Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है: कुणाल चौधरी

भाजपा किसान विरोधी है। मध्यप्रदेश में साल दर साल मूंग का रकबा बढ़ता जा रहा है इस साल 5 लाख टन से अधिक ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन हुआ है। अकेले नर्मदापुरम जिले में 2.32 लाख हेक्टेयर हरदा जिले में 1.35 लाख हेक्टेयर मूंग की बुवाई की गई थी, बैतूल, नरसिंहपुर, भोपाल, रायसेन, विदिशा और सागर समेत अन्य जिलों में भी बड़े पैमाने पर किसानों ने मूंग की बुवाई की थी। किसान अपनी पैदावार के दाम चाहता है, लेकिन मप्र सरकार द्वारा मूंग की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रारंभ नहीं की गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को 5000-5200 में अपनी फसल बेचना पड़ रही है, जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल रही है। जबकि निर्धारित समर्थन मूल्य 7275 रूपए है।

भाजपा OBC की सबसे बड़ी हितैषी, समझाएं मोर्चा कार्यकर्ताः सबनानी

भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के प्रयासों में कोई कमी नहीं रखी। वहीं, पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के नेतृत्व को पूरा सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी सच्चे अर्थों में पिछड़ा वर्ग की हितैषी है। पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता समाज के लोगों तक पहुंचें और उन्हें यह बात समझाएं।

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क

भोपाल की कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल का कहना है कि कोई नई योजना लेकर नहीं आई भाजपा -हर वर्ग के लिए वे योजनाएं बनाएंगी. जनता के आसानी से होंगे.

डॉक्टर पति की हत्‍या करने वाली प्रोफेसर पत्नी को आजीवन कारावास

डॉक्टर नीरज पाठक की हत्या करने के जघन्य मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, राजेश कुमार देवलिया, छतरपुर की न्यायालय ने आरोपिया पत्नी ममता पाठक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

तोमर बोले, सांसदों को पेंशन छोड़ने का बयान वरुण गांधी की व्यक्तिगत राय

 बीजेपी सांसद वरुण गांधी द्वारा सांसदों की पेंशन को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की प्रतिक्रिया सामने आई है. वरुण गांधी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है. व्यक्तिगत राय देने के लिए कोई भी स्वतंत्र है.

मसूद को गिरफ्तार कर शांतिपूर्ण मतदान कराया जाए : सबनानी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक भगवानदास सबनानी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद के वार्ड क्रमांक 40 की सभा में आपराधिक व्यक्तियों द्वारा शस्त्र से मतदाताओं को धमकाने की शिकायत कर विधाकय मसूद को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदी विवि शिक्षक भर्ती मामले में सांसद साध्वी ने लिखा मंत्री को पत्र

मातृभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार और हिंदी माध्यम में शिक्षा देने के उद्देश्य अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। लगभग 11 साल गुजरने के बाद भी यहां नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं हो सकी। हाल ही में विश्वविद्यालय ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था जिस में आरक्षण संबंधित विवाद होने पर विश्वविद्यालय ने विषय और आरक्षण से जुड़े बदलाव कर फिर से विज्ञापन जारी किया था। लेकिन नए विज्ञापन को लेकर भी कई लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है।

इंदौर टेक ऑफ कर चुका, मध्यप्रदेश विकास के रनवे पर: शिवराज

इंदौर। मैं आज इंदौर केवल प्रबुद्धजनों के बीच बात करने नहीं, बल्कि इंदौर के विकास में भागीदार बनने के लिए आया हूं। मैं अपना सौभाग्य समझता हूं कि मुझे आप से संवाद करने का अवसर मिला है। साथियो, इंदौर को टेक ऑफ नहीं कराना है, बल्कि इंदौर टेक ऑफ कर चुका है। अब तो मध्यप्रदेश विकास के रनवे पर तेजी से दौड़ रहा है। अब इंदौर और विकास के बीच में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए, इसलिए नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का होना जरूरी है।

उज्जैन के युवाओं के भविष्य का चुनाव: कमलनाथ

उज्जैन शहर, विश्व में भारत की आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है। मैं जब भी महाकाल के दर्शन करता हूँ तो मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। हमारी सबसे बड़ी शक्ति आध्यात्मिक शक्ति है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह को उज्जैन चुनाव के समय याद आता है या सिंहस्थ में भ्रष्टाचार के लिये याद आता है। शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार के कारण मप्र में कोई उद्योग नहीं लगाना चाहता है।

वीडी शर्मा को कोरोना हुआ

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को कोरोना हो गया है। शर्मा ने ट्वीट कर अपने सैम्पल की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो लोग उनके संपर्क में आए हों वे भी अपने सैम्पल जांच करा लें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today