Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

देश की अखंडता और एकता के लिए डॉ मुखर्जी ने जीवन किया बलिदानः पचौरी

देश की अखंडता और एकता के लिए डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनसे प्रेरणा लेकर हमको भी भारत मां के प्रति अपने कर्तव्य निभाना है। यही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक सदस्य का लक्ष्य होना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित मंडल के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग में कही। इस दौरान डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया.

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार दिल्ली में बैठकें, नतीजा मंगलवार को आने के आसार

मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का मामला बेहद पेचीदा होता जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को समायोजित करने के कारण की कवायद में भाजपा के अपने ही बड़े नेता नाराज होते जा रहे हैं जिससे केंद्रीय नेतृत्व भी दो दिन की बैठकों में कोई फैसला नहीं निकाल पाया है। हालांकि राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ् होने की वजह से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को राष्ट्रपति ने प्रभार दिलाया दिया है।

कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के बेटे से जालसाजी करने वाला प्रकाश गुप्ता जेल में

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के बेटे के साथ डेढ़ करोड़ की जालसाजी करने वाले बूटकॉम सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक प्रकाश गुप्ता को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रकाश को अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भारत में चीन के 59 एप पर प्रतिबंध

भारत-चीन सीमा पर तनाव का असर अब बाजार में दिखाई देने लगा है। भारत सरकार ने चीन के भारतीय बाजार को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अत्याधुनिक संचार साधन मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से चीन की आर्थिक कमर तोड़ना शुरू करते हुए चीन के 59 एप को प्रतिबंधित कर दिया है।

बारात के जश्न में चलाई गोली युवक के सिर में लगी

इंदौर के पास नायता मुंडला में एक बारात के जश्न में गोली चलाए जाए जाने से एक युवक के सिर में लग गई। घायल युवक पलकेश शर्मा बारात को देख रहा था। जश्न में गोली चलाने वाला युवक संदीप ठाकुर है। पलकेश को घायल हालत में इंदौर के बाम्बे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दिग्विजय ने भाजपा से पूछा शिवराज डाबी एफबीआई का मोस्ट वांटेड नहीं

राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर भाजपा पर हमला बोला है। सिंह ने अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई की कथित मोस्ट वांटेड सूची में शामिल शिवराज डाबी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि वे बताएं डाबी कौन है। वह भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के शिवराज डाबी तो नहीं है।

पीसीसी चीफ कमलनाथ का पुतला जलाया

भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को भाजापा अरेरा मंडल 10 नंबर स्टॉप में व युवा मोर्चा के कार्यक्रम विडीए मार्केट सागर गैरे विष्णु चाइनीज के सामने 7 नंबर बस स्टॉप पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी वा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि चीन के दलाल कमलनाथ जब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री थे तो उन्होंने चीन के इशारे पर बांस को उपज से हटाकर पेड़ की श्रेणी में लाकर उसे काटने के लिए वन विभाग से अनुमति वाले पेड़ों में शामिल किया था, इससे भारतीय किसानों और गरीबों के बांसों से सम्बंधित कारोबार को ठप हो गया। वहीं चीन से आने वाले बांस और इससे बनी सामग्री का इम्पोर्ट टैक्स कम कर बढ़ावा दिया था।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनुच्छेद 370 हटाने के आंदोलन के जनक

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि जिला भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यालय में सभी मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी कराया गया। मंडलवार वक्ताओं ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सबसे पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संघर्ष किया था। वहीं जनसंघ को तैयार करने में आईं चुनौतियों के सम्बंध में बताया गया।

जीतू सोनी की गुजरात में गिरफ्तारी

कमल नाथ सरकार में भयमुक्त प्रदेश के तहत माफियाओं पर चलाए गए अभियान में इंदौर के जीतू सोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी जिसमें जीतू सोनी फरार हो गया था। उसके खिलाफ कई नोटिस जारी किए लेकिन इसके बाद भी वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका।

मंत्रिमंडल विस्तार दो दिन में होने के संकेत

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को अब विराम लगने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली पहुंचने के बाद घटे घटनाक्रम से दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के बाद उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने से यह संभावना प्रबल हुई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today