Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

विभाष जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष व नायडु महानिदेशक बने

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक विभाष उपाध्याय को राज्य सरकार ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही परिषद के महानिदेशक के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीआर नायडु की नियुक्ति की गई है।

सिलावट और राजपूत को मिले पुराने विभाग

विधानसभा उपचुनाव में जीतकर पुनः विधायक बने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शिवराज मंत्रिमंडल में फिर से मंत्री बनाया गया है। सिलावट इस्तीफा देने के पहले जिस जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, वही फिर देखेंगे तो राजपूत भी परिवहन विभाग के अपने पुराने विभाग को संभालेंगे।

नकारात्मक मानसिकता वाले उठा रहे कोरोना वेक्सीन पर सवाल: विष्णुदत्त

हमारे विजनरी प्रधानमंत्री ने देश और प्रदेश के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए जिस तरह के प्रयास किए, उसी का परिणाम है कि कोरोना की वेक्सीन को मंजूरी मिल गई है। जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। ये नकारात्मक मानसिकता वाले लोग हैं, जिनका काम ही सवाल उठाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

सिंधिया समर्थक सिलावट-गोविंद सिंह की मंत्रिपद की शपथ

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और पूर्व कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री ल वर्तमान विधायक तुलसीराम सिलावट और गोविंदसिंह राजपूत को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्रि पद की शपथ दिलाई गौरतलब दोनों नेताओं ने उपचुनाव के पहले मंत्रि पद से इस्तीफा दिया था।

किसान आंदोलन खत्म करने थकाओ और भगाओ की नीति सफल नहीं होगीः सोनिया

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन पर रविवार को बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों ने लिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए थकाओ और भगाओं की नीति पर चल रही है लेकिन अन्नदाता किसान घुटने टेकने वाले नहीं है।

मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मो. रफीक की शपथ

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक ने रविवार को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस रफीक को शपथ दिलाई।

कुख्यात गुण्डा फैजान उर्फ भेडा का तीन मंजिला अवैध मकान को ढहाया

थाना हनुमानगंज क्षेत्र का कुख्यात गुण्डा फैजान उर्फ भेडा पिता शंभू उर्फ यासीन निवासी म.नं. 03 गली नं.02 एकता नगर फूटा मकबरा के पीछे छोला रोड के विरूद्ध भोपाल शहर के साथ -2 सागर जिले मे हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, अपहरण, अडीबाजी, मारपीट, अवैध शराब का परिवहन करने जैसे कुल 28 मामले पंजीबद्ध है ।

गुण्डा फैजान उर्फ भेडा ने 15 साल की उम्र मे ही हत्या का प्रयास करने के बाद छूटने के पश्चात 16 वर्ष की उम्र मे ही हत्या जैसी वारदात कर थाना क्षेत्र व आसपास के लोगो मे सनसनी फैला दी थी इसके विरूद्ध पूर्व मे 02 बार जिला बदर, रासुका की कार्यवाही करने के बाद भी सुधार नही हुआ रासुका की कार्यवाही से छूटने के बाद ही पुनः वर्ष 2020 मे आम राहगीर के साथ मुखबिरी करने के शक पर अपने भाईयो के साथ हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया गया था, बदमाश कम उम्र से ही गंभीर वारदातो को अंजाम देकर थाना क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रो मे आतंक का पर्याय बना हुआ था और अपराध जगत मे नाम कमाना चाहता था लोग इसके विरूद्ध रिपोर्ट करने व साक्ष्य देने से डरते थे ।

आज 3.01.2020 को पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बदमाश के एकता नगर फूटा मकबरा के पीछे छोला रोड पर 20×30 के एरिया मे अवैध रूप से निर्मित तीन मंजिला मकान कीमती करीबन 01 करोड रूपये को ढहाया गया है। पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बदमाश के विरूद्ध की गई उक्त कार्यवाही की आमजन द्वारा मुक्त कंठा से सराहना की जा रही है।

अभा कांग्रेस सचिव सुधांशु त्रिपाठी 3 को अशोकनगर और 4 को भिण्ड मेंलेंगे

अभा कांग्रेस के सचिव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 3 जनवरी को अशोकनगर और 4 जनवरी को भिण्ड जिले में कांगे्रस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

कांग्रेस के राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग की बैठक सोमवार 4 जनवरी 2021 को दोपहर 12:00 बजे पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी एवं श्री पी सी शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रथम तल पर आहूत की गई है ।

प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा नूर बेग ने
जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव, विभाग की कार्ययोजना एवं वर्तमान समय में संगठन की मजबूती पर चर्चा एवं विचार विमश होगा।
बैठक में प्रदेश भर से आए राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

आजादी के बाद से अजा के बच्चों के भविष्य से खेलती रही कांग्रेस: आर्य

1944 में अजा वर्ग के पोस्टमैट्रिक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की गई। इसके बाद देश में 57 साल और मध्यप्रदेश में 45 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं। आर्थिक तंगी और असुविधाओं के कारण अनुसूचित जाति के करोड़ों बच्चों ने पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी, लेकिन सरकारों ने इस बात की फिक्र नहीं की कि ये बच्चे स्कूल क्यों छोड़ रहे हैं? यदि कांग्रेस की सरकारों ने इस बात की चिंता की होती, तो करोड़ों बच्चे शिक्षा पूरी होने से पहले स्कूल नहीं छोड़ते। कांग्रेस सालों तक अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करती रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today