Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

पार्टी नेताओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है ममता सरकारः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के वाहनों पर पश्चिम बंगाल में पथराव की घटना को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा ने तीखा विरोध जताया है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पं. बंगाल के डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। भोपाल जिला भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतला का दहन किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की संसद के जिस नए भवन का भूमिपूजन किया है, वह न सिर्फ आकार में बड़ा होगा, बल्कि सभी आधुनिक सुविधाओं और प्रणालियों से युक्त भी होगा। संसद का यह नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं में लगने वाले समय को कम करके उन्हें सुगम बनाएगा, वहीं देश में लोकतंत्र को विस्तार और मजबूती भी देगा। इस नए संसद भवन की नींव रखने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताता हूं और उन्हें प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद देता हूं।

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा दोनों एक साथ काम करेंगी और पार्लियामेंट हॉल में दोनों ही सदनों के 1224 सदस्यों के एक साथ बैठने के लिए पर्याप्त स्थान होगा। इसके अलावा सदन की कार्यवाही एवं सांसदों के उपयोग के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं और प्रणालियां भी उपलब्ध होंगी। इससे संसदीय कार्यवाही में लगने वाला कीमती समय बचेगा और संसद की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। श्री शर्मा ने आशा जताई कि जिस तरह से वर्तमान संसद ने आजादी के बाद देश को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है, उसी तरह नया संसद भवन देश को हर मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने, भारतमाता के गौरव को परम शिखर पर पहुंचाने और विश्वमंच पर देश को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। श्री शर्मा ने नए संसद भवन के लिए देश और प्रदेश की जनता को बधाई भी दी। 

संसद का नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं को सुगमता व लोकतंत्र को मजबूती देगा: वीडी शर्मा

देश के नए संसद भवन का गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेदिल्ली में भूमिपूजन किया जिसे वेबिनार के माध्यम से देशभर में देखा गया। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नया संसद भवन संसदीय प्रक्रियाओं को सुगम और लोकतंत्र को मजबूती देगा।

सायबर क्राइम इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलिजेन्‍स समिट का शुभारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में सायबर क्राइम इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलीजेंस समिट का शुभारंभ आठ दिसंबर को माननीय गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा के मुख्‍य आतिथ्‍य में हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री व्ही.के.जौहरी तथा विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणामोहन राव ऑनलाईन सम्मिलित हुई। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ ऑफ पुलिस के प्रेसिडेन्‍ट श्री सिंथिया रिनॉड ने भी शुभारंभ सत्र को ऑनलाईन संबोधित किया।  

बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री जीवन दास और साथी, राजस्थान द्वारा तेरहताली नृत्य एवं श्री भद्दू सिंह उफडिया और साथी, डिंडोरी द्वारा बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति हुई |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नगरीय निकाय में महापौर टिकट गैर विधायकों देने की होगी कोशिश

भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नगर निगम महापौर पद का आरक्षण नियमों, प्रक्रियाओं और पारदर्शिता के साथ हुआ है। पार्टी की इन चुनावों में कोशिश होगी कि महापौर पद के लिए गैर विधायकों को टिकट दिया जाए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर आरोप लगाया कि उनकी सोच अनुसूचित जनजाति विरोधी है।

जीतेंद्र सिंह राज्य पुलिस सेवा संघ के अध्य़क्ष निर्वाचित

पुलिस ऑफिसर मैस भोपाल में बुधवार को राज्य पुलिस सेवा संगठन के सदस्यों की आम सभा की बैठक आयोजित की गई थी
इस बैठक में आम सहमति से निर्विरोध निम्नानुसार पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।
१ श्री जीतेंद्र सिंह अध्यक्ष

दिग्विजय सिंह ने डागा के निधन पर जताया शोक

पूर्व विधायक और पीसीसी के पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद डागा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक जताया है। वे उनके निधन के बाद बुधवार को बैतूल स्थित उनके निवास पहुंचे और वहां शोकसतंप्त परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर विनोद डागा के विधायक पुत्र निलय को उन्होंने सांत्वना दी।

स्कूल-कॉलेज खोलने की प्राइवेट स्कूल-काॅलेज एसो. की चेतावनी

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे निजी शैक्षणिक संस्थानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 5 दिन की मोहलत दी है। निजी नर्सरी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक के संचालकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शासन शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का निर्णय नहीं लेता है, तो फिर 14 दिसंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा।

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर-अध्यक्ष का आरक्षण हुआ

मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया के तहत बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में महापौर और अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई। भोपाल नगर निगम के लिए महापौर का पद महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है।

माकपा ने वाहन रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

किसान विरोधी-जन विरोधी कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर दिल्ली में किसानों के आंदोलन एवं देश भर में जारी किसान आंदोलन के दौरान अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर आज 8 दिसम्बर 2020 को किसान एवं मजदूर संगठनों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today