Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। शृंखला के अंतर्गत आज कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन की ओर इंदौर की सुश्री श्रुति शर्मा के निर्देशन में कालिदास पर केंद्रित भरतनाट्यम शैली में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।

न्यूमार्केट में मां दुर्गा विशाल झांकी निर्मित की जा रही है

न्यू मार्केट व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा न्यूमार्केट में मां दुर्गा विशाल झांकी निर्मित की जा रही है। पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने झांकी के निर्माण के भूमि स्थल का विधि विधान से पूजन किया। इस मौके पर न्यूमार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश गंगराडे, सचिव अजय देवनानी सहित बडी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए।

कोविड में मृत का श्राद्धपक्ष में तर्पण करेगी महिला कांग्रेस

म.प्र. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, डॉ.(श्रीमती) अर्चना जायसवाल ने आज म.प्र. महिला कांग्रेस की समस्त जिला/ब्लॉक/पंचायत अध्यक्षों को निर्देशित किया की कोविड महामारी के दौरान असमय काल के गाल में समाय बेसहारा मृत्जनों का आज से प्रारंभ हो रहे श्राद्धपक्ष को ध्यान में रखते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये इस श्राद्धपक्ष में तर्पण के कार्य को सम्पन्न किया जाए। सनातन धर्म में श्राद्धपक्ष को हमारे पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये किये जाने वाला विशेष संस्कार माना जाता है, जो कि अपने प्रिय जनों के इस संसार से जाने के बाद उनकी स्मृति एवं सम्मान में घर-घर में आयोजित किया जाता है।

भाजपा ही बना सकती है चाय वाले को प्रधानमंत्री, बूथ कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष: अमित शाह

मैं जब भी कार्यकर्ताओं के बीच जाता हूं तो लगता अपने घर में आ गया हूं। सन 1980 में मेरी जिम्मेदारी एक बूथ अध्यक्ष से शुरू हुई थी। मैं भी आपकी तरह बूथ पर पार्टी का काम करता था। पार्टी ने मुझे बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। जबकि अन्य दलों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए घराने या जातियों में जन्म लेना पड़ता है। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो बूथ कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाती है, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। जिस कार्यकर्ता में निष्ठा, परिश्रम करने की क्षमता, पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पण है उसके लिए रास्ते खुले हैं। मेहनत करिए और अपना स्थान सुनिश्चित करिए। भाजपा की कार्य संस्कृति में किसी की कृपा की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए लेकिन हमने गरीबों का जीवन बदला : शाह

कांग्रेस ने आजादी के बाद 70 साल तक इस देश पर राज किया, कांग्रेस ने गरीबी उन्मूलन का वादा किया, लेकिन गरीबी वहीं की वहीं रही। इसके विपरीत जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है और गरीब परिवार का बेटा श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में प्रधानमंत्री बनता है तो उज्ज्वला जैसी योजना के माध्यम से गरीबों के जीवन में बदलाव दिखाई देता है। आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश भर के लगभग 9 करोड़ परिवारों का भाग्य बदल गया है।

मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, किसके दबाव में FIR हुई जांच हो : जीतू पटवारी

शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस के नेताओं से बदले की कार्रवाई कर रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तो बदलापुर का राजा बन गए हैं। प्रदेश में 6000 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जनता की आवाज उठाने के लिए बेवजह मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। इंदौर में जनता की आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि कथित पीड़ित कर्मचारी, नगर निगम कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक सभी पहले कह चुके थे कि इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने का मामला नहीं बनता। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आज पत्रकार वार्ता में यह बात कही।

चिकित्सक मानवीय संवेदना के साथ बेहतर इलाज करें: गौतम

विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने शनिवार को REWA श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं एवं कालेज प्रबंधन के साथ अधोसंरचना विस्तार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

PM की दीर्घायु के लिए किया हनुमान चालीसा पाठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु हेतु मंगलकामनाएं कीं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जबलपुर के सुप्तेश्वर मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।

PM के जन्मदिवस पर CM एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

PM मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषणों या किताबों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी योजनाएं आज लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। एक वैभवशाली, समृद्धशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माता,  जिनके बिना अब दुनिया नहीं चल सकती, भारत को कोई अनदेखा नहीं कर सकता। ऐसे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और देश उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर बढ़ता रहे, मोदी जी के जन्मदिन पर यही हमारी कामना है।

जश्न महोत्सव प्रदेश की जनता के साथ मजाक: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा द्वारा प्रदेश में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक मनाये जा रहे मोदी जी के 21 दिवसीय ‘‘मेगा जन्म महोत्सव“ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा में भी हर बार जश्न-उत्सव मनाने वाली, नियम कायदों को सिर्फ दूसरों के लिये लागू करने वाली भाजपा इस बार आपदा के संकट काल में मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस 21 दिवसीय ‘‘मेगा जन्म महोत्सव“ के रूप में मनाने जा रही है, जो कि बेहद शर्मनाक है? कहने को तो भाजपा इसे ‘‘सेवा-समर्पण“ का नाम दिखावटी तौर पर दे रही है लेकिन इन 21 दिवसीय जश्न-उत्सव शृंखला में भाजपा का प्रचार-प्रसार, मोदी जी का झूठा महिमा मंडन करने का काम जोर-शोर से किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today