Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

किल कोरोना को लेकर भोपाल ग्रामीण की वर्चुअल बैठक संपन्न

 “किल कोरोना अभियान“ के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम, वैक्सीनेशन कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदेश महामंत्री तथा अभियान के भोपाल ग्रामीण के प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने आज ग्रामीण जिले की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने उदबोधन में बताया कि “सेवा ही संगठन“-2 के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश जी नड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की चैन तोड़कर “कोरोना मुक्त“ मध्यप्रदेश बनाने के लिए सम्पूर्ण प्रयत्नों में लगे हैं।

फेसबुक पेज से निशुल्क ऑनलाइन योगा क्लास का आयोजन

 कोरोना महामारी से बचाव के लिए आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी एवं लंबे समय से घरों में कैद हो कर अवसाद से ग्रसित लोगो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को ले कर उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति द्वारा अपने आधिकारिक फ़ेसबुक पेज NGO uddeshya yuva samajik evam jankalyan samity से योग शिक्षिका सृष्टि पंडोले रविवार को सुबह 8 से 9 बजे ऑनलाइन योगा करवायेगी. 

24 मई को होगी आशा एवं सहयोगियों का राष्ट्रव्यापी हडताल

अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर कोविड महामारी का संक्रमण को रोकने के लिये काम कर रही देश भर में आशा एवं सहयोगी  24 मई को राष्ट्रव्यापी हडताल पर रहेंगे। आशा एवं सहयोगियों को कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन, भविष्य निधि, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिये जाने के अतिरिक्त के अतिरिक्त कोविड महामारी के खिलाफ अभियान के लिये पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटराईजर, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरण देने के अलावा सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने, अस्पतालों बिस्तर, वेंन्टीलेटर, आक्सीजन, जरूरी दवाओं के साथ पर्याप्त संख्या में डाक्टर, नर्स, पारामेडिकल स्टाफ आदि की व्यास्था करने के साथ दवाओं की कालाबजारी और नकली दवाओं पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है।

कोरोना कर्फ्यू का संयमित व्यवहार के साथ कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें-डीजीपी

पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी की अध्यक्षता में 21 मई को नवीन पुलिस मुख्यालय स्थित कॉफ्रेंस हॉल में प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों के बचाव और रोकथाम तथा अपराध ट्रेंड्स विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कॉफ्रेंसिंग में समस्त जोन अतिoपुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक (विसबल), पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज, पुलिस उप महानिरीक्षक (विसबल), पुलिस अधीक्षक तथा समस्त सेनानी सम्मिलित थे।

जिसे लताड़ा था, उसी डॉक्टर का कोरोना से जंग जीतने पर पीसी शर्मा ने किया सम्मान

भोपाल के जिला अस्पताल में पिछले दिनों कोरोना संक्रमितों की व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मंत्री एवं भोपाल दक्षिण पश्चिम विधायक पीसी शर्मा और उनके समर्थकों का सीएमएचओ डॉ. राकेश श्रीवास्तव की जमकर बहस हुई थी और शर्मा ने उन्हें लताड़ा था, आज उनका कोरोना जीतकर दोबारा लोगों की सेवा में जुट जाने पर सम्मान किया गया।

यूजीसी की सीईसी में सदस्य नियुक्त किए गए एमसीयू कुलपति केजी सुरेश

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश को विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा स्थापित कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी) के गवर्निंग बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें मीडिया विशेषज्ञ की श्रेणी में शामिल किया गया है और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। यह संस्था केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन है।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीसी शर्मा बांटा भोजन, पीपीई किट और मास्क

आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 30 वी पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने 1250 जेपी अस्पताल परिसर में हम लोग शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के सहयोग से गरीब, मजदूरों और अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों के परिजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए।

जनप्रतिनिधि चाहकर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाते: गौतम

नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन के शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि कोरोना कॉल में विधायकों को संक्रमण का ज्यादा खतरा है। क्योंकि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र में चाहते हुए भी कई बार जनता के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता है। यह चिंता जताई है मप्र के विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने। वह दमोह से नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन के आयोजित शपथ समारोह के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उनका यहां कहना था कि करीब 80 फीसदी विधायकों ने वैक्सीनेशन करा लिया है। बावजूद इसके विधायक खतरे से खाली नही है।

डॉ धर्मेंद्र बाजपेयी के उठाये सवाल पर मिला दिग्विजय, अरुण यादव, सज्जन वर्मा का साथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश पूरे देश में सोशल मीडिया पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने सभी राजनीतिक दलों में होड़ मच गई।  इसी क्रम में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने आधुनिक राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रत्न के साथ संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि दी इसके आधे घंटे के भीतर ही सिंधिया ने अपने ट्वीट को डिलीट कर नया ट्वीट किया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को साधारण शब्दों में श्रद्धांजलि देते हुए आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रत्न जैसे शब्द हटा दिए।

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के आदेश जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में ऐसे बच्चों को आर्थिक, खाद्य एवं शिक्षा सहायता देने का निर्णय लिया है, जिनके माता-पिता की कोविड-19 से आकस्मिक मृत्यु हो गई है। ऐसे सभी बच्चों के लिये राज्य शासन ने मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल-कल्याण योजना के आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से योजना को प्रदेश में लागू कर दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today