Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

हितानंद भाजपा प्रदेश सह-संगठन मंत्री नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हितानंद को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का सह-संगठन मंत्री नियुक्त किया है।

लालवानी ने साबित किया जनसेवा ही भाजपा का लक्ष्य: सबनानी

भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल अवश्य है, लेकिन वह सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती। पार्टी की पहली प्राथमिकता जनसेवा है और राजनीति उसका माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कोरोना संकट के दौर में किए गए अपने कामों से इसी तथ्य को फिर से प्रमाणित किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कोरोना संकट के समय सांसदों द्वारा किए गए कार्यों से संबंधित एक सर्वे में लालवानी के देश में प्रथम एवं विष्णुदत्त शर्मा के तृतीय आने पर उन्हें बधाई देते हुए कही।

पूर्व विधायक ने हुक्का लाउंज और चेकिंग पर गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। सिंह ने बताया कि भोपाल शहर में जगह-जगह बेरिकेड्स लगाकर हो रही और आमजन को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही भोपाल शहर में हुक्का लाउंज पर प्रतिबंध लगाने लगाया जाए।

इस अवसर पर नितिन दुबे, भगवत रघुवंशी, चंद्रशेखर तिवारी अमित जैन, पप्पू पारवे, सलीम खान, गोपाल तोमर, मनीष शुक्ला, शरण खटीक, प्रतीक जैन, अभिषेक मालवीय सहित आमजन उपस्थित थे। 

जिलाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 17 सितंबर को 70वाँ जन्मदिवस है। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सेवा सप्ताह का शुभारंभ स्वच्छता अभियान से 14 सितंबर से प्रारंभ हो गया है।

शिवराज-महाराज की सभाएं सरकार या भाजपा के खर्च पर हो रही हैं?: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) केके मिश्रा ने विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की हो रही सभाओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन के सरकारी दौरों के नाम पर इन यात्राओं का पूरी तरह भाजपाईकरण हो रहा है! लिहाज़ा, राज्य सरकार स्पष्ट करे कि ये राजनैतिक यात्राएं सरकारी हैं या भाजपा संगठन की और इनका खर्च कौन उठा रहा है?

पालीवाल एमपी-सीजी के नए प्रधान मुख्य आयुक्त होंगे

गांधीवादी विचारधारा के अखिल भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1986 बैच के अधिकारी राकेश कुमार पालीवाल (आरके पालीवाल) मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त होंगे। वर्तमान प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एके चौहान की 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति है।

उनके रिटायरमेंट के बाद पालीवाल एक नवंबर को प्रभार लेंगे। पालीवाल इसके पहले भी मध्यप्रदेश-छत्तीसग़ढ़ के प्रधान आयकर आयुक्त रह चुके हैं। वे गांधीवादी विचारधारा के हैं और जनवरी 2019 में मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में पदोन्नति होने पर यहां से कार्यमुक्त हुए थे।

बड़ी झील में कुत्ते को फेंकने वाले सलमान पर FIR

भोपाल की वीआईपी रोड पर सरेआम एक कुत्ते को बड़ी झील में फेंकने वाले सलमान नामक युवक के खिलाफ श्यामला हिल्स पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 429 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है लेकिन वह अभी फरार बताया जाता है.

पहले खेत हड़पने, अब उपज हड़पने का अध्यादेश: कांग्रेस

मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रभारी जीतू पटवारी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और अभय दुबे ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसान विरोधी है ये आभास 2014 में सत्ता में आते ही करा दिया था, जब किसानों के भूमि का उचित मुआवजा कानून के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई थी। आज फिर मोदी सरकार ने किसानों पर तीन अध्यादेशों का क्रूर प्रहार किया है।

माफियाओं-मिलावट के खिलाफ कार्यवाही, क्या गुनाह था? जो सौदेबाजी कर सरकार गिरा दी: कमलनाथ

‘मैं प्रदेश की जनता से और सांवेर की जनता से पूछना चाहता हूं कि वह बताएं कि क्या माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ मैंने कोई पाप किया, क्या मिलावट के खिलाफ युद्ध छेड़ मैंने कोई गलती करी, क्या लोगों को शुद्ध दूध पिला कर मैंने कोई गलती करी, क्या यह मेरा गुनाह है, जो सौदेबाजी कर मेरी सरकार गिरा दी गई? क्या प्रदेश की पहचान माफियाओ से होगी, मिलावटखोरों से होगी“ उक्त बातें अपने संबोधन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज इंदौर के सांवेर के अर्जुन बरोदा गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सुरखी क्षेत्र की हर बहन आत्मनिर्भर बने: गोविंद

प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि हम चाहते हैं कि सुरखी क्षेत्र की हर बहन अब आत्मनिर्भर बनें । मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी कल्पना है, इसे हमेशा हम सबको मिलकर साकार करना है । मंत्री श्री राजपूत राहतगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहोरा में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित स्व सहायता समूह के ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today