Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

12 घंटो के भीतर चलती ट्रेन में हत्या का पर्दाफाश

राज्‍य स्‍तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से जीआरपी कंट्रोल रूम भोपाल को एक जून को रात्रि लगभग 9 बजे सूचना प्राप्त हुई कि उज्जैन की ओर से आने वाली ट्रेन 08233 नर्मदा एक्सप्रेस के कोच डी-3 में एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है।

टीकों व दवाओं को पेटेंट मुक्त कर टेक्नालॉजी हस्तांतरण के लिये सघन अभियान भारत में अभियान: स्वदेशी जागरण मंच

विश्व की अधिकांश जनसंख्या आज कोरोना के संक्रमण के भय से त्रस्त है। इस संक्रमण की चिकित्सा व रोकथाम की औषधियों व टीकों पर बड़ी कम्पनियों के पेटेण्ट के कारण ये सबको सुलभ नहीं हैं। मानव का जीवन का अधिकार, सार्वभौम मौलिक अधिकार है। कुछ कम्पनियों को पेटेण्ट से मुनाफा कमाने हेतु असीमित अधिकार देकर करोड़ों लोगों के जीवन के अधिकार पर आंच आये,एसा नहीं होने दिया जा सकता।

सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत प्रदेश भर में हो रहे सेवा कार्य

 कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं, मास्क, सैनेटाईजर सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भी लोगों की सहायता के लिए पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आगे आए।

कमलनाथ को लाशें गिनने और आग लगाने की आदत हैः विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस नेताओं ने 1984 के दंगों में लाशें बिछायी थी। उस दंगे में कमलनाथ के हाथ जले हुए है। उस घटना की आज भी जांच चल रही है जिसमें कमलनाथ जी आरोपी है। जब देश में आपातकाल लगा था उस समय संजय गांधी के मुख्य सलाहकार कमलनाथ ही थे। कमलनाथ को लाशें गिनने और आग लगाने की आदत है। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर प्रवास के दौरान कही।

‘सुलगता बंगाल, क्या हिंसा ही है समाधान’ विषय पर वर्चुअल कान्फ्रेंस संपन्न

पश्चिम बंगाल में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है। ऐसे में ममता सरकार के संरक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से हिंसात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस बदले की भावना से देश भर के कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन अवगत हो, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से वर्चुअल संवाद कर रही है। इसी कडी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंस ‘सुलगता बंगाल, क्या हिंसा ही है समाधान’ ? विषय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

पीसीसी से पैदल मार्च करते हुए उर्जा मंत्री के बंगले पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कोरोना कर्फ्यू (लॉक डाउन) दिनांक 1 अप्रैल से 31 जून तक बिजली बिल माफ करने के लिए उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। विधायक शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के बंगले पहुंचे इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के बिल माफ करने के नारे भी लगाये।  

गर्भवती दलित महिला को न्याय दिलाकर रहूंगा: प्रदीप अहिरवार

मप्र अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार ने सर्किट हाउस छतरपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बंदरगढ़ में गर्भवती दलित महिला के साथ जो घटना घटी वह मप्र में शर्मसार कर देने वाली घटना है। दबंगों के द्वारा एक दलित गर्भवती महिला को उसके घर में ही मारपीट की गई एवं महिला के कथन अनुसार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला को थाने में आठ से 10 घंटे तक बैठाए रखा एवं पुलिस के द्वारा दलित महिला को धमकाया गया और अपराधियों को पुलिस का पूरा संरक्षण रहा।

FCI के अफसर और बाबुओं के ठिकानों पर CBI की रेड जारी

भोपाल में भारतीय खाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर CBI की छापामारी जारी है। सीबीआई की एक टीम पहुंची FCI के डिविजनल मैनेजर हरीश हिनोनिया के पैतृक घर अजमेर राजस्थान पहुंचकर कार्रवाी की।

किसानो को उपार्जन की राशि का पूर्ण भुगतान किया जावे: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ,प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिख प्रदेश में किसान भाइयों को समर्थन मूल्य पर उपार्जन में निरंतर आ रही परेशानियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए माँग की है कि गेहूं व चने के उपार्जन उपरांत किसान भाइयों को देय राशि में से फसल ऋण की राशि की कटौती की जा रही है , जो इस कोरोना महामारी के दौरान अव्यवहारिक है , इस संकट काल को देखते हुए इस ऋण वसूली को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाना चाहिये।

हनी ट्रैप मामले में साक्ष्य छुपाने का गंभीर अपराध किया है कमलनाथ ने: विष्णुदत्त

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनी ट्रेप मामले में जो कहा है वह अत्यंत गंभीर है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद, गोपनीयता की शपथ का दुरूपयोग किया और साक्ष्यों को छुपाया। कमलनाथ ने बार-बार कहा कि मेरे पास पेनड्राइव है। तो फिर उन्होंने उसे एसआईटी के सामने प्रस्तुत क्यों नहीं किया ? मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने साक्ष्यों से छेडखानी की है। जो अपने आप में सबसे बड़ा अपराध है। अब कमलनाथ अपनी बात से मुकर रहे है। कमलनाथ को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने झूठ बोला। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today