Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

बड़ा मलहरा के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में विधायक तरवर लोधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कमलनाथ सरकार की विफलताओं को उजागर करने सभी मोर्चा चलाएंगे अभियान

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रदेश के 27 विधानसभा क्षेत्रों में कमलनाथ सरकार के 15महीनों के कार्यकाल की विफलताओं को उजागर करने के लिए विशेष अभियान चलायेंगे। मोर्चा द्वारा शुरू किए जाने वाले इस अभियान को लेकर सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रबंधन समिति के संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों से विचार विमर्श किया।

कांग्रेस के झूठ, छल, प्रपंच से सावधान रहें भाजपा कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा ने कोरोना के कठिन समय में जिस सामाजिक दायित्व को निभाया उसकी प्रशंसा आज हर तरफ की जा रही है। मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता गरीबों की सेवा में जी जान से जुटे रहे। लेकिन अब उन्हें कांग्रेसियों के झूठ, छल, प्रपंच से सावधान रहने की जरूरत है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को कटनी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

77 लाख कीमत के गांजे के 1365 पौधे जब्त

पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन क्रय विक्रय के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक को 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागलवाडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुसमी में गांजे की अवैध खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया। टीम ने ग्राम कुसमी चमार फल्या में दबिश दी। दबिश के उपरांत टीम ने गांजे के 1365 पौधे वजन करीब 600 किलो जप्त किये। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 77 लाख 22 हजार रुपये है।

केजी सुरेश माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के नए कुलपति बने

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में केजी सुरेश की नियुक्ति की गई है। सुरेश की कुलपति के रूप में नियुक्ति के आदेश राज्य शासन ने जारी किए हैं। शासन ने उनकी नियुक्ति चार साल के लिए की है।

भाजपा पूर्व विधायक के भाई डॉ. सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल होंगे

मुरैना सुमावली विधानसभा के भाजपा से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के बड़े भाई डॉ. सतीश सिंह सिकरवार कल कांग्रेस में शामिल होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेंगे.

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस विधि विभाग ने की प्रदेश समन्वय समिति की घोषणा

मध्य प्रदेश की 27 विधान सभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर एडवोकेट ने विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा (सांसद) की सहमति से 22 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति की घोषणा की है।

बाढ़ प्रभावितों को जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे, चिंता न करें:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गत दिनों प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से प्रदेश में जनहानि नहीं हुई है, परंतु प्रभावितों के घर, सामान आदि की अत्यधिक हानि हुई है। कई गाँवों में तो पूरे के पूरे घर टूट गए हैं तथा सामान नष्ट हो गया है। परंतु मेरे भाई-बहन चिंता न करें, हम उन्हें जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे। साथ ही उनके खेत, सामान आदि की हानि की भी अधिक से अधिक भरपाई की जाएगी। एक-एक बाढ़ पीड़ित के चेहरे पर पुन: मुस्कुराहट लाई जाएगी, ये मामा का वादा है।

जिन्होंने कुछ काम नहीं किया वे काम करने की बात कर रहे हैंः तोमर

मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कहा कि सिर्फ बिजली के बिल पर राजनीति करने वाले लोग जिन्होंने कुछ किया नही। वे काम करने की बात कर रहे है, हम पात्रता पर्ची बांटने जा रहे है। 9 तारीख को हम 10 हजार रुपये का लोन हितग्राहियों को देने जा रहे है। 15 महीन गरीबों को वल्ल्भ भवन में एंट्री नहीं थी, केवल दलालों औऱ कंपनियों की एंट्री थी।

कांग्रेस के पास बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ीः सिसौदिया

मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि बैठक में 27 सीटों को जीतने का संकल्प लिया गया। सीएम सबको आदेशित किया है कि क्षेत्र में जाये और काम करे। क्षेत्र में नाराजगी के सवाल पर कहा कि कोई नाराजगी नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास राम लखन (शिवराज – सिंधिया ) की जोड़ी है तो कांग्रेस के पास बड़े मिया छोटे मियां (कमलनाथ – दिग्विजय) की जोड़ी है।
0000

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today