Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

आरजीपीवी की फार्मेसी डिप्लोमा द्वितीय, अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित

राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा फार्मेसी की द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएँ भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षाएँ 17 जुलाई से निर्धारित थी।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

चौहान ने करुणाधाम आश्रम में माथा टेका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह  करुणाधाम आश्रम में माथा टेका। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के 84 दिन बाद मंदिर, धर्मस्थल खोलने पर  मुख्यमंत्री श्री चौहान आश्रम गए। आश्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री चौहान ने माता रानी और गणपति भगवान से प्रार्थना की कि नागरिकों की इस विपदा से रक्षा करें। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अन्य श्रद्धालुओं ने भी आश्रम में  प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 72.3 प्रतिशत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में कोरोना नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की।बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में गत लगभग एक माह से वायरस के नियंत्रण की प्रवृत्ति स्थिर है। एक्टिव केस अन्य राज्यों से कम हैं वहीं  अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में  वायरस संक्रमण भी अपेक्षाकृत नियंत्रण में है। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट इस समय 72.3 हो गया है, जो राजस्थान के पश्चात देश में सर्वाधिक है। इसका अर्थ है मध्यप्रदेश में रोगियों के स्वस्थ होने की रफ्तार तीव्र है। इसके अलावा डबलिंग रेट 34.9 दिवस है, जो सभी राज्यों से ज्यादा है। इसका अर्थ है मध्यप्रदेश में संक्रमण की गति को रोकने में सफलता मिली है।

चौहान ने राज्यपाल से बात कर स्वास्थ्य जानकारी ली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्यपाल लालजी टंडन से मोबाइल पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री लालजी टंडन अभी उत्तर प्रदेश में  अस्पताल में भर्ती हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा  हो रहा है।

परिवहन कार्यालयों में सभी कार्य होंगे ऑनलाइन

प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों में सभी कार्य ऑनलाइन किये जाएंगे। समस्त प्रकार के कार्यों के लिये डिजिटल माध्यम से टेक्स एवं फीस ही स्वीकार की जाएगी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुरू हुई सफारी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह से पर्यटन पुनः प्रारंभ हुआ। सुबह 12 सफारी में 40 पर्यटक और दोपहर 7 सफारी में 28 पर्यटकों ने भ्रमण किया। सफारी वाहनों को सफारी के पूर्व व पश्चात पूर्णतः सेनेटाइज किया गया।

बिजली बिलों में राहत संबंधी देयकों का वितरण शुरू

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ने कहा है कि कोविड-19 के संबंध में जारी विद्युत बिलों में दी गई राहत की पात्रता रखने वाले उपभोक्ताओं को देयक जारी होना शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि पात्र उपभोक्ताओं को बिल जारी करने के पहले बिलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को राज्य शासन की मंशा अनुसार कोविड-19 से संबंधित विद्युत बिलों में राहत मिल सके।

सफाई कर्मचारियों की बीमा राशि में 100 प्रतिशत वृद्धि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नियमित सफाई कर्मचारियों की बीमा राशि में 100 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। इसका लाभ एक जुलाई, 2020 से मिलेगा। राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गये हैं। इस आदेश से वर्तमान में कार्यरत 16 हजार से अधिक सफाई कर्मचारी और आगामी समय में इस पद पर भर्ती होने वाले कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

स्कूल-कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाएँ आगामी आदेश तक बंद रहेंगी

कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिये राज्य शासन द्वारा अनेक निर्णय लिये गये हैं। जिसके तहत स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाएँ आगामी आदेश तक और अंतर्राज्यीय बसों का संचालन 30 जून तक बंद रहेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today