Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

पांच दिवसीय श्री रामलीला उत्सव में विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति हुई

मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय की ओर से रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर 10 से 14 अक्टूबर 2021 तक श्री रामलीला उत्सव का आयोजन किया गया है। पांच दिवसीय रामलीला उत्सव में लीला मण्डल-रंगरेज कला संस्कार उज्जैन के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से रामकथा के विभिन्न प्रसंगो की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

प्रदेश में आज 60 हजार से अधिक हुई कोरोना जाँच

कोरोना नियंत्रण के लिए प्रदेश में वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्टिंग का कार्य निरंतर जारी है।
प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 52 लाख 43 हजार 703 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये
जा चुके है। रविवार 10 अक्टूबर को 60 हजार 512 कोरोना की जाँचे हुई।

रवीन्द्र भवन में पांच दिवसीय श्री रामलीला उत्सव आज से

मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय की ओर से रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर 10 से 14 अक्टूबर 2021 तक श्री रामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय रामलीला उत्सव में लीला मण्डल-रंगरेज कला संस्कार उज्जैन के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से रामकथा के विभिन्न प्रसंगो की प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

सिद्धा समारोह में निमाड़ी भक्ति गायन-जया नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा देवी के विविध रूपों को प्रदर्शनकारी कला विधाओं के साथ समवेत करते हुए तीन दिवसीय सिद्धा समारोह का आयोजन जनजातीय संग्रहालय भोपाल के मुक्ताकाश मंच पर किया गया है।

अब ऑनलाइन मिलेंगे भूमि उपयोग प्रमाण-पत्र: नगरीय विकास मंत्री

नगरीय‍ विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नागरिकों को अब
भूमि उपयोग प्रमाण-पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। पूर्व में नागरिक केवल ऑनलाइन आवेदन
कर सकते थे, परंतु भूमि उपयोग प्रमाण-पत्र के लिये कार्यालय में आना पड़ता था। 
आवेदक द्वारा भूमि-उपयोग प्रमाण-पत्र के लिये ऑनलाइन आवेदन, सभी आवश्यक
विवरण जैसे- निवेश/योजना क्षेत्र, गाँव और खसरा नंबर दर्ज करके प्रस्तुत करने पर भूमि-
उपयोग उसके स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।

अब तक 6 लाख विद्यार्थियों का हुआ प्रवेश

प्रदेश के 1301 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में इस शिक्षण सत्र में अब तक 6 लाख
विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें  75 प्रतिशत एडमिशन सरकारी कॉलेजों में हुए हैं। पिछले
शैक्षणिक सत्र में 5.64 लाख छात्र छात्राओं ने एडमिशन लिया था।इस वर्ष  यूजी एवं पीजी में 7.78
लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। अभी तक 7.10 लाख विद्यार्थियों का  सत्यापन हुआ है।

महिला कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव में ताकत झोंकी

खंडवा लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरणी जी को विजय दिलाने मप्र महिला कांग्रेस कमटी ने संगठनात्म बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल ने खंडवा में महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयो और नव नियुक्त प्रभारियों के साथ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बैठक आयोजित की।

अमृत महोत्सव पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत  अंतर महाविद्यालयीन और अंतर विद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

सिद्धा समारोह के दूसरे दिन बघेली गायन एवं दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा देवी के विविध रूपों को प्रदर्शनकारी कला विधाओं के साथ समवेत करते हुए तीन दिवसीय सिद्धा समारोह का आयोजन जनजातीय संग्रहालय भोपाल के मुक्ताकाश मंच पर किया गया है।

कृषि विभाग में CM कोविड-19 योजना में 22 अनुकम्पा नियुक्ति

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 22 परिवारों के पात्र सदस्यों को गुरुवार
7 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर जन-प्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति-पत्र सौंपे गये। उक्त
नियुक्तियाँ मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना अंतर्गत की गई हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today