Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

पायलट 27-28 को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर में कार्यकर्ता बैठकें लेंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगे्रस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्यप्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के तहत 27 और 28 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कांगे्रस पक्ष के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए कांगे्रस कार्यकर्ताओं की बैठकें लंेगे।

मेघनाद, कुम्भकर्ण, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंगों का मंचन

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत  पाँच दिवसीय रामलीला के समापन दिवस 24 अक्टूबर को मेघनाद, कुम्भकर्ण, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीराम वानर सेना के साथ लंका विजय के लिए प्रस्थान करते हैं| अंगद दो अंतिम बार रावण के दरबार में दूत बनाकर भेजते हैं| रावण का अहंकार फिर भी कम नहीं होता| युद्ध होता है और रावण के भाई कुम्भकरण, पुत्र मेघनाथ आदि का वध करते हैं| 

शिवराज जी अभी-भी झूठ बोल रहे हैं, रोज झूठ बोल रहे: कमलनाथ

शिवराज जी अभी भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं ,रोज झूठ बोल रहे है ,इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी इनसे शर्मा जाता है।आज मुझे उद्योगपति बता रहे हैं और कह रहे हैं  कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के लिए आज तक कुछ नहीं किया , इससे बड़ा झूठ कुछ नहीं हो सकता।जब मैं केंद्र में मंत्री था तब शिवराज जी खुद मेरे पास कई बार प्रदेश के लिये पैसा लेने आये और जब मैं केन्द्र में परिवहन मंत्री था तो शिवराज जी ने मुझे कई बार धन्यवाद दिया था कि मैंने सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को राजमार्गों , सड़कों व विकास के लिए दिया।शहरी विकास मंत्री के रूप में भी मैंने सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को दिया , यह सब तो सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है इसे झुठलाया नहीं जा सकता है , पता नहीं शिवराज जी आज चुनावों को देखते हुए क्यों झूठ बोल रहे हैं ?

इमरती देवी ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायकी छोड़ी : तोमर

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में 15 वर्षो में जो कार्य हुआ वह पिछले 50 सालों में कभी नहीं हुआ। आप सभी विकास के साक्षी रहे हैं। अगर कोई खानदानी होता है तो वह जनता के साथ हुए विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। श्रीमती इमरती देवी ने वही अपनी विधायकी छोड़कर किया। पद मिलने के बाद कोई किसी के कहने पर इस्तीफा तक नहीं देता है। श्रीमती इमरती देवी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए विधायकी को ठोकर मार दी।

केंद्रीय मंत्री ने सुरखी में जनसंपर्क के दौरान मांगा गोविंद सिंह के लिए आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को सागर जिले की सुरखी विधानसभा के हुरा,लालबाग, बरखेड़ा, सुरखी आदि में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी श्री गोविंदसिंह राजपूत के लिए आशीर्वाद मांगा और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। 

स्वार्थ के लिए कांग्रेस के विधायकों को सिंधिया ने बेचा: सज्जन

कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक न्यूज़ चैनल को दिए गए विशेष साक्षात्कार में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के विधायक गए नहीं, उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेचा है, उनका सौदा किया है। तभी तो इस पूरे षडयंत्र में 20 दिन दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक हलचल मची रही। उन्होंने कहा कि यदि विधायक जाना चाहते थे तो एक दिन में भी निर्णय कर सकते थे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनसे और भाजपा से सौदेबाजी जो की उसमें समय लग गया था। सिंधिया ने अपने स्वार्थ केंद्र में मंत्री बनने के लिए खुद को और अपने समर्थकों का सौदा किया।

शबरी प्रसंग, बालि वध और लंका दहन प्रसंगों का मंचन

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत  पाँच दिवसीय रामलीला के चौथे दिन 23 अक्टूबर को शबरी प्रसंग, बालि वध और लंका दहन प्रसंगों का मंचन किया गया। लीला मंचन में आज श्रीराम, माता सीता की खोज करते-करते शबरी के आश्रम पहुँचते हैं, जहाँ शबरी वर्षों से उनकी प्रतीक्षा कर रही होती है, रोज अपनी कुटिया सजाती है, राह में फूल बिछाती है और वन से मीठे-मीठे बेर लाती है|

दिवंगत अधिकारियों को डीजीपी, अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी एवं पुलिस मुख्‍यालय के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत अधिकारियों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत वरिष्‍ठ आईपीएस अधिकारी एम.सी.मिश्रा, के.डी.शर्मा,  बी.आर.लूथरा, पी.जी.केकरे, आर.के.त्रिपाठी, स्वर्ण सिंह तथा संजीव सिंह का बीते दिनों निधन हो गया था।

मेरी लड़ाई जनता के गद्दारों से: सिंधिया

हां, मैंने कांग्रेस की सरकार गिराई है, क्योंकि उस सरकार ने जनता से, आप सभी से गद्दारी की थी। कमलनाथ और दिग्विजयसिंह ने जनता से गद्दारी की है और मेरी लड़ाई इन गद्दारों के खिलाफ है। मैंने कांग्रेस सरकार को धूल चटाकर एक प्रस्ताव जनता की संसद में रखा है। अब आपको मेरे इस प्रस्ताव पर मोहर लगाना है, इसके लिए तीन तारीख को कमल का बटन दबाना है।

बीजेपी 114 पहले से ही है, एक और आएगा तो 115 हो जाएंगी: नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर कहा भाजपा को जोड़-तोड़ की जरूरत नहीं है। बीजेपी 114 पहले से ही है। एक और आएगा तो 115 हो जाएंगी। पार्टी ने तो आदेश दिया है कि हमे पूरी 28 सीटें जीतना है। हम ओवरलोड होना नहीं चाहते।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today