Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

विधानसभा के 44 कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित

मध्‍यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के 44 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पारी बाहर शासकीय आवास मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा आवंटित किया गया है। मध्‍यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम के प्रयासों से लंबे इंतजार के बाद इन कर्मचारियों को शासकीय आवास आंवटित हुआ है। मंगलवार को हितग्रही कर्मचारियों ने विधानसभा अध्‍यक्ष श्री गौतम का स्‍वागत कर कृतज्ञता ज्ञापित की।

प्रशिक्षण तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि कार्यों का निष्‍पादन उत्‍कृष्‍टता से हो: डीजीपी

मध्‍यप्रदेश संवर्ग के 2020 बैच के आठ परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने आज पुलिस मुख्‍यालय में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से सौजन्‍य भेंट की।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वरा सुश्री कमला बाई भूरिया और साथी, देवास का ‘मालवी गायन’ एवं श्री विक्की बाघमारे और साथी, बैतूल द्वारा ‘गोंड जनजातीय’ नृत्य प्रस्तुति का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/VpSsB57J1xM और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/532239364760619/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

पेट्रोल डीजल पर टैक्स के नाम पर खुली लूट बंद करे सरकार: सबलोक

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार शासन चलाने के बजाय पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी भरकम टैक्स वसूल कर व्यापार कर रही है। प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल पर 31 रु टैक्स वसूल कर जनता को सीधी तरह लूटा जा रहा है। भाजपा और सरकार को चाहिए कि वह इस लूट को बंद कर प्रदेश की जनता से की गई लूट पर माफी मांगे। यह मांग मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर की है।

दबंगों ने रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से की फायरिंग


बिवाँर (हमीरपुर) थानाक्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो जब चाहे तब लोगों के साथ गालीगलौज करते हैं जब चाहे लोगों के साथ मारपीट करते हैं मगर स्थानीय पुलिस उन्हीं की आवभगत करती रहती है ।थाना क्षेत्र में गालीगलौज मारपीट जैसी घटनाओं आम हो गई है।

2500 आश्वासन दिये मगर ढाक के तीन पात

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि लाल पठार की कुआं दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को दिए गए राज सहायता के चेक बैंकों ने लौटा दिए हैं। सरकार द्वारा गरीबों को पीड़ा में अपमानित किए जाने का इससे अधिक निकृष्ट उदाहरण क्या हो सकता हैघ् क्या शिवराज जी के खुद के पुराने संसदीय क्षेत्र में गरीब दलितों का यह अपमान सहन किया जाना चाहिए एअगर नहीं तो तत्काल ऐसे ही चेक जारी करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाए।

ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी मीराबाई चानू को बधाई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ओलंपिक खेलों में देश के लिए पहला रजत पदक जीतने पर वेट लिफ्टर मीराबाई चानू को बधाई दी है। श्री शर्मा ने अन्य एथलीटों को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

गुरू सम्मान हमारी संस्कृति की परंपरा : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुफा मंदिर के मुख्य महंत श्री रामप्रवेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुफा मंदिर स्थित प्राचीन महादेव का अभिषेक पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धी की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित कार्यकर्ताओं ने भी गुरूपूजन किया।

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने छात्रा की भरी फीस, दिलाया एडमीशन

मोदी सरकार की गलत नीतियों और शिवराज सरकार के कुशासन के कारण प्रदेश में दिनों दिन बढ़ रही महंगाई से गरीब आदमी को रोटी के लाले पड़ रहे हैं। बेरोजगारी के माहौल में बमुश्किल अपने बच्चों का पेट पाल रहे गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ाई-लिखाई से भी दूर होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में सामने आया जहां एक वरिष्ठ भाजपा नेता की बेटी द्वारा संचालित तक्षशिला पब्लिक स्कूल ने फीस जमा नहीं करने के कारण एक गरीब परिवार के दो बच्चों, कक्षा 9वीं की छात्रा बबिता विश्वकर्मा तथा कक्षा 8वीं के छात्र देवेंद्र विश्वकर्मा का न रिजल्ट दिया और उन्हे स्कूल से निकाल भी दिया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला को जब यह जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे और स्कूल संचालिका श्रीमती प्रीति उपाध्याय से चर्चा कर दोनों बच्चों की फीस जमा की और उन्हें फिर से एडमीशन कराया और परीक्षा परिणाम दिलाया।

मोबाईल चोरी कर भागने वाले आरोपी झाबुआ पुलिस की गिरफ्त में

भूपेन्द्र अपना होटल झाबुआ से खाना खाकर बाहर आया तो दो अज्ञात व्यक्ति फरियादी के पास आए व फरियादी का मोबाईल मांगने लगे । जिस पर उन दोनों व्यक्तियों के डर के कारण फरियादी ने मोबाईल दे दिया। उसके बाद वह मोबाईल चुराकर वहाँ से फरार हो गये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today