Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

भाजपा में नड्डा ने बनाई टीम, मध्यप्रदेश से चार चेहरे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आखिरकार अपनी टीम बना ली जिसमें मध्यप्रदेश के चार चेहरों को शामिल किया गया है। अमित शाह की टीम में रहे महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नड्डा ने भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

राजगढ़-अशोकनगर विस प्रभारी एवं सह प्रभारी घोषित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजगढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं अशोकनगर विधानसभा उपचुनाव हेतु सह प्रभारी की घोषणा की है।

शिव-ज्योति एक्सप्रेस करेगी मप्र का विकासः सिंधिया

प्रदेश में 15 महीने रही कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया। उस सरकार ने गरीबों और किसानों के हित की योजनाएं बंद करके उनका निवाला छीन लिया था। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जो योजनाएं कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थीं,वह हमने दोबारा शुरू कर दी हैं।

विघटनकारी तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही करें: मिश्रा

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पुलिस मुख्‍यालय में दो दिवसीय ”अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर आयोजित वेबिनार का समापन किया। उन्‍होंने इस तरह के प्रशिक्षण को आवश्‍यक बताते हुए कहा समाज में जाति,धर्म तथा अन्य आधारों पर विकृति पैदा करने वाले विघटनकारी तत्‍वों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही करें। समापन अवसर पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कार्यशाला के उद्देश्य तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने दो दिवस में हुई गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।

भोपाल में होम आइसोलेशन कोरोना मरीजों के घर प्राइवेट डॉक्टर विजिट करेंगे

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में होम आइसोलेशन में रह रहें कोराना संक्रमित मरीजों के लिए एक नई शुरुआत की हैं इसमें 10 से अधिक डॉक्टर कॉल करने पर मरीज के घर जाएंगे और उनका चेकअप कर इलाज देंगे। इसके लिए मरीज को 750 रूपये का भुगतान डॉक्टरों को करना होगा।

कांग्रेस के विस उम्मीदवार रहे श्रीकान्त चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

विंध्य अंचल के कद्दावर कांग्रेस के नेता 2018 मैहर से कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार रहे श्रीकान्त चतुर्वेदी ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एक लड़ाई सिंधिया ने लड़ी, अब सरकार बनाए रखने की लड़ाई है: चौहान

ये लड़ाई किसी व्यक्ति या चेहरे की नहीं है। जो लड़ाई अब होने वाली है, वो हमारी विचारधारा, हमारी साख और प्रदेश की जनता के मान-सम्मान तथा भविष्य की लड़ाई है। पार्टी हमारी मां है और वह इस लड़ाई में ये आह्वान कर रही है कि बेटा मेरे दूध की लाज रखना। यह बात गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में पार्टी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

किसान सम्मान निधि का विस्तार

किसानों द्वारा किसान हितैषी फैसलों के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री चौहान का पुष्प-माला और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग और सीमित किसानों की भागीदारी के साथ आयोजित हुआ।

पत्रकार बीमा योजना में आवेदन करने की तिथि बढ़ी

राज्य शासन जनसम्पर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए क्रियान्वित पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितम्बर, 2020 किया गया है। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर थी।

बाँधवगढ़ में मादा बाघ की टेरिटोरियल फाइट से मृत्यु

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टेरिटोरियल फाइट में एक मादा बाघ की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। बाँधवगढ़ रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में बुधवार की शाम 4.30 बजे धौरखोह बीट के एक नाले में मादा बाघ के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वन अमले द्वारा आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी की गई। इसके उपरांत खोजी कुत्ता दलों से स्थल का निरीक्षण कराया गया। पास में ही एक नर बाघ के पंजों के निशान मिले। प्रथम दृष्ट्या मृत मादा बाघ पर खरोंच और घाव के निशान मिले, जो दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष को इंगित करते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today