Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में सोया इण्डस्ट्रीज के विकास के प्रयास बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सोया इण्डस्ट्री को स्थापित करने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे। किसानों के हित में सोया इण्डस्ट्रीज को फिर से खड़ा करना है। सोयाबीन उत्पादन में वृद्धि, उत्पादन की बिक्री और प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना से किसानों को लाभ दिलवाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। प्रयाय यह करेंगे कि किसानों के परिश्रम का उन्हें भरपूर मूल्य मिले, इसलिए निर्यात के क्षेत्र में भी प्रयास बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में सोया ऑयल का आयात बढ़ने से राष्ट्र की पूँजी का व्यय हो रहा है। इस नाते सोया प्र- संस्करण इकाइयों की शुरूआत मायने रखती है। किसानों से कच्चा माल लेकर उनके प्रोडक्ट का वेल्यू एडिशन कर उन्हें लाभ दिलवाने के लिए ऐसी इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

खेलने से जीवन के प्रति नज़रिया सकारात्मक होता

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि खेलों में हारना-जीतना मायने नहीं रखता है। जीवन एक खेल है। इसलिए खेलना बहुत जरूरी है। खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ शरीर के साथ मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक है। खेलने से खेल भावना आती है। जीवन के
प्रति नज़रिया और सोच सकारात्मक होती है। राज्यपाल पटेल भारतीय विश्वविद्यालय संघ पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खेल प्रशाल में प्रतियोगिता के समापन समारोह में संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

संवेदनाओं से ही उपजी है लाड़ली लक्ष्मी योजना : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संवेदनाओं से ही लाड़ली लक्ष्मी योजना उपजी है। संवेदना के बिना सेवा का भाव पैदा नहीं हो सकता है। संवेदना और सेवा भारत के मूल में है, भारत की जड़ों में है। दूसरों की सेवा का भाव संवेदना से ही पैदा होता है। स्वदेश की यात्रा वैचारिक अनुष्ठान और मूल्य आधारित पत्रकारिता की यात्रा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में स्वदेश ग्वालियर समूह की 50 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा पर आयोजित “भारतीय राजनीति में सेवा, संवेदना एवं संस्कृति” विमर्श को संबोधित कर रहे थे।

गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दिया मौन धरना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे पर कांग्रेस सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड कर षडयंत्र रचे जाने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल ने गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया। भोपाल में प्रदेश शासन के मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने धरने के पश्चात राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

एलएनसीटी समूह के अनुपम चौकसे को “विजनरी लीडर ऑफ द ईयर 2021 अवार्ड”

एलएनसीटी समूह के सचिव एवं एलएनसीटी विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे को "विजनरी लीडर ऑफ द ईयर 2021 अवार्ड" से सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च द्वारा सम्मानित किया गया है। 

विवाह-निकाह में अधिकतम 250, अंतिम संस्कार में 50 की रहेगी अनुमति

मध्यप्रदेश शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के
लिये नवीन निर्देश जारी किये हैं। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने
बताया कि अब से सक्षम अनुमति पश्चात् विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के
अधिकतम 250 लोग कोरोना गाइड-लाइन का पालन करते हुए उपस्थित रह सकेंगे।
अंतिम संस्कार, उठावना इत्यादि में अधिकतम 50 लोगों की ही अनुमति मिलेगी।

प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 36 लाख 17 हजार 266

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 को 1 जनवरी 2022 अर्हता तिथि के मान से कार्यक्रम अनुसार फोटो युक्त
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया गया। प्रारूप प्रकाशन 1 नवंबर 2021 के समय प्रदेश की सभी 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में
कुल 5 करोड़ 31 हजार मतदाता के नाम दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान 11 लाख 30 हजार
नए मतदाता जोड़े गए और 6 लाख 7 हजार मतदाताओं के नाम मृत्यु / स्थान परिवर्तन /
दोहरे पंजीकरण इत्यादि के कारण हटाए गए है। इस प्रकार कुल 5.23 लाख मतदाताओं की
बढ़ोतरी हुई है, जो प्रारूप प्रकाशित मतदाताओं का 1% है।

जीतने के लिये खेलें, विजय तुम्हारी होगी – गृह मंत्री

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हरदा के नेहरू स्टेडियम में कमल युवा खेल महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि सदैव जीतने के लिये खेलें, विजय तुम्हारी होगी। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों की उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये हरदा में सर्व-सुविधायुक्त इण्डोर स्टेडियम बनाया जायेगा। मंत्रीद्वय ने नेहरू स्टेडियम में 48 लाख रूपये की 6 हाई मॉस्ट लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-28 में 3 करोड़ 2 लाख रुपये लागत से बनने वाली सीमेंट- कांक्रीट रोड का भूमि-पूजन किया।

सारंग ने आरओवी पर खुद गाड़ी चलाकर किया ट्रॉयल रन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल शहर में सुभाष नगर रेल्वे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेल्वे ओव्हर ब्रिज पर खुद गाड़ी चलाकर ट्रॉयल रन किया। ब्रिज पर कई बार भारी वाहन, हल्के मोटरयान सहित टू-व्हीलर वाहनों की आवाजाही कर आ रही तकनीकी दिक्कतों को
देखा गया।

कला होती है भगवान का वरदान : अनूप जलोटा

संस्कृति विभाग एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में देश के श्रेष्ठ पत्थर शिल्पियों को उनकी रचनाधर्मिता के प्रदर्शन के लिये होमगार्ड लाइन में “अनावृत” पन्द्रह दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है। शुक्रवार को ‘अनावृत’ का पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अवलोकन कर कलाकारों की सराहना की। शाम को सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अनूप जलोटा ने ‘अनावृत’ में शामिल शिल्पियों को सम्मानित किया। उन्होंने पत्थरों पर उकेरी गई अदभूत पत्थर-शिल्पों की तारीफ करते हुए कहा कि कला भगवान का दिया कलाकार को वरदान है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today