Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

केन्द्र का महत्वपूर्ण कदम है कृषि सुधार विधेयक: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को अधिक से अधिक राहत की आवश्यकता है। कोरोना की स्थितियों में किसान अपनी फसल के दाम खुद तय कर एक राष्ट्र एक बाजार के अनुरूप अधिक लाभ हासिल कर सकें, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के लिए लाए गए दो विधेयक क्रांतिकारी सिद्ध होंगे।

समर्थ वर्ग इलाज की राशि के भुगतान के लिए आगे आए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप उपाय कर एक्टिव केस न बढ़ें, इसके प्रयास किए जाएं। व्यापारी समुदाय से चर्चा कर बाजारों में दुकानों के खुलने के समय को सीमित करते हुए सप्ताह में एक अथवा दो दिन स्वैच्छिक रूप से आधे अथवा पूरे दिन के ‍लिए बाजार को बंद रखने की व्यवस्था की जा सकती है ताकि संक्रमण का फैलाव न हो। वायरस का स्प्रेड रोकने का जिम्मा हम सभी का है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के सभी उपाय अनिवार्य रूप से अपनाए जाएं।

स्व-सहायता समूहों को वर्चुअल कार्यक्रम में वितरित होंगे 200 करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार, 20 सितम्बर को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 13 हजार स्व-सहायता समूहों से जुड़े एक लाख 30 हजार से अधिक जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को 200 करोड़ रूपये की ऋण राशि प्रदान करेंगे। यह दिन स्व-सहायता समूहों से जुड़े लोगों के लिए यादगार दिन सिद्ध होगा।

सुरेश पत्रकारिता विवि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगेः सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शनिवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति केजी सुरेश ने सौजन्य भेंट की। कुलपति सुरेश ने मुख्यमंत्री चौहान को विश्वविद्यालय के अकादमिक विकास के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि सुरेश पत्रकारिता विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने सुरेश को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

वर्चुअल माध्यम से भी सत्र में भाग ले सकेंगे विधायक

21 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में विधानसभा सदस्य अपने जिले से ही वर्चुअल माध्यम से विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे।विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने आज इसकी व्यवस्थाओं के संबंध में nic, मध्यप्रदेश माध्यम और राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की.

डीएसपी ठाकुर को पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुरस्कार

पुलिस मुख्यालय भोपाल के स्टेट क्राइम रिकार्डस ब्यूरो में पदस्थ पुलिस उप अधीक्षक (फिंगर प्रिंट) गणेश सिंह ठाकुर हिन्दी पुस्तक लेखन पर भारत सरकार, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा पं.गोविन्‍द वल्लभ पंत पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

8 लाख का ईनामी नक्सली बादल पुलिस की गिरफ्त में

मध्यप्रदेश पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत बालाघाट पुलिस तथा हॉक फोर्स को आठ लाख रूपये का ईनामी नक्सली बादल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।      

बिकाऊ प्रदेश कह कमल नाथ ने जनादेश का अपमान किया : विष्णुदत्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की है जिसमें उन्होंने प्रदेश को बिकाऊ प्रदेश कहा है। उन्होंने कहा है कि यह जनादेश का अपमान है और इसे सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस की15 महीने की सरकार ने लगातार गद्दारी की है। इसलिए ग्वालियर चंबल की जनता अपनी खुद्दारी के दम पर कमलनाथ एंड कंपनी को करारा जवाब देगी। श्री शर्मा ने यह बात मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

ऋण वसूली आदेश निरस्त करने की कांग्रेस की मांग

मप्र कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2019 की बीमा दावा की प्राप्त राशि से बकाया ऋणों की वसूली किये जाने के सरकारी फरमान से प्रदेश के किसानों में आक्रोश व्याप्त है । इस सरकारी लूट से हर गांव के किसान गुस्से में होकर दिनों दिन आक्रोशित होते जा रहे हैं ।

भाजपा ने मप्र की बिकाऊ राजनीति वाली कलंकित छवि बनाईः कमल नाथ

भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश की बिकाऊ राजनीति वाली कलंकित छवि बनाई है। दिल्ली में मध्यप्रदेश को इसी रूप में पहचाना जाने लगा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today