Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सिंधिया ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बदले 50 करोड़ का प्रलोभन दिया थाः सिंघार

कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री श्री उमंग सिंघार द्वारा पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देने के बदले 50 करोड़ रुपए का प्रलोभन दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे 25 विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनावों के लिए सिंधिया जिम्मेदार हैं क्योंकि उनके द्वारा उनके समर्थकों एवं अन्य कांग्रेस विधायकों को भाजपा से मोटी-मोटी करोड़ों की राशि का भुगतान कराकर विधायकों से त्याग पत्र दिलाकर प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी कांग्रेस सरकार को गिराया गया है।

क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में करें मतदानः उमा भारती

प्रत्याशी भले ही बीमार पड़ गया हो, परंतु भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ता है। इसलिए प्रत्याशी के बीमार पड़ने से अन्य पार्टियों को फर्क पड़ता होगा,  परंतु हमारी भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता प्रद्युम्न लोधी के ही बराबर है और वह स्वयं को प्रत्याशी मानकर आपसे वोट मांग रहा है। इसलिए आप लोग क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए भाजपा का साथ दें:विजयवर्गीय

केन्द्र में मोदीजी की सरकार एवं प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार विकास के काम कर रही हैं। भाजपा ने जो संकल्प लिये,  वो पूरा किये। जनसंघ की स्थापना के साथ हमने एक देश में दो विधान और दो निशान का विरोध किया था। हमारी पूर्ण बहुमत वाली सरकार नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बनी और हमारी सरकार ने 370 को समाप्त कर दिया। अब कश्मीर की हर पंचायत पर तिरंगा लहरा रहा है।

जनहित की योजनाओं को बंद कर कमल नाथ ने जनता से किया धोखा: तोमर

15 महीनों की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। जबकि 15वर्षों में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने गॉवं, गरीब, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं शुरू करके जनता को राहत पहुंचाने का कार्य किया था। कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की जनहित वाली योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।

कबीरा खड़ा बाज़ार में नाटक का मंचन

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत  30 अक्टूबर, 2020 को श्री निजाम पटेल, भोपाल के निर्देशन में सुविख्यात कथाकार भीष्म साहनी द्वारा लिखित ‘कबीरा खड़ा बाज़ार में’ नाटक का मंचन किया गया | निर्गुण संत कबीर के जीवन पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति में निर्देशक ने बहुत सुन्दर ढंग से यह बताने का प्रयत्न किया की कबीर सभी धर्मों को मानने वाले थे, वह धर्म को बेहतर समाज बनाने के साधन के रूप में देखते थे, ना कि समाज को बांटने का कारण|

शिवराज जी कहते हैं मैं पापी हूं, किसान का कर्ज माफ करना क्या पाप हैः कमल नाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र डांगी व अशोक नगर की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती आशा दोहरे के समर्थन में आज विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

रोड नहीं तो वोट नहीं लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

बड़ामलहरा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का जोश बढ़ता ही जा रहा है परंतु मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम मैलवार के ।पास भनगुवांं ग्राम पंचायत के लोग चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर है इस गांव में पहुंच मार्ग नहींं है.

कांग्रेस पर आने वाले 15 सालों तक कोई विश्वास नहीं करेगाः विजयवर्गीय

कांग्रेस की सरकारों ने कभी ऐसे काम नहीं किए कि जनता उनको याद रखे। केंद्र में जब इनकी सरकार थी तो इन्होंने देश में अराजकता का माहौल बनाकर रखा हुआ था। प्रदेश में जब सरकार थी तो मध्यप्रदेश को बंटाढार कर रखा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कामों पर जनता ने विश्वास जताया और कांग्रेस पार्टी पर आने वाले 15 वर्षों तक कोई भी विश्वास नहीं करेगा। बिहार चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी एक ही मंच पर थे और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से जबाव मांगा था कि चीन की सेना 1200 किलोमीटर अंदर कैसे आ गई? अब ये राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को कौन समझाए कि 1200 किलोमीटर सेना अंदर आ जाएगी तो वह दिल्ली के करीब ही पहुंच जाएगी। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

पार्टी नेताओं पर बरसे फूल, रास्ते भर गूंजे भाजपा के समर्थन में ना

सड़क किनारे स्थित घरों के छज्जों से बरसते फूल, पार्टी के समर्थन में लग रहे नारों से गूंजता आसमान और हर चौराहे पर हो रही आतिशबाजी के बीच शुक्रवार शाम को मुरैना नगर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का रोड शो निकला। इस रोड शो में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा,केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती और वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए।

कांग्रेस ने किया क्या है, जो इन्हें वोट दें जनताः चौहान

कांग्रेस की सरकारों ने देश-प्रदेश के लिए ऐसे कौन से काम किए हैं, जो जनता इन्हें वोट दें। चुनाव के समय तो कांग्रेस के नेता वोट मांगने के लिए जनता के पास आ जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इनका पता ही नहीं चलता। चंबल में बाढ़ आई तो कमलनाथ कभी नहीं आए, लेकिन वोट मांगने के लिए बार-बार आ रहे हैं। कांग्रेस ने 2003 से पहले भी प्रदेश को बंटाढार बना दिया था तो रही कसर कमलनाथ ने 15 माह में पूरी कर दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today