगा अवकाश

शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस एवं उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिये शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिये प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिये 30 जून तक अवकाश घोषित किया गया है. ऑनलाइन अध्यापन की गतिविधियाँ विभागीय आदेश के अनुसार जारी रखी जा सकेंगी।

हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 के ऑनलाइन प्रवेश-पत्र प्राचार्य बिना हस्ताक्षर के भी मान्य

हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2020 की स्थगित हायर सेकेण्डरी परीक्षा के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के संशोधित तिथि एवं जिला परिवर्तन/केन्द्र परिवर्तन से संबंधित प्रवेश-पत्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन जारी किये गये हैं। संबंधित संस्था/छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन उपलब्ध कराये गये प्रवेश-पत्रों में संस्था प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा का प्रावधान है।

माध्य. शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदन की तिथि बढ़ी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में भारिया, बैगा, सहरिया जनजाति के माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 के उत्तीर्ण, माध्यमिक शिक्षक पद की न्यूनतम अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। कोरोना संकट के कारण तिथि को बढ़ाकर अब 16 जून कर दिया गया है।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्रालय के नवीन भवनों के निकट स्थित उद्यान परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकारों ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। धरती को यदि बचाना है तो हमें पर्यावरण बचाना पड़ेगा, पेड़ लगाने पड़ेंगे।

प्रदेश में “एकल नागरिक डाटाबेस” बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही ”एकल नागरिक डाटाबेस’ तैयार किये जाने का कार्य किया जाएगा। अभी विभिन्‍न योजनाओं का लाभ देने के लिए नागरिकों से बार-बार जानकारी मांगनी पड़ती है। एकल नागरिक डाटाबेस बन जाने से नागरिकों को बार-बार जानकारी नहीं देनी होगी। शासन के पास उपलब्ध जानकारी का विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

राजभवन जैव विविधता और जैविक खेती का आदर्श प्रस्तुत करे: टंडन

राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने निर्देशित किया है कि राजभवन भोपाल और पंचमढ़ी में आकर्षक और आत्म निर्भर उद्यानों का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास किया जाए। राजभवन के आगंतुकों को मध्यप्रदेश की जैव विविधता, आधुनिक जैविक पद्धति से बागवानी और फल एवं पुष्प उद्यान की लाभकारी और आत्मनिर्भर खेती की जानकारी और प्रेरणा प्राप्त हो। उन्होंने कहा है कि राजभवन में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाए। राजभवन में उपलब्ध कचरे, गोबर, गो-मूत्र इत्यादि जैविक और प्राकृतिक तत्वों का उपयोग कर कृषि एवं उद्यानिकी फसल के लिये खाद और कीटनाशकों का निर्माण किया जाये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today