Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सायबर इन्वेस्टीगेशन एंड इन्टेलिजेस समिट का समापन समारोह सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में सायबर इन्वेस्टीगेशन एंड इन्टेलिजेस समिट का समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीबीआई निदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, भापुसे थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण) श्रीमती अरुणा मोहन राय ने भी ऑनलाइन भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण),  साई मनोहर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सायबर),  विनीत कपूर उप निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी एवं यशपाल सिंह, उप निदेशक राज्य ज्यूडिशियल अकादमी जबलपुर मौजूद रहे।

पूर्व डीजी डंगवाल और एडीजी अफजल को श्रद्धांजलि

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी एवं पुलिस मुख्‍यालय के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत अधिकारियों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी, एडीजी इओडब्‍ल्‍यू एस.एम. अफजल तथा 1966 बैच के पूर्व सेवानिवृत्‍त पुलिस महानिदेशक(जेल) एसपी डंगवाल का बीते दिनों निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री ने कहा-भ्रम फैलाने वाली जमात को देश के किसान देंगे जवाब

नए कृषि कानूनों की बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन ये कानून रातोंरात नहीं आए। पिछले 20-22 सालों से हर सरकार इन पर विचार करती रही, विमर्श चलता रहा। देश के कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और उन्नत किसान लगातार इनकी मांग करते आए हैं। अगर सभी दलों के घोषणा पत्र देखे जाएं, नेताओं के बयान और चिट्ठियां देखी जाएं, तो इनमें वही बात की गई है। कृषि सुधार कानून उनसे अलग नहीं है। इन्हें तकलीफ कृषि कानूनों से नहीं है, इन्हें दिक्कत इस बात से है कि जो हम अपने घोषणापत्र में कहते थे और कर नहीं पाए, उसे मोदी ने कैसे कर दिया? मोदी इसकी क्रेडिट कैसे ले सकता है? लेकिन मैं कहता हूं, मुझे क्रेडिट नहीं चाहिए, मुझे किसानों के जीवन में आसानी और समृद्धि चाहिए। मैं आपके घोषणापत्रों को ही इन कानूनों की क्रेडिट दे देता हूं, लेकिन आप किसानों को बरगलाना छोड़ दीजिए।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से बढ़ती मंहगाई: विभा पटेल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश-प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पूरा देश जहां कोरोना के संकट और उससे हो रही परेशानियों से नहीं उबर पा रहा है, वहीं भाजपा सरकार अपना खजाना भरने के लिए जनता को महंगाई की आग में झौंकने के रोज नये-नये कीर्तिमान स्थापित करने में लगी हुई है।

अभा कांग्रेस सचिव सुधांशु त्रिपाठी 21 से 25 तक श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी प्रवास पर

प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह बताया है कि अभा कांग्रेस के सचिव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 21 से 25 दिसंबर तक श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी जिले में संगठनात्मक बैठकें लेंगे।

पुलिस, अभियोजन और ज्‍यूडसरी को जेण्‍डर सेंसिटिव के प्रति संवेदनशील होने की आवश्‍यकता: विजय यादव

लोक अभियोजन द्वारा महिला संबंधी अपराधों को लेकर 15 से 18 दिसम्‍बर तक ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम (वेबीनार) का आयोजन किया गया जिसमें मध्‍य प्रदेश के चयनित अभियोजन अधिकारी प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। आयोजन महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से म.प्र. के अभियोजन अधिकारी को महिला अपराधों में सशक्‍त पैरवी को लेकर किया गया।

विक्रांत भूरिया प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष विक्रांत भूरिया बन गए हैं। संजय यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। आन लाइन वोटिंग से युवक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। विक्रांत को 40850 मत मिले, संजय यादव 20 हजार वोट मिले चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले विवेक त्रिपाठी तीसरे नम्बर पर रहे। विक्रांत कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं।

एआईकेएससीसी ने कहा पीएम भाजपा बनाम विपक्ष का राजनीतिक खेल न खेलें

प्रधानमंत्री ने देश के किसानों के खिलाफ खुला हमला करते हुए यह दावा किया है कि उनका संघर्ष विपक्षी पार्टियों से जुड़ा हुआ है। खेती के तीन नये कानून जो किसानों की जमीन व खेती पर पकड़ समाप्त कर देंगे और विदेशी कम्पनियों व बड़े व्यवसायियों को बढ़ावा देंगे, की समस्या को सम्बोधित करने की जगह प्रधानमंत्री ने अपनी हैसियत एक पार्टी नेता की बना दी है और देश के जिम्मेदार कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका का अपमान किया है। खेती की अधिरचना में कारपोरेट के निवेश को बढ़ावा देन के लिए उनकी सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया है, जबकि सरकार को खुद या सहकारी क्षेत्र द्वारा ये सुविधाएं देनी चाहिए। प्रधानमंत्री को जानकारी होनी चाहिए कि जहां धान का एमएसपी 1870 रुपये है वहां किसान उसे 900 रुपये पर बेचने के लिए मजबूर हैं।

पंचायत तक बात करेंगे पीएम, भाजपा नेताओं ने कहा कार्यक्रम से अधिकाधिक किसानों को जोड़ें

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 दिसम्बर को रायसेन के किसान सम्मेलन से प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राशि डालेंगे। सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे और पंचायत स्तर तक किसानों से बातचीत करेंगे। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर इस सम्मेलन की तैयारी करें और यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक किसान जिला और पंचायत स्तर पर इसका प्रसारण देख सकें।

‘अवधी’ गायन एवं ‘डण्डा एवं गैर’ लोकनृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री वंदना मिश्रा एवं साथी अयोध्या का ‘अवधी’ गायन एवं विकास शुक्ला एवं साथी, हरदा द्वारा ‘डण्डा एवं गैर’ लोकनृत्य की प्रस्तुति हुई | 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today