Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सदन के सुचारू रूप से संचालन हेतु लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित समिति की बैठक भोपाल में हो: शर्मा

मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा उत्तर प्रदेश के 3 दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से सौजन्य भेंटकर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन के सुचारू संचालन के लिए गठित समिति की बैठक भोपाल में आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया।  दीक्षित इस समिति के अध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव ए पी सिंह इस समिति के सदस्य हैं। 

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने महाकाल के दर्शन किए

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे। प्रधान ने गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण बाहर से ही दर्शन किए। उन्होंने परिवार के साथ नंदी हाल में बैठकर आराधना की।

रामेश्वर ने अयोध्या में सरर्यू नदी में पूजा पाठ कर हनुमान लला के दर्शन किए

मध्य प्रदेश विधानसभा अधयक्ष श्री रामेश्वर शर्मा अयोध्या पहुँच कर, सबसे पहले ,सर्रजू नदी पूजन पाठ कर,हनुमान गढ़ी में हनुमान लला के दर्शन के उपरांत भगवान राम की जन्मभूमि मे श्रीराजा राम के दर्शन हेतु जन्मभूमि स्थान पर पहुँचे ,कार्य सेवक स्थल अवलाेकन तथा बन रहे विशाल मंदिर स्थल के दर्शन कर, सर्किट हाउस पहुँचे जहा स्थानीय जनप्रतिनिधियोंद्वारा स्वागत किया गया गया।

मप्र पुलिस अकादमी के उपनिदेशक विनीत कपूर को अमरीकन संस्था अंतरराष्ट्रीय यूथ फ़ॉर ह्यूमन राइट ने किया सम्‍मानित

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल के उपनिदेशक विनीत कपूर को अमरीकन संस्था अंतरराष्ट्रीय यूथ फ़ॉर ह्यूमन राइट द्वारा सम्मानित किया गया। कपूर पूर्व में पुलिस अधीक्षक विदिशा रहे हैं। इंदौर, रतलाम सहित बस्तर के नक्सली क्षेत्रों में कार्य का व्यापक अनुभव रखने वाले कर्मठ पुलिस अधिकारी हैं। वे वैश्विक स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण एवं प्रशासन के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। अकादमी परिवार की ओर से इस उपलब्धि पर श्री कपूर को बधाई दी गयी।

गमक में लाला हरदौल का मंचन

संस्कृति संचालनालय द्वारा आयोजित गमक श्रृंखला के अंतर्गत रवींद्र भवन में शनिवार को लाला हरदौल नाटक का मंचन हुआ।  

भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को देंगे श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में बाबा भीमराव अंबेडकर का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो एवं प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर अंबेडकर नगर महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

किसान संगठनों के साथ सरकार की बातचीत बेनतीजा

किसान संगठनों द्वारा कृषि बिलों के विरोध को लेकर किए जा रहे आंदोलन को समाप्त कराने के लिए केंद्र सरकार ने संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। तीसरे दौर की चर्चा दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई। तीसरे दौर की चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल, वाणिज्य राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश शामिल हुए।

मध्‍यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्‍थापना दिवस आज

मध्‍यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्‍थापना दिवस 6 दिसम्‍बर को समारोह पूर्वक‍ मनाया जाएगा। होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक अशोक दोहारे ने बताया कि स्‍थापना दिवस मुख्‍य समारोह का आयोजन गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा के मुख्‍य आतिथ्‍य में होमगार्ड्स परेड ग्राउण्‍ड जहांगीराबाद भोपाल में प्रात: 11 बजे से होगा।

सागर के पास एक और अभ्यारण बनेगाः शाह

मध्यप्रदेश में बढ़ती बाघों की संख्या के बाद बाघों की शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही है। मप्र के वन मंत्री विजय शाह ने यह बयान दिया है और कहा है कि बाघ की बढ़ती संख्या वाले वन क्षेत्र में शिफ्टिंग की जाेगी। इसके साथ ही सागर के पास नया अभ्यारण बनाए जाने का विचार है।

नगरीय निकायों के महापौर/अध्यक्ष पद का आरक्षण 9 दिसम्बर को

प्रदेश के नगरपालिक निगमों, नगरपालिका और नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिये महापौर, अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही 9 दिसम्बर को सुबह 11 बजे रवीन्द्र भवन, भोपाल के सभागृह में की जायेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today