Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

CBI एक्शन, MP में उमरिया तो हैदराबाद-विशाखापट्टनम में रिश्वतखोर पकड़ाए

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मध्य प्रदेश के उमरिया और हैदराबाद सीआईटी व विशाखापट्टनम में आयकर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश में उमरिया के नौरोजाबाद में कृषि विस्तार अधिकारी के नाम पर पांच लाख के लोन पर दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक प्रायवेट व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। वहीं हैदराबाद और विशाखापट्टनम में दो आयकर अधिकारियों को टीडीएस प्रमाण पत्र की शिकायत के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आयकर अधिकारियों के ठिकानों पर भी सीबीआई ने सर्च की है।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 80 फीसदी लोगों ने किया मतदान

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 106 जनपदों में 80 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई जिसमें सबसे ज्यादा 81 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया।

27वीं जनजातीय चित्र प्रदर्शनी शलाका आज से

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की ‘लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा’ किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से प्रतिमाह किया जाता है। इसी क्रम में आज 3 जुलाई ,2022 से भील समुदाय की चित्रकार कस्सू बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। यह 27वीं चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई, 2022 तक निरंतर रहेगी।

विजय के सोलह श्रृंगार करेगी भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

ग्रामीण निकायों के चुनावों में दोनों चरणों के रुझान भाजपा की भारी जीत के संकेत दे रहे हैं। वहीं, नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने जिस तरह के स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है, पार्टी संगठन और कार्यकर्ता जिस तरह से बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं और प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जिस तरह से गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है, उसके आधार पर सभी 16 नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हर निकाय में भारी बहुमत से जीतकर भाजपा विजय का सोलह श्रृंगार करेगी।

शिवराज सिंह ने झूठ बोलने में वर्ल्ड कप जीत लिया है: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो झूठ बोलने में वर्ल्ड कप जीत लिया है। मैं 40 साल से छिंदवाड़ा का विकास कर रहा हूं, इससे शिवराज सिंहजी के पेट में दर्द होता है।

स्पाइस जेट में खराबी से जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली जा रही स्पाइस जेट विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई। इसमें से धुआं उठता देखकर पायलट ने जबलपुर में विमान की इमरजेंसी लेंडिंग कराई। दिल्ली जा रही इस फ्लाइट में घटना के समय करीब 50 यात्री सवार थे। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसकी खराबी की जांच की गई और इसके बाद उसकी उड़ान की अनुमति दी गई।

भाजपा का संकल्प पत्र कांग्रेस के संकल्प पत्र की नकल:

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा एवं मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा कभी संकल्प पत्र नहीं लाया जाता था लेकिन कांग्रेस का संकल्प पत्र देखकर नकल करते हुए संकल्प पत्र लाया गया। भाजपा सरकार और नगर निगमों में भाजपा परिषद होने के कारण कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया। रहवासियों को स्वयं पानी निकालना पड़ा। सड़कें बह गई। सड़को पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। भाजपा के जो नेता नाव चलाते थे पानी में अभी इसलिए नहीं निकल रहे हैं कि उनकी पोल खुल जाएगी।

सीएम ने भोपाल में नगर निगम चुनाव के लिए किया रोड शो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय और वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में वोट कराने के लिए रोड शो किया। रोड शो होशंगाबाद रोड, मिसरोद क्षेत्र में किया गया।

नाबालिग छात्रा को भगाकर दुष्कर्म के आऱोपी को 20 साल की सश्रम कैद

नाबालिग को बहला फुसलाकर दिल्‍ली भगा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के मामले में छतरपुर जिले की बिजावर विशेष न्‍यायाधीश (पॉक्‍सो एक्‍ट) कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।

उज्जैन में निकली जगन्नाथ यात्रा

कोरोना महामारी के कारण दो साल से जगन्नाथ यात्रा नहीं निकाली जा रही थी। आज उज्जैन में दो साल बाद जगदीश मंदिर और इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदाऊ को रथ में विराजमान कर यात्रा निकाली गई। भगवान के भक्तों ने यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today