Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

भोपाल के कोरोना वार्ड में हुई मौतों पर स्वास्थ्य मंत्रियों से इस्तीफे ले सरकार : भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल के मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल हो जाने के कारण और आक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण कोरोना से हुई 3 मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने चरमराई हुई प्रदेश की जन स्वास्थ्य सेवा पर स्वास्थ्य मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की मांग की है ।

संभाग केन्द्रों पर 15 दिसंबर से किसान सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में व्यापक रूप से जनजागरण अभियान शुरू कर रही है। प्रदेश में जनजागरण अभियान के तहत 15 एवं 16 दिसंबर को संभाग केन्द्रों पर किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्रीगण एवं पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। जिसके साथ ही जनजागरण अभियान एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि बिल के लाभ एवं विपक्षी दलों द्वारा फैलाएं जा रहे भ्रम को दूर किया जायेगा।

विद्युत आपूर्ति में अवरोध का 3 कोविड मरीजों की मृत्यु से कोई संबंध नहीं

हमीदिया चिकित्सालय के कोविड वार्ड में विद्युत आपूर्ति में अवरोध का कोरोना पाजीटिव 3 मरीजों की मृत्यु से कोई संबंध नहीं है। आयुक्त भोपाल संभाग कवीन्द्र कियावत ने राज्य शासन को भेजे जांच प्रतिवेदन में इस तथ्य का उल्लेख किया है । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कियावत को घटना की जांच कर आज ही प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे ।

नाटक ‘नेपथ्य में शकुंतला’ का मंचन

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय द्वारा श्री मनोज नायर द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘नेपथ्य में शकुंतला’ का मंचन हुआ|  

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आवश्यक: पचौरी

प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है एवं कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होकर पार्टी की विचारधारा पर चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनने के लिए एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है।

दो महिला नकसलियों को हॉक फ़ोर्स ने मार गिराया

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) जी.पी.सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत हॉक फोर्स को आठ लाख रूपये और ग्यारह लाख रुपये की ईनामी दो महिला नक्सलियों शोभा और सावित्री को मारने में सफलता मिली है।     

हेल्प एज इंडिया को संयुक्त राष्ट्र ने संस्थागत श्रेणी के अवार्ड से नवाजा

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हेल्पज इंडिया को अपने विभिन्न योजनाओं के तहत वृद्धजनों के क्षेत्र में 40 वर्षों से निरंतर सेवाए प्रदान करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संस्थागत श्रेणी के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विवेचना के साथ राहत प्रकरणों का भी यथोचित निराकरण करें- डीजीपी

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने आज अजाक शाखा पुलिस मुख्‍यालय में दो दिवसीय ”अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता” विषय पर आयोजित वेबिनार का समापन किया। उन्‍होंने इस तरह के प्रशिक्षण को आवश्‍यक बताते हुए कहा कि कानूनी संशोधन को समझाने और पुलिस अधिकारियों के सामने आई नई कठिनाईयों को सुलझाने के लिए समय-समय पर ऐसे सेमीनार का आयोजन किया जाना चाहिए।

महिलाओं हेतु उद्यमिता विकास प्रशिक्षण

सेंटर फाॅर रिसर्च एण्ड इण्डस्ट्रियल स्टाॅफ परफाॅरमेंस क्रिस्प भोपाल द्वारा महिलाओं हेतु उद्यमिता विकास प्रषिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन 15 दिसम्बर 2020 से किया जा रहा है।

भक्ति संगीत और ‘ढिमरयाई नृत्य’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री रुद्रकान्त ठाकुर एवं साथी, सिवनी ने ‘भक्ति संगीत’ और श्री लीलाधर रैकवार एवं साथी, सागर ने ‘ढिमरयाई नृत्य’ की प्रस्तुति दी |  

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today