Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

गैर विधायक मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार करे सरकार: भूपेन्द्र गुप्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है जिसके कारण हारे हुए मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माना कि ये गैर विधायक भारी दहेज लाने वाली दुल्हनों की तरह हैं लेकिन एक गुट विशेष के तुष्टीकरण के लिए संवैधानिक परंपराओं की बलि नहीं चढ़ानी चाहिए।

कांग्रेस ने शहडोल में बच्चों की मौतों की जांच के लिए बनाया जांच दल

शहडोल जिले में लगातार मासूम बच्चों की मौत हो रही है जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस ने विशेष जांच दल बनाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर व राजीव सिंह ने चार सदस्यीय सदस्य जाँच दल का गठन कर उन्हें मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। इस जांच दल में विधायक सुनील सराफ , विधायक विजय राघवेंद्र सिंह , अनूपपुर के कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल , शहडोल कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह शामिल होंगे।

किसानों की बेहतरी के लिए समर्पित शिवराज सरकार, गुमराह कर रही कांग्रेसः विष्णुदत्त

प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों की बेहतरी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है और उनकी भलाई के लिए समर्पित है। दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ किसानों का उपयोग करना जानती है और उसकी रुचि सिर्फ किसानों को गुमराह करके राजनीतिक लाभ उठाने में है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की राशि पहुंचाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही।              

आरएनटीयू द्वारा वूमन सोशल एंटरप्रेन्योरशिप पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन वूमन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की डायरेक्टर प्रो. शालिनी भरत, आईसेक्ट समूह के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ चतुर्वेदी एवं आईसेक्ट समूह की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी ने किया। यह कॉन्फ्रेंस टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज मुंबई के सेंटर फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप एवं एआईसी-आरएनटीयू फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

साजिद खान को विश्व मानव अधिकार संरक्षण आयोग से डॉक्टर की मानद उपाधि

विश्व मानव अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा भोपाल नगर निगम के फायर आफिसर साजिद खान को डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उन्हें यह सम्मान दिया गया। दिल्ली में कोविड 19 से संबंधित एक कार्यशाला में कई देशों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था जिसमें साजिद खान को यह सम्मान दिया गया।

शीलू सिंह व साथी का आल्हा गायन एवं अग्नेश केरकेट्टा व साथी द्वारा उरांव जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री शीलू सिंह राजपूत एवं साथी, रायबरेली का आल्हा गायन एवं सुश्री अग्नेश केरकेट्टा और साथी, भोपाल द्वारा उरांव जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति हुई | प्रस्तुति की शुरुआत सुश्री अग्नेश केरकेट्टा और साथियों ने हरे किन्दा कदीन, ऊंची नीच टोंगरी, कूलाही परेता, कुमड़खा पुइदा एवं एका पैलो पैसा गा धरी रे आदि उरांव जनजाति के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी|

सायबर इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलिजेन्‍स समिट आठ दिसंबर से

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी सायबर क्राइम के अनुसंधान, आसूचना संकलन तथा सायबर सुरक्षा क्षेत्र में एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। 8 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को ऑनलाईन के माध्यम से आयोजित कर राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है।

सामयिक अध्‍यक्ष 5 से 7 दिसम्‍बर लखनऊ एवं अयोध्‍या में

 मध्‍यप्रदेश विधान सभा के सामयिक अध्‍यक्ष रामेश्‍वर शर्मा दिनांक 5 दिसम्‍बर को प्रात: 8:00 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ प्रस्‍थान करेंगे । 06 दिसम्‍बर को अयोध्‍या में भगवान रामलला के दर्शन उपरांत लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगे ।

विधानसभा के मास्टर प्लान की समीक्षा

मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने विधानसभा की सीमांकित भूमि का मास्टर प्लान की तैयारी की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम के अलावा राजधानी परियोजना प्रशासन तथा विधानसभा के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आईजी माहेश्वरी का रिश्तेदार बताने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी गालियां

भोपाल के जिला कंट्रोल के रूम के सामने वाहन चैकिंग के दौरान एक कार चालक ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी रोकने पर जमकर गालियां दीं। कार चालक का एक वीडिया वायरल हुआ जिसमें वे पुलिसकर्मियों को गालियां दे रहे थे। खुद को वे एक आईजी अनिल माहेश्वरी का भतीजा बता रहे थे।

वीडियो में वे ह भी कहते दिखाई दे रहे हैं, उनकी भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के साथ बैठना है। काफी देर तक यह विवाद चला और घटना के साक्षी किसी व्यक्ति ने कई वीडियो मोबाइल में कैद किए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today