Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

एलएनसीटी विश्वविद्यालय में लगाये गए सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पौधे

एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं कलाकुंज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले नीम, पीपल, बरगद, सहित बड, कटहल इत्यादि प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे लगाये गए ।

मेडिकल कॉलेज की सीट छोड़ने पर सम्पूर्ण अवधि का शैक्षणिक शुल्क करना होगा जमा

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नीट से चयनित विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिये शासन द्वारा “मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम-2018 एवं संशोधन 19 जून, 2019” के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किये जाते हैं।

स्व.लुणावत की स्मृति में 5 जून को 5 केन्द्रों पर 500 लोगों को निःशुल्क वैक्सीन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. विजेश लुणावत ने अपनी राजनीतिक यात्रा में दिल खोलकर लोगों को मदद की और दया को धर्म बनाकर जीवन समर्पित किया। श्री लुणावत के स्मृति में 5 जून को भोपाल के 5 स्थानों पर निःशुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किया जावेगा। परिवारजनों द्वारा लगाए जा रहे इन शिविरों में 18 वर्ष से अधिक 500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जावेगी। इसके साथ ही टीका लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा दिया जावेगा और सुरक्षित वृक्षारोपण का आग्रह किया जावेगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीकारण करने वाले 500 लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर पश्चिम/अपराध सतेन्द्र सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेष तोमर और विजय भदौरिया को क्राइम ब्रांच टीम बनाकर जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तस्करों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्‍य में क्राइम ब्रांच की टीम ने 720 किलो गांजे के साथ चार तस्‍करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

7 हैंडपम्प, 3 सूखे, 4 दबंगों के कब्जे में, यूपी जाकर गड्ढे से पानी भर रहे 25 परिवार

टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर करीब 600 की आबादी वाला छोटा सा गांव कबराटा, जहां इस वर्ष गर्मी आते ही गांव के 7 में से 3 हैंडपम्प बंद हो गये। बाकी बचे 4 पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया। नतीजा- यहां रह रहे 25 आदिवासी परिवारांे के 200 लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हो गये। इस मामले में राज्य मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है और टीकमगढ़ कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत से प्रतिवेदन मांगा है।

एसडीएम पर बैड टच का आरोप, महिला फूड ऑफिसर से बोले- अभी तो ये इंट्रोडक्शन है…

देवास जिले के खातेगांव में एक महिला फूड ऑफिसर ने एसडीएम पर अश्लील मैसेज करने और बुरी नीयत से छूने (बैड टच) के गंभीर आरोप लगाये हैं। शिकायत मिलने पर कलेक्टर देवास ने तत्काल प्रभाव से एसडीएम को खातेगांव से हटाकर देवास अटैच कर दिया। मामले की जांच के लिये एक टीम भी गठित कर दी गई है।

अब प्रदेश का कोई भी ज़िला रैड जोन में नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संक्रमण की दृष्टि से अब प्रदेश का कोई भी जिला रैड जोन में नहीं है। किसी भी जिले की पॉजिटिविटी 5% से अधिक नहीं है। प्रदेश कोरोना संक्रमण से तेजी से बाहर निकल रहा है। शीघ्र ही प्रदेश को पूर्ण रूप से कोरोना संक्रमण मुक्त किए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

साइकिल चलाकर पेट्रोल- डीजल के दामों की वृद्धि का किया विरोध

विश्व साइकिल दिवस पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का विरोध किया। कांग्रेस नेताओँ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शिवाजी चौराहे तक साइकिल चलाकर विरोध प्रकट किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने पेट्रोल-डीजल की कीमते कम करो, और पेट्रोल-डीजल की कीमते वापस लेना होंगी के पुरजोर नारे लगाये। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है अब गाडी चलाना मुश्किल हो गया है अब साइकिल के दिन अच्छे आयेंगे।

सांसद केे प्रयास से बुंदेलखण्ड के खजुराहो में खुलेगी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी

खजुराहो सांसद व्ही.डी. शर्मा केे प्रयास से खजुराहो में उड़ान प्रशिक्षण अकादमी खुलेगी। बुंदेलखण्ड को यह सौगात मिलने से खजुराहो में पर्यटन से लेकर कई क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित होगें। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देश के पांच हवाई अड्डों में आठ नई उड़ान प्रशिक्षण अकादमीं स्थापित की जाएंगी।

पर्यावरण को स्वच्छ रखने अंकुर योजना

राज्यशासन द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने ओर प्राणवायु समृद्ध करने के लिए अंकुर योजना शुरू की गई है। इसमें नागरिक निजी और शासकीय जमीन पर पौधारोपण कर सकेगें। उन्हे पौधो के संरक्षण का दायित्व भी निभाना होगा। इसके लिए वायुदूत एप्प प्लेस्टोर से डाउनलोड करते हुए रोपित किए गये पौधो को अपलोड करना होगा जिसे अधिकृत सत्यापन कर्ता द्वारा 30 दिनों के बाद सत्यापित करते हुए सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया जाऐगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today