Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सरस्वती मंदिर स्थापना दिवस पर सुंदरकांड एवं महाआरती

सरस्वती देवी मंदिर के 61वे स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भव्य सुंदरकांड का संगीतमय पाठ सरस्वती मंदिर महिला मंडल द्वारा मधुरिम प्रस्तुति दी गई। बिहार सांस्कृतिक परिषद के सरस्वती मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था एवं विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

रायसेन के किसान कल्याण कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा 18 दिसंबर को राज्य में हो रहे किसान कल्याण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। सीएम रायसेन के किसान कल्याण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्कूलों में 18 दिसंबर से अध्यापन कार्य करने के निर्देश

मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में 18 दिसंबर से अध्यापन कार्य नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी स्कूलों से 18 दिसंबर को पैरेंट्स टीचर मीट आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 10 और 12 वीं कक्षाओं का संचालन तुरंत करने को कहा गया है तो 9वीं व 11वीं कक्षाओं के लिए स्कूलों को उनके यहां उपलब्ध स्थान के आधार पर फैसला लेने के निर्देश हैं।

चुनाव आयोग द्वारा कमल नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र कांग्रेस के अध्य़क्ष नेता कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इसके पहले कमल नाथ को मध्यप्रदेश के उप चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया।

हवाई उड़ान में वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी किराए में छूट

एयर इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को हवाई उड़ान के उपयोग करने के लिए आकर्षित करने एक विशेष योजना लाई है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50 फीसदी छूट देने का ऐलान किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को यह छूट जन्म तिथि के पहचान पत्र के आधार पर दिया जाएगा। अगर पहचान पत्र नहीं होगा तो ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य यात्रियों की भांति ही किराया देना होगा।

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रहेंगे नगरीय निकाय चुनाव से दूर

कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक का आज से मध्यप्रदेश का चार दिन का दौरा शुरू हुआ है जिसके पहले दिन यह रणनीति बनाई गई है कि नगरीय निकाय चुनाव में ऐसे नेताओं को दूर रखा जाएगा जिन्होंने हाल ही के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा। वहीं, मीडिया से वासनिक ने चर्चा में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

घोषणाओं से हिसाब शिवराज के 17 साल के शासन में किसान समृद्ध होना चाहिए जबकि ऐसा नहींः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा कि शिवराज की किसानो के लिये पिछले 17 वर्षों से की गयी घोषणाओं का हिसाब लगाया जाये तो उस हिसाब से हमारे प्रदेश का किसान आज देश में सबसे समृद्ध किसान होना चाहिये लेकिन मध्यप्रदेश की स्थिति तो उसके विपरीत है।

आज प्रदेश का किसान क़र्ज़ के दलदल में फँसा होकर सबसे ज़्यादा आत्महत्या करता है , प्रदेश में खेती घाटे का धंधा बन चुकी है। इसी से शिवराज जी की किसानो को लेकर की जाने वाली हवा-हवाई घोषणाओं की हक़ीक़त व सच्चाई समझी जा सकती है ?

दत्तात्रेय होसबोले ने किया ‘मेरी संघ यात्रा’ का विमोचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ओम प्रकाश गर्ग की पुस्तक ‘मेरी संघ यात्रा’ का विमोचन बुधवार को संघ के सह-सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले एवं अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख श्री रामलाल ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

सेना ने मनाया 50th विजय दिवस

भोपाल में सेना द्वारा बुधवार को सुदर्शन चक्र युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विजय दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अतुल्य सोलंकी सेना मेडल जनरल ऑफिसर कमांडिंग सुदर्शन चक्र कोर ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन सभी को याद किया जिन्होंने देश के लिए कर्तव्य और पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया.

किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के पंजीयन के लिये कृषकों को प्रोत्साहित करेंगे: मंत्री भदौरिया

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा किसान उत्पादक सहकारी संस्था (एफपीओ) के राज्य के सहकारिता अधिनियमों में पंजीयन हेतु निर्देश प्रदान कर विस्तृत कार्य योजना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक सहकारी संस्था के गठन हेतु मध्यप्रदेश सहकारिता अधिनियम 1960 के सुसंगत प्रावधानों के अनुरूप मॉडल बायलॉज का निर्माण किया गया है तथा सभी संयुक्त आयुक्त, उप आयुक्त व सहायक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे मैदानी स्तर पर कृषक संगोष्ठी आयोजित कर कृषकों को किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के पंजीयन के लिये प्रोत्साहित करें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today