Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सब जगह लूट खसोट चल रही है तथा प्रदेश में ऐसा महसूस होता है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ही वेंटिलेटर पर है।

10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं 18 से संचालित होंगी – राज्यमंत्री परमार

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आगामी 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित होंगी । यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के लिए विद्यार्थियों के नामांकन और उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर कक्षाओं के संचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा।

कानूनों के जरिए मोदी सरकार ने किया किसानों को सक्षम बनाने का काम: विष्णुदत्त शर्मा

ऐसे लोग किसान आंदोलन की तरफदारी कर रहे हैं, जो कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को धोखा देते हैं। भय और भ्रम फैलाकर अपना राजनीतिक एजेंडा चलाने वाले इन लोगों से मैं पूछना चाहता हूं कि देश के किसानों को अपनी उपज का दाम तय करने का अधिकार होना चाहिए या नहीं? उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार बाजार तलाशने का अधिकार होना चाहिए या नहीं? दलाली खत्म होना चाहिए या नहीं? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या किसानों को चुंगी और टैक्स की चक्की में पिसने के लिए छोड़ देना चाहिए? मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों से अगर किसानों की तकलीफें कम हो रही हैं, तो इन्हें परेशानी क्यों हो रही है?

आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र भोपाल के छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक जिले में मॉडल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये गए है, जिनको
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कहा जाता है। भोपाल के होशंगाबाद रोड के स्कोप कैंपस में स्थित पीएमकेके लगातार युवाओ के रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट हेतु कार्य कर रहा है।

दिल्ली की सीमाओं पर किसान नेताओं की एक दिन की भुख हड़ताल

एक ऐसी स्थिति में, जब पिछले 18 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर रोष प्रदर्शन कर रहें है और सरकार तीन केंद्रीय कानूनों को सिरे से रद्द करने की किसानों की मांग को पूरा नहीं कर रही है, किसान संगठनों ने इस आंदोलन को दिल्ली की सीमाओं व देशभर में बड़े पैमाने पर विस्तृत किया है।

उज्जैन-भोपाल संभाग में किसान सम्मेलन 15 को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संबोधित

कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि कानूनों के संबंध में जनजागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। मध्यप्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री भोपाल एवं उज्जैन में संभागीय किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता किसान चौपाल और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से किसानों को मोदी सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के लाभ बताएंगे।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान से कांग्रेस आन्दोलित

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गत दिवस दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग पर टिप्पणी कर अपमानित किया है। उनका यह कृत्य भारत के संविधान में ( अनु. जाति / जन जाति वर्ग को ) प्रदत्त संरक्षण का अधिकार तथा सामाजिक समरस्ता के विपरीत है।

नशा माफिया पर मुरैना पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मुख्यमंत्री द्वारा नशा माफिया को नेस्‍तनाबूद करने वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यवाही के लिये आदेशित किया गया। पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के आदेश पर नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल एवं उप पुलिस महानिरीक्षक चम्बल मुरैना ने पुलिस अधीक्षक मुरैना अनुराग सुजानिया को टीम गठित कर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।

प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने विवाह की तैयारी के साथ-साथ दी प्रशिक्षण की परीक्षा

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में 91 वें बैच के प्रशिक्षु उप निरीक्षक के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण की ऑनलाइन समीक्षा की गई। इस दौरान अपने कर्तव्य की मिसाल देते हुए प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोनिका राय ने अपने प्रशिक्षण का प्रजेन्टेशन ऑनलाइन अपनी शादी के एक दिन पूर्व 10/12/2020 को प्रस्तुत किया. मोनिका राय वर्तमान में राजगढ़़ जिले में पदस्थ है और उनका विवाह 11 दिसम्बर 2020 को सम्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणार्थी के रूप में किया प्रशिक्षण प्राप्त

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा टीटी नगर मंडल में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थी के रूप में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री का निवास 74 बंगला टीटी नगर मंडल में आता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today