Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सबनानी चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को विधानसभा उपचुनाव के लिए गठित प्रबंध समिति का सह संयोजक नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों का ऐलान किया

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। दिमनी से रवींद्र सिंह तोमर, अंबाह से सत्यप्रकाश सकवार, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूलसिंह बरैया, करैरा से प्रागीलाल जाटव, बमोरी से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोकनगर से आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह कुंजाम, सांची से मदनलाल चौधरी अहिरवार, आगर से विपिन वानखेड़े, हाट पीपल्या से रणवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामकिशन पटेल और सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को प्रत्याशी बनाया है।

स्वामी अग्निवेश का निधन

जाने-माने आर्य समाज के नेता, स्वामी अग्निवेश ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में अंतिम सांस ली। उन्हें लिवर सिरोसिस हुआ था। वे गंभीर रूप से बीमार थे। मल्टीपल फेल्यूर के कारण उन्हें मंगलवार से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

पत्र लिखने पर कांग्रेस में भारी बदलाव, पत्र लिखने वाले हटाए गए

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले पत्र लिखने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं में से कुछ को कार्यसमिति से हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

पटवारी ने कहा सिंधिया ज्वलनशील पदार्थ

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा कि वे ज्वलनशील पदार्थ है। वे कहीं भी घुलमिल नहीं सकते। कांग्रेस से इससे बच गई है। पटवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल सन्तोष द्वारा भोपाल प्रवास के दौरान सिंधिया को लेकर की गई कथित टिप्पणी का उल्लेख करते हुए यह बात कही।

चंबल अटल प्रोग्रेस-वे से क्षेत्र के विकास द्वार खुलेंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से क्षेत्र का विकासतेजी से होगा और बड़ी संख्या में उद्योग धंधे खुलेंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारमिलेगा। उन्होंने कहा कि चंबल अटल प्रोग्रेस-वे से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।इससे कृषि, उद्योग, शिक्षा एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

स्वामी अग्निवेश की हालत गंभीर

प्रसिद्ध आर्य संन्यासी एवं समाजसेवी स्वामी अग्निवेश की हालत इस समय बहुत गंभीर हो गई है। वे पिछले कई दिनों से वसंतकुंज के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस (ILBS) अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। वे पिछले 2—3 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं लेकिन उनकी स्थिति बहुत चिंताजनक है।

फेस शील्ड लगाए मूंगफली विक्रेता को मंत्री विश्वास सारंग ने गाड़ी रोक कर दिया ईनाम

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल एम्स में कोरोना उपचार की आज समीक्षा की। जब वे एम्स से लौट रहे थे तो आरआरएल के नजदीक एक मूंगफली विक्रेता राजाराम न केवल मास्क लगाया था बल्कि फेस शिल्ड भी पहना था। उसे देखते ही मंत्री सारंग ने अपनी गाड़ी रुकवाकर उस से नाम पूछा और उसे प्रोत्साहित किया कि वह इसी तरह मास्क और फेस शिल्ड लगाकर मूंगफली बेचे।

मुख्यमंत्री 11 को पोहरी, भांडेर, डबरा प्रवास पर

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 11 सिंतबर को दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी जिले के पोहरी में 278.23 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और 9.57 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करेंगे।

वेयर हाउस मालिकों को एनपीए से बचाने लंबित किराया दिया जाये

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि भाजपा की जो केंद्र सरकार निजी वेयर हाउस बनाने के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी और तीन प्रतिशत ब्याज में छूट दे रही है, उसी पार्टी की मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार वेयर हाउस मालिकों का शोषण कर रही है| आज वे सड़क पर आने की कगार पर हैं|

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today