Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

गमक’ श्रृंखला मेॆं 8 को ‘बघेली गायन’ और ‘अहिराई लोकनृत्य’ की प्रस्तुति

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आयोजित बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत 08 दिसम्बर, 2020 को आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री अर्चना पाण्डे एवं साथी, रीवा का ‘बघेली गायन’ और श्री प्रजीत कुमार साकेत एवं साथी, सीधी द्वारा ‘अहिराई लोकनृत्य’ कीप्रस्तुति होगी |  

कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद को मप्र में भी कांग्रेस का समर्थन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की बगैर सहमति से ,उनसे बगैर चर्चा किए तीन नए कृषि कानून लागू किए गए हैं जो कि किसान विरोधी होकर किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे।इन कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई ग्यारंटी का जिक्र नहीं है , इन कानूनों से मंडी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी ,इन क़ानूनों से सिर्फ़ कारपोरेट जगत को फायदा होगा और जमाखोरी व मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा , यह काले कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं।

भारत बंद के ऐलान को देखते हुए भोपाल शहर के नाकों पर पुलिस बल की व्यवस्था

किसान संगठनो द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद के ऐलान को देखते हुए भोपाल शहर के नाकों पर पुलिस बल की व्यवस्था बढाई गई है। शहर में पुलिस द्वारा जबरिया बंद कराने वालों पर नजर रखेगी। भोपाल के डीआईजी इरशाद वली ने कहा है कि शहर में पुलिस पेट्रोलिंग और चैकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो बंद के समर्थन में जबरिया संस्थान बंद कराने या लोगों को आने-जाने से रोकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल, स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें: सलूजा

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि बड़ी ही शर्मनाक बात है कि शिवराज सरकार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 माह के जो आंकड़े सामने आए हैं , वह बेहद चौकने वाले हैं, इस दौरान 15 हजार 519 बच्चों ने दम तोड़ दिया है। अकेले शहडोल के जिला अस्पताल में 519 बच्चों की अकाल मौत हो गई है, वहीं अनूपपुर अस्पताल में यह आंकड़ा 120 बच्चों का है और वहीं मंडला में 61 दिन में 28 बच्चों की मौत हो चुकी है।

किसानों के हित में हैं कृषि कानून, बहकावे में न आएं प्रदेश के किसानः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि संबंधी कानून किसानों के हित में हैं, कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए हैं। इसलिए किसान सिर्फ विरोध करने के लिए इन कानूनों का विरोध न करें और उन दलों के हाथों की कठपुतली न बनें, जो देश को आगे बढ़ता हुआ नहीं देखना चाहते।

राष्ट्र-धर्म विरोधी शक्तियों की पराजय का इतिहास लिखेगी वेल यात्रा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तमिलनाडु भाजपा इकाई द्वारा परम आराध्य भगवान मुरूगन के अपमान के विरोध में निकाली जा रही है वेलयात्रा के तूतुकुड़ी जिले में आयोजित समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम से लव जिहाद घटनाओं पर अंकुश लगेगा: वीडी शर्मा

मध्यप्रदेश और देश के अन्य राज्यों में आये दिन लव जिहाद की ऐसी घटनाएं लगातार सामने आई है, जिनमे अपना नाम बदलकर, छद्म तरीके से वेश बदलकर, किसी को गुमराह करके शादी करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने की कोशिश की गई। लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले ऐसे तत्वों पर मध्यप्रदेश धर्म स्वातन्त्र्य अधिनियम 2020 के माध्यम से अंकुश लगाने की शिवराजसिंह चौहान जी की सरकार ने जो पहल की है वह देश के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है। इस अधिनियम से लव जिहाद की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश की सरकार को धन्यवाद देता हूं।

मध्‍यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्‍थापना दिवस समारोह पूर्वक मना

मध्‍यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्‍थापना दिवस होमगार्ड्स परेड ग्राउण्‍ड पर समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्‍य अतिथि गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा ने परेड की सलामी ली तथा निरीक्षण किया। मार्चपास्‍ट का आयोजन हुआ। उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड सैनिक बोलने में भले ही छोटा शब्‍द लगता हो पर इनके द्वारा काम बहुत बड़ा किया जाता है। आपदा के क्षणों में होमगार्ड्स अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोगों की प्राण रक्षा का सराहनीय कार्य करते हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना, कानून व्‍यवस्‍था, आंतरिक सुरक्षा आपदा के दौरान राहत कार्यों में उल्‍लेखनीय योगदान होमगार्ड्स का रहता है।  

उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह 7 दिसंबर को

मध्‍यप्रदेश पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौंरी भोपाल में सात दिसंबर को प्रात: 10 बजे 39,40 और 41 वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित होगा।

अंबेडकर ने सभी संप्रदाय को जोड़कर एक सूत्र में पिरोया : सुमित पचौरी

भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बोर्ड आफिस चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today