Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में रोशनी

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में रोशनी की गई । विधानसभा में आज वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। कोविड 19 के चलते सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने मास्क लगाकर और दूरी बनाकर वन्देमातरम का गायन किया । इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। 

लोकतंत्र की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश रचेगा इतिहास – सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कल लोकतंत्र की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश इतिहास रचेगा। प्रदेश की जनता कल लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट डालने जाएगी| उन्होंने कहा कि जिस तरह से मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का गला दबाया गया उसे प्रदेश की जनता ने देखा और लगभग हर वर्ग शिवराज के 15 सालों के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ एकजुट है| पूरे प्रदेश में सभी 28 विधानसभा सीटों पर जनता भाजपा से चुनाव लड़ रही है,कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन लोगों का मिल रहा है| सभी प्रदेश वासी लोकतंत्र की हत्या करने वालों को सबक सिखाने को लेकर बेचैन है, उनका यह मानना है की देशभक्ति इससे बड़ी नहीं हो सकती यदि हम अपने संविधान की रक्षा कर पाए।

मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती दें मतदाताः विष्णुदत्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया है।

भाजपा ने 5 लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ जमा किए : शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का जो वादा किया था वह तो उससे पूरा नहीं हुआ, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से जो कहा उसे पूरा किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि के 6 हजार रूपए के अतिरिक्त अपनी ओर से 4 हजार रूपए देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है। जिसकी पहली किश्त में प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ रूपए जमा हुए हैं।

गुंडागर्दी पर उतरकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही कांग्रेसः विष्णु दत्त

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को दो स्थानों पर प्राणघातक हमले हुए, उनको धमकी देने का प्रयास किया गया, यह दुर्भाग्यजनक है। प्रदेश में कांग्रेस की जमीन खिसक गयी है और उसके पास कुछ बचा नहीं है। इसी बौखलाहट के चलते अनर्गल बयानबाजी कर कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आयी है। जो भी आपराधिक तत्व उपचुनाव में बाधा उत्पन्न करते है उनके खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्यवाही करें। कांग्रेस की इस गुंडाई मानसिकता का जवाब भाजपा कार्यकर्ता 3 नवंबर को अपनी अथक मेहनत के साथ देंगे।

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक पन्ने में मध्य प्रदेश का उप चुनाव लिखा जाएगा: कमल नाथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 28 उपचुनाव के प्रचार थमने के बाद कहा है कि जब भी भारतीय लोकतंत्र का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें जरूर मध्य प्रदेश के उप चुनाव का एक पन्ना होगा और इसमें गद्दारों का नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा।

भाजपा को सबक सिखाकर लोकतंत्र की लाज बचाएं: मुन्नाराजा

छतरपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्नाराजा ने मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि यह उपचुनाव एक सामान्य चुनाव नहंी है बल्कि लोकतंत्र की लाज बचाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में हमें यह तय करना है कि बिकाऊ संस्कृति मप्र में स्थापित होगी या इसे नकारा जाएगा।

आरएसएस की 4 से 7 नवंबर तक भोपाल में बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव जी भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी 4 नवंबर से 7 नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे । इस अवधि में वे संघ की क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे.

कांगे्रस ने चुनाव में भाजपा द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी

प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने 28 विधानसभा उपचुनाव का प्रचार थमने के बाद आज विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा द्वारा बरती गई अनियमितताओं एवं आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करने के लिए चुनाव आयोग के शिकायतें सौंपी,

लगता है कि शिवराज जी नफरत और विद्वेष की प्रतिमूर्ति बन गए: गुप्ता

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मी़डिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पापी कहना निंदनीय और घृणास्पद है। ऐसा लगता है कि शिवराज जी नफरत और विद्वेष की प्रतिमूर्ति बन गए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today