Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कांग्रेस की सरकार गिराने का पाप भाजपा ने किया – जीतू पटवारी

कांग्रेस की लोकतांत्रिक जनमत से चुनी हुई सरकार को शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर गिराने का पाप किया है। तीन बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बयान देते रहे कि चिमटे से भी नहीं छुऊंगा ऐसी सत्ता को जिसमें मुझे बहुमत न मिला हो। मन बदला, लालच आया, षड़यंत्र रचा खरीदी बिक्री हुई देश की सरकार से मिलकर, प्रधानमंत्री से मिलकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आप को और अपने 22 लोगों को बेचा ।दुनियां ने देखा। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और वर्तमान मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही।

उपचुनाव के परिणामों तक न हों नीतिगत फैसले : भूपेन्द्र गुप्ता

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र ने कहा है कि शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश रोककर जीरो ईयर घोषित करना गरीब बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर कुठाराघात होगा। शिक्षा विभाग के जीरो ईयर घोषित करने के प्रस्ताव को अमान्य करें सरकार उपचुनाव में मतदान हो चुका है और सरकार बदलाव की बेला में है, इसलिए सरकार से मांग है कि ऐसे नीतिगत फैसले, जिनसे लाखों लोग अधिकार से वंचित हो सकते हैं, न लिये जायें।

बंपर मतदान जनता के आक्रोश का गवाह बनेगा: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने उपचुनावों में हुए मतदान को लेकर कहा कि बंपर मतदान जनता के आक्रोश का गवाह बनेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बड़ी जीत होगी और अगले मंगलवार फिर से कमलनाथ सरकार होगी।

जनजातीय संग्रहालय के ‘लिखन्दरा दीर्घा’ में ‘शलाका 8’ की प्रदर्शनी

मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय के ‘लिखन्दरा दीर्घा’ में भील समुदायकी   युवा चित्रकार सुश्री गीता बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी ‘शलाका 8’ का प्रदर्शन किया जा रहा है। लिखन्दरा पुस्तकालय के प्रदर्शनी दीर्घा में ‘शलाका 8’ की चित्रकला प्रदर्शनी 30 नवम्बर, 2020 तक रहेगी।   

राजहंस का तबला वादन एवं अरुण मोरेने के सितार वादन की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक:रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आज गांधार राजहंस, खण्डवा का तबला वादन एवं अरुण मोरेने द्वारा सितार वादन की प्रस्तुति हुई | प्रस्तुति की शुरुआत तबला वादन से हुई, जिसमे ताल तीन ताल, पेशकार कायदे, कुछ गतें और टुकड़े-मुखड़े प्रस्तुत किये|  

अधिकारियों को धमकी लोकतंत्र का मजाकः शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रदेश में 28 उप चुनाव में जनता ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया है। जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को पवित्र कर्तव्य माना है। कोरोना का भय और असर कहीं नहीं दिखा।

सुमावली-मेहगांव में पुनर्मतदान होः कमल नाथ

मध्यप्रदेश की सभी 28 विधानसभा सीटों पर जबरदस्त मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि 10 नवंबर को मतदाताओं की आवाज पूरे देश में गूंजेगी और अच्छा मतदान भाजपा को वास्तविकता दिखा रहा है। उन्होंने सुमावली-मेहगांव में मतदान के दौरान गोली चलने की घटना को लेकर कहा कि वहां पुनर्मतदान कराए जाए।

कमल नाथ ने गुफा मंदिर में हनुमान एवं भैरव नाथ की पूजा की

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज गुफा मंदिर में रामभक्त हनुमान जी की एवं भैरव नाथ मंदिर में भगवान भैरव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश के रहवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। हनुमान जी के साधक व भक्त कमलनाथ आज गुफा मंदिर पहुंचे और श्री हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। गुफा मंदिर के पंडित श्री लेखराज शर्मा श्री सोमू शर्मा एवं श्री लोकेश शर्मा ने विधि वि‍धान से पूजा करवाई।

श्री नाथ गुफा मंदिर के बाद इन्फेन्ट्री स्थित भगवान भैरव नाथ के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भैरव नाथ जी की भी पूजा अर्चना की। गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमा दास जी ने श्री नाथ को तिलक लगा कर आशीर्वाद दिया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद गुफा मंदिर के महंत स्वामी चन्द्रमा दास 1008 द्वारा का तिलक कर आशीर्वाद दिया गया। महंत जी ने श्री नाथ जी को शाल, श्रीफल भेंट किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा एवं पूर्व मंत्री श्री पीसी शर्मा उपस्थित थे।

ईवीएम पर दिग्विजय के आरोप बता रहे हैं, क्लीनस्वीप करेगी भाजपा: विष्णु दत्त

अभी तक मतदान का प्रतिशत अच्छा है। मतदान का ट्रेंड भी कहीं न कहीं भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। और फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में चिप एड होने की आशंका जता दी है। इसका सीधा सा अर्थ है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है और उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी क्लीनस्वीप कर रही है। कांग्रेस के जो भी नेता यह कह रहे हैं कि ईवीएम की चिप हाईप्रोसेस की गई है, वे उपचुनाव में अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए उसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, हार के लिए कुछ नया बहाना ढूंढ रहे हैं।

अर्जुन ताल में पारंपरिक कथक नृत्य, पारंपरिक गणेश परन का प्रदर्शन

एकाग्र ‘गमक:रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आज को सुश्री हर्षिता शर्मा, इंदौर की  ‘कथक’ नृत्य की प्रस्तुति संयोजित की गई | प्रस्तुति की शुरुआत शिव वंदना से हुई, जिसमे अर्जुन ताल 24 मात्रा में पारंपरिक कथक नृत्य और पारंपरिक गणेश परन का प्रदर्शन किया,

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today