Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

अफवाहों पर ध्यान ना दें किसान, जारी रहेगी मूंग की खरीदी : चौधरी

भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के किसानों से आग्रह किया है कि वे समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी बंद होने संबंधी अफवाहों पर ध्यान ना दें। चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी से संबंधित किसानों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की पहल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार आज प्रदेश कांग्रेस के संगठन समन्वयकों की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आहूत हुई। बैठक में विभिन्न विषयों, प्रकोष्ठ, विभागों एवं मोर्चा संगठनों आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं 28% वेतन वृद्धि, एरियर देने लिखा पत्र

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने राज्य के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता 28% वेतन वृद्धि तथा एरियर की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा हैl

विदिशा के लालपठार में हादसा: कांगे्रस ने बनायी चार सदस्यीय समिति

विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र में गत रात्रि लालपठार गांव में 30 फिट गहरे कुएं में एक बच्चे के गिरने, बच्चे को देखने कुए की मुडे़र पर उमड़ी भीड़ से मुड़ेर गिर जाने और लगभग 20 लोगों के कुए में गिर जाने से हुई अत्यंत हृदय विदारक एवं दर्दनाक घटना पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने हादसे में मारे गये लोगों के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए नाथ के निर्देश पर प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उक्त घटना की जांच हेतु एक चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में विदिशा जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिलाकारी, विधायक शशांक भार्गव, पूर्व विधायक निशंक जैन और लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल को शामिल किया गया है।

गंज बासौदा की दुर्घटना हृदय विदारक : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गंज बसौदा में हुई दुर्घटना को हृदयविदारक बताते हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

मनोकामनेशवरी शिव कल्याणी मंदिर के भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने आज शुक्रवार को विधायक निधि से आराधना नगर में मनोकामनेश्वरी शिव कल्याणी मंदिर के स्वागत द्वार के लोकार्पण किया यहां स्वागत द्वार विधायक पीसी शर्मा ने अपनी विधायक निधि देकर निर्माण कराया है.

अजा-अजजा पर आयोजित वेबिनार का एडीजीपी ने किया समापन

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक अजाक श्री राजेश गुप्‍ता ने आज अजाक पुलिस मुख्‍यालय से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता पर दो दिवसीय राजस्‍तरीय वेबिनार का समापन किया। श्री गुप्‍ता ने प्रतिभागी विवेचक अधिकारियों को कहा कि पुलिस का काम के‍वल इन प्रकरणों की विवेचना करना ही नहीं है बल्कि राहत प्रकरणों का यथाशीध्र-यथोचित निराकरण कराकर पीडि़त पक्ष को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना भी है। उन्‍होंने कहा कि इन वर्गों के लिये योजना और कानूनों में जो परिवर्तन होते है उनसे अघतन करना भी इस वेबिनार का उद्देश्‍य है।

इंदौर: घर का रास्ता भटकी मासूम नंदनी को डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलवाया

जिला इंदौर के थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र से एक स्थानीय व्यक्ति को शिवधाम मंदिर के पास एक 03 वर्षीय मासूम बच्ची अकेली भटकते हुये दिखाई दी । उसने आसपास पूंछा तो कोई पता नहीं चला और बच्ची भी कोई जबाब नहीं दे पा रही थी । व्यक्ति द्वारा मानवता का परिचय देते हुये डायल-100 सेवा को कॉल कर घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को दी तथा पुलिस सहायता माँगी ।

महंगाई के अनुपात में समर्थन मूल्य में वृद्धि करे सरकार: संघर्ष समन्वय समिति

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के वर्किंग ग्रुप की 14 जुलाई को हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में केंद्र सरकार द्वारा 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं 68 लाख पेंशनधारी कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता (डीए) 1 जुलाई से दिए जाने और बाकी तीन किस्तों का भी भुगतान किए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त  करते हुए  किसानों के लिए घोषित समर्थन मूल्य में भी महंगाई के अनुपात में वृद्धि की मांग की गई है ।

महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की त्‍वरित विवेचना कर समाज में सकारात्‍मक संदेश पहुँचे- डीजीपी

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने आज पुलिस मुख्‍यालय से वीडियो काँफ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों तथा जोनल एडीजी/आईजी से चर्चा कर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों, ऊर्जा डेस्‍क, महिला थाना तथा महिला डेस्‍क के कार्यों की समीक्षा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today