Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

विभा पटेल ने कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से समर्थन मांगा

नगर निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याषी श्रीमती विभा पटेल ने गुरूवार को वल्लभ भवनए मंत्रालय, विंध्याचल और सतपडा भवन के कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से समर्थन मांगा। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याषी विभा पटेल को चुनाव में समर्थन देने का बात कही है।

भाजपा का ग्रीन संकल्प कार्यक्रम शुक्रवार एक जुलाई को

भाजपा का ग्रीन संकल्प कार्यक्रम एक जुलाई को आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 1 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास स्मार्ट सिटी पार्क में भोपाल महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय और समस्त पार्षद प्रत्याशियों के साथ वृक्षारोपण करेंगे।

12 साल पहले की अनियमितता में अध्यक्ष, सीओ को कारावास-जुर्माना

दमोह जिले की तेंदूखेड़ा नगर परिषद में 12 साल पहले खरीदी में करीब सवा पांच लाख रुपए की अनियमितता का मामला हुआ था। इसमें विशेष अदालत ने परिषद अध्यक्ष वर्षा केवट, सीओ नित्यनारायण पांडे सहित भोपाल के दो संस्थानों के मालिक नीलम गुप्ता और सतवीर सिंह मेहंतीरत्ता को दोषी पाते हुए सश्रम कारावास व जुर्माना किया है।

राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प पुस्तक का विमोचन

विद्याभारती के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी द्वारा  लिखित पुस्तक “राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प” का विमोचन श्री कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री रामकृष्ण राव विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष तथा श्री चमू कृष्ण जी शास्त्री राष्ट्रीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती के कर कमलों से हुआ।

दूसरे चरण में 106 जनपद की 7655 ग्राम पंचायतों में 1 को मतदान

त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में एक जुलाई को 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। इन क्षेत्रों में एक जुलाई को स्‍थानीय अवकाश रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्‍द्र में ही मतगणना होगी। मतदान के लिए कुल 23 हजार 967 मतदान केन्‍द्र बनाये गए हैं। दूसरे चरण में एक करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

छतरपुर में फिर बच्चा बोरवेल के गड्ढे में फंसा, रेस्क्यू जारी

छतरपुर जिले में एक और बच्चा बोरवेल के गड्ढे में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्कूय ऑपरेशन चल रहा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाले जाने के निर्देश दिए हैं.

कन्हैया की हत्या मामले की जांच NIA करेगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के उदयपुर में नुपूर शर्मा के समर्थन ट्वीट करने पर कन्हैया लाल की आततायियों द्वारा नृशंस हत्या और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की घटना की जांच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को जांच सौंप दी गई है। हालांकि मामले के पांच आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा भी की है।

टीकमगढ़ में महिला ने तीन बच्चियों के साथ कुएं में कूदकर जान दी

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारा में एक महिला ने आज अपनी तीन मासूम बच्चियों के साथ कुएं कूदकर जान दे दी। बच्चियों की उम्र पांच साल, तीन साल और आठ महीने की थी। मायके पक्ष के लोगों ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

उप राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, छह अगस्त को चुनाव

उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की अधिसूचना भारत निर्वाचन आयोग ने आज जारी कर दी। छह अगस्त को उप राष्ट्रपति का चुनाव होगा। उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

कमलनाथ कोई एक विकास का काम बताएं जो CM रहते हुए किया: चौहान

कल कमलनाथ उज्जैन आए थे और मुझे जी भरकर गालियां दी और विकास के बडे-बडे दावे किए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि विकास का कोई एक काम बता दें जो उन्होंने 15 महीने कमलनाथ मुख्यमंत्री रहते हुए किया हो। विकास के बजाए उल्टा कमलनाथ ने भाजपा सरकार के समय गरीबों के लिए शुरू की गयी सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का पाप किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today