Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

ऊर्जस्विता सम्मान 2021 आज

अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी 16 मार्च को अपने 10 वे स्थापना वर्ष में कला, शिक्षा, मीडिया, समाजसेवा, डिजाईनर, हेल्थ, बिजनेसमेन, पर्यटन सहित विशेष विधाओं में महारत हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने जा रही है।

म.प्र. उर्दू अकादमी द्वारा “तलाष-ए-जौहर का आयोजन” सम्पन्न

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति विभाग के द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 14 मार्च, 2021 को तलाष-ए-जौहर कार्यक्रम का आयोजन मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन, भोपाल में किया गया। यह आयोजन तीन सत्रों पर आधारित था। प्रथम सत्र में राज्य के विभिन्न शहरों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस सत्र में नये रचनाकारों को आज़ादी से संबंधित विषयों पर तात्कालिक लेखन के लिये कहा गया।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए मेरा प्रवास : विष्णुदत्त शर्मा

 किसी भी चुनाव में जीत हो, सामाजिक अभियान हो, कोरोना संकट में जनसेवा के कार्य हो या वैक्सीनेशन का अभियान हो सभी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अपनी अहम भूमिका निभाई है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन तंत्र की मजबूती का आधार बूथ है, बूथ मजबूत हो इसके लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण के इस अभियान के लिए ही मेरा प्रवास है।

भाजपा के साथ भारत का भी काम करते हैं बूथ के कार्यकर्ता

 बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल भारतीय जनता पार्टी के लिये कार्य नहीं करता, बल्कि वह भाजपा के साथ-साथ भारत के लिए भी कार्य करता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात का गर्व होना चाहिए कि आज दुनिया में भारत के प्रति जो विश्वास बढ़ा है, जो सक्षम और सशक्त भारत है, उसके पीछे भी हमारे बूथ के कार्यकर्ता हैं।

आपके सुझावों से मॉडल शहर बनेगा देवास: विष्णुदत्त शर्मा

देवास शहर के विकास के लिए हमारे महापौर ने बीते सालों में काफी कुछ किया है। आने वाले पांच सालों में हम शहर के विकास के लिए क्या करेंगे, इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। हमें आने वाले सालों में देवास को मॉडल शहर बनाना है और यह काम आप लोगों के, जनता के सुझावों के आधार पर होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को देवास में विद्वतजन सम्मेलन में कही।

देश विरोधी वायरस को सोशल मीडिया वारियर्स करारा जवाब दें : विष्णु दत्त शर्मा

आज देश में एक वैचारिक युद्ध चल रहा है, जिसमें तथाकथित वामपंथी और देश विरोधी मानसिकता वाले लोग लगातार देश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर देश विरोधी अभियान चलाकर भारत की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। इस वैचारिक युद्ध को हम सोशल मीडिया के धारदार हथियार से लड़ें, जो लोग सोशल मीडिया का दुरूपयोग करके भारत के विरोध में और प्रधानमंत्री जी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन देश विरोधी वायरस को सोशल मीडिया वॉरियर्स करारा जवाब दें।

भाजपा के प्रवक्ता बनकर काम करें बूथ अध्यक्ष : विष्णुदत्त शर्मा

आज केंद्र और राज्य सरकारों ने जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं हैं,  जिनका लाभ प्रत्येक घर के किसी न किसी व्यक्ति को अवश्य मिल रहा होगा। इसलिये बूथ अध्यक्ष पार्टी के प्रवक्ता बनकर जनता के बीच जाएं और अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करें।

विंध्य के समग्र विकास-बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में करेंगे प्रयास: गौतम

मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अपने रीवा जिले के प्रवास के दौरान रविवार को पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा की । श्री गौतम ने इस अवसर पर कहा कि उनका ध्येय विंध्य के समग्र विकास पर रहेगा। रीवा में केंसर उपचार का एक संस्थान स्थापित हो और यहां चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो इस दिशा में भी वे इस क्षेत्र के अन्य विधायकों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार 7 मार्च की सुबह 9.30 बजे जबलपुर के डुमना विमानतल से वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा दमोह जिले के ग्राम जलहरी स्थित हेलीपेड के लिये प्रस्थान करेंगे। कोविंद जलहरी से कार द्वारा सिंग्रामपुर पहुँचेंगे और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगें।

एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी

लखनऊ से एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। 15 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह का मास्टर माइंड और राईज ग्रुप का डायरेक्टर सौरभ गुप्ता , जनरल मैनेजर विकास सोनी और यूनिवर्सल कंसेलिटिंग सर्विसेज का डायरेक्टर अजिताभ मिश्रा गिरफ्तार।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today