Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी ताकत से सभी जुट जायें: कमलनाथ

‘‘वैसे तो हर चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव का अपना महत्व है। यह चुनाव जनता से सीधा जुड़ाव वाला चुनाव होता है। उक्त संबोधन नगर पालिका निगम के प्रभारियों, जिला कांगे्रस अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज अपने निवास पर आयोजितदिया।

जयस का आदिवासी ब्लाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने तथा वन निजी हाथों में सौपने पर आंदोलन की चेतावनी

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा भोपाल के हिंदी भवन में रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम में वनों को निजा हाथों में सौंपने तथा आदिवासी ब्लॉकों के स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के सरकार के फैसले का विरोध किया गया। जयस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसले वापस नहीं लिए तो संगठन ग्राम स्तर पर आंदोलन करेगा।

विधानसभा के घेराव के ऐलान पर कांग्रेस नेताओं के यहां पुलिस का पहरा

कांग्रेस द्वारा कृषि बिलों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन सोमवार को प्रदर्शन का आव्हान किए जाने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के घर के बाहर पहरा बैठा दिया है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बंगले पुलिस द्वारा बेरीगेट्स लगाकर उनके यहां आने जाने वालों पर निगरानी की जा रही है।

सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, कोई मेरा नहीं, किसी का कोई गुट नहीं: सिंधिया

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कालेधन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ उनके समर्थक मंत्रियों का नाम आने पर बोला कि कोई मेरा नहीं है, किसी का कोई गुट नहीं है। सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। जिस रिपोर्ट की बात की जा रही है, उसमें जो तथ्य हैं, उन पर कार्यवाही होगी।

भाजपा की पहचान के अनुरूप कार्यकर्ता को गढ़ने का काम करते हैं प्रशिक्षण वर्ग

पूरी दुनिया में हमारी पहचान एक विशेष कार्यपद्धति वाले दल के रूप में होती है। इस कार्यपद्धति के आधार पर ही भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। ऐसी कार्यपद्धति के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। ये प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करते हैं। आप सभी वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले को आदर्श जिला बनाने का काम करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किए चिंतामन गणेश के दर्शन, वरिष्ठ कार्यकर्ता त्यागी से मिले

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव जी प्रभारी बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश प्रवास पर आए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी मध्यप्रदेश यात्रा की शुरूआत सीहोर स्थित चिंतामण गणेश मंदिर में श्री गणेशजी के दर्शन से की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सीहोर के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और सीहोर विधायक सुदेश राय एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस की भोपाल नगर निगम प्रत्याशी चयन की बैठक

भोपाल नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित की गई थी जिसकी शनिवार पहली मीटिंग पूर्व मुख्यमंत्री व राजयसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत किये गए प्रभारी पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया व श्रीमती शारदा पाठक विशेष रूप से मौजूद थे।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव फरवरी तक स्थगित

मध्यप्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद तथा त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस तरह का आदेश जारी किया है। इसमें कोविड 19 का हवाला देते हुए इन चुनावों को फरवरी तक के लिए स्थगित किए जाने की सूचना दी गई है। इस तरह नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तीन महीने के लिए टल गई है।

किसान कांग्रेस की कृषि बिलों के खिलाफ तलेन से भोपाल की पैदल यात्रा

मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिलों का विरोध करने के लिए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर तलेन से भोपाल की पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा कुरावर-पीलूखेड़ी पहुंची तो वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शामिल हुए। उन्होंनेयात्रा को संबोधित किया । पैदल यात्रा में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के अलावा पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, नरसिंहगढ़ पूर्व विधायक गिरीश भंडारी उपस्थित रहे ।

माणिकचंद्र वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट विमोचन 27 को

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को प्रख्यात पत्रकार स्व. माणिक चंद्र वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर डाक टिकट अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। इस अवसर पर भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर जी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today