Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

पवित्रता के प्रतीक नारियल को चुनावी झूठे नारियल फोड़कर मजाक नहीं बनाएंः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर नारियल लेकर चलने शैम्पेन लेकर नहीं चलने के बयान पर कहा है कि नारियल पवित्रता का प्रतीक है , सेवा का प्रतीक है, इसका उपयोग हम पूजा में करते हैं इसीलिए तो मैं कहता हूं कि आप झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक इस नारियल का मजाक मत उड़ाइये। इसे गुमराह व भ्रमित करने वाली राजनीति का हिस्सा मत बनाइये।

पट्टे का फर्जी नामांतरण करने पर तहसीलदार को निलंबित किया जाएः दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर गुना को पत्र लिखकर मकसूदनगढ़ के तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा शासकीय पट्टे की भूमि का फर्जी नामांतरण करने पर उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की है। श्री सिंह ने नामांतरण आदेशों की प्रतियां संलग्न करते हुए प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को भी इसकी जानकारी दी तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

मप्र में कांग्रेस कमल नाथ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई: वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खोती जा रही है, क्योंकि यह पार्टी अब कमलनाथ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तक सारे पदों पर लगातार कमलनाथ का कब्जा है, इस कारण से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश होकर घर बैठ गये हैं। विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालत यहां तक खराब हैं कि कमलनाथ के ग्वालियर प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने भी उनसे किनारा कर लिया।

कांग्रेस की मांग सिंधिया परिवार से जुड़े सभी ट्रस्टों की होनी चाहिए जाँच

मध्य प्रदेश काग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य संधिया विशेष परिवार में पैदा हुए इसलिए किसानों का दर्द नहीं समझ पाए और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिरा दिया गया। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया परिवार का इतिहास गद्दारी से लिखा हुआ है। इनके तीन सौ साल के इतिहास में सबने गद्दारी कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ गद्दारी, डी.पी. मिश्रा की सरकार गिराने के लिए गद्दारी और अब जमीनों कब्जाने के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के साथ गद्दारी की है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ग्वालियर-चंबल की जमीन शूरवीरों से भरी पड़ी है 03 नवम्बर को जब उप चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे और 10 नवम्बर को जब चुनाव परिणाम आएगा तो सिंधिया चारों खाने चित दिखेंगे।

शिवराज जी इतना झूठ मत बोलो कि झूठ भी शर्मा जाये – कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंदसौर और आगर में दिए गए भाषणों पर पलटवार किया कि वे इतना भी झूठ नहीं बोलें कि झूठ को भी शर्म आ जाए।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह की आज मंदसौर-आगर व हाटपिपलिया की सभाओं में दिये संबोधन व परोसे झूठ पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने सम्बोधन में शिवराज सिंह कह रहे थे कि कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया।उनका सिर्फ फसल ऋण ही माफ किया और वो भी दो लाख तक का ही कर्जा माफ किया ,एक ही खाते का माफ किया।

मुख्यमंत्री, महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, सांसद-पूर्व सांसद, मंत्री 10 को मंडल सम्मेलनों को करेंगे संबोधित

2 अक्टूबर से प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है। 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंडल सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

सबको अपनाकर ही भाजपा का यह विशाल स्वरूप बना हैःसुहास भगत

संगठन महामंत्री सुहास भगत ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में समूचे जिले से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त सह संगठन महामंत्री हितानंद जी से कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया।

सिर्फ मैं ही नहीं, आपके पार्टी के नेतागण-प्रदेश की जनता भी कहती है: कमलनाथ

कमल नाथ ने हमेशा पैसा का रोना रोकर विकास नहीं किया, संबंधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आप कह रहे हैं कि कमलनाथ जी पैसे का रोना रोते थे तो आप यह सच्चाई जान ले कि मैंने विकास कार्यों के लिए कभी भी पैसे का रोना नहीं रोया। हाँ मैं यह रोना जरूर रोता हूँ कि प्रदेश के जिस खजाने से प्रदेश का विकास होना चाहिए था, जिस खजाने की एक-एक पाई पर प्रदेश की जनता का हक है, उस खजाने को आपने अपनी 15 वर्ष की सरकार में झूठे अभियानों, आयोजनों, यात्राओं, प्रचार-प्रसार व खुद की ब्रांडिंग के नाम पर जमकर लुटाया।प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेला, जिस पैसे से विकास कार्य होना थे, उस पैसे का जमकर दुरुपयोग कर उसे बर्बाद किया। यह रोना तो मैं हमेशा रोता रहूँगा।

उपचुनाव में बुंदेलखंड की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगीः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने मध्यप्रदेश को 15 वर्षों में उमाजी, बाबूलाल गौर ओर शिवराज जी के नेतृत्व में सँवारने ओर विकसित करने का काम किया लेकिन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में इसे गर्त में धकेल दिया। मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने बुंदेलखंड को मिलने वाले एग्रीकल्चर कॉलेज और सिंचाई परियोजनाओं को छिंदवाड़ा ले जाने का काम सत। क्योंकि उनके लिए छिंदवाड़ा ही पूरा प्रदेश था। उन्हें बुंदेलखंड के विकास से कोई लेना देना नही था। कमलनाथ सरकार ने 15 महीने तक लगातार बुंदेलखंड की अवहेलना की। इस उपचुनाव में बुंदेलखंड की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

यह उपचुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है : रामेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस आई और यूरिया गायब हुआ। किसान भाइयों आपको मालूम है दो मुट्ठी यूरिया किसान का बैल खा जाए तो पेट फूल जाता है। कांग्रेसी 55 हजार करोड़ का यूरिया खा गए एक भी नहीं मरा। यह चुनाव आपका नहीं यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बिकने वाला नहीं है। हमें डॉ. प्रभुराम चौधरी को भारी बहुमत से जिताना है। यह बात प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा ने सांची के सांचेत, खरवई मंडल सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today