Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत ‘बघेली गायन’ और ‘अहिराई लोकनृत्य’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री अर्चना पाण्डे एवं साथी, रीवा का ‘बघेली गायन’ और प्रजीत कुमार साकेत एवं साथी, सीधी द्वारा ‘अहिराई लोकनृत्य’ की प्रस्तुति हुई |  

केन्द्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र में किसानों पर FIR की गई

आज भारत बंद पर किसान स्वराज संगठन ने प्रदेश में विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया।एसडीएम-तहसीलदार को कृषि कानून वापस लेने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी बनाने को लेकर ज्ञापन दिए गए।

अरविंद मेनन अस्पताल में भर्ती

मप्र में लंबे समय तक भाजपा के संगठन महामंत्री रहे मेनन को कल रात घबराहट हुई थी और उन्हें सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अभी स्वस्थ है और जल्दी ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिए जाएँगे। यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उनके शुभचिंतकों ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

20:50 के फार्मूले को लागू करने नए सिरे से बनेंगे नियम

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियोॆ को लेकर फैसला किया है कि उनके लिए 20ः50 के फार्मलू का नए सिरे से विचार किया जाएगा और उसके नए नियम बनाए जाएंगे। फैसलों में ऐसे रिटायर्ड अफसर संविदा पर रखे जाने का भी विचार किया जा रहा है जो विभागीय कार्य में एक्सपर्ट रहे थे।

भारत बंद के समर्थन में उतरी कांग्रेस

राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आज कांग्रेस द्वारा भारत बंद का समर्थन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं भारत कृषक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव भी पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।
श्री अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जो भी किसान बिल लाए गए हैं, वह पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के हक के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है ।

“इनोवेटिव आइडियाज” पर कार्य करें मंत्री गण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण एवं मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंत्री गण “इनोवेटिव आइडियाज” पर कार्य करें। मंत्री गण की लीडरशिप में प्रत्येक विभाग कुछ इनोवेटिव आइडियाज निकालें तथा उन पर अमल करें। मध्यप्रदेश में “बफर में सफर” “ग्लोबल स्किल पार्क” तथा हिरोशिमा- नागासाकी स्मारक की तर्ज पर “गैस त्रासदी स्मारक” आदि पर कार्य चल रहा है।

सपा किसानों के लिए लाए काले कानून के विरोध में खड़ी है – यश भारतीय

यश भारतीय समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर पूरे देश और प्रदेश में समाजवादी पार्टी किसानों के लिए लाए गए काले कानून के विरोध में खड़ी है ।

सांची दुग्ध संघ ने समितियों का कमीशन बढ़ाया

भोपाल सांची दुग्ध संघ ने अपनी दुग्ध समितियों को प्रोत्साहित करने कमीशन की दर में बढ़ोतरी की है। इससे संघ की ढाई हजार समितियों के 56 000 दुग्ध प्रदायकों को लाभ मिलेगा।

शिक्षार्थ आइये-सेवार्थ जाइये, हमेशा‍ विद्यार्थी रहिये: मंत्री डॉ. मिश्रा

जीवन में सफलता के लिये सदैव विद्यार्थी बने रहना आवश्यक है। सेवा में सदैव वाणी पर संयम रखें। दृढ़ इच्छाशक्ति रखें। अनुभव का कोई सानी नहीं। स्वयं का सदैव आंकलन करते रहें। यह बात गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने  पुलिस अकादमी भौंरी में आयोजित 39 वें, 40 वें और 41 वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही।

एटीएम कार्ड संबंधित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्‍य गिरफ्त में

बैंक एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले अंतर्राज्‍यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सतना पुलिस सफल हुई है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्‍द्र कुमार जैन के निर्देशन में सायबर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।     

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today