Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा भाजपा ने दिया एक करोड़ का ऑफर

देशभर में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मध्य प्रदेश में भी एकबार फिर भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने के आरोप सामने आए हैं। पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी के एक नेता ने उन्हें एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं को देने का प्रलोभन दिया।

इंदौर जिले में अब तक साढ़े 10 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 268.3 मिलीमीटर (साढ़े 10 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 163.1 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 6 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

नगरीय निकाय मतगणना के दौरान मोबाइल का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए मतगणना के दौरान मोबाइल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मतगणना भवन या परिसर में कोई व्यक्ति मोबाइल नही ले जा सकेगा।

पश्चिम मध्य रेल में पहला ई-ऑक्शन ठेका आवंटित

वाणिज्य विभाग द्वारा ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से भोपाल स्टेशन पर 20 एलईडी/एलसीडी के माध्यम से विज्ञापन प्रचार का अधिकार हेतु तीन वर्ष के लिए ठेका आवंटित किया गया है। जो कि पश्चिम मध्य रेल में सर्व प्रथम है। इससे रेलवे को रुपये 42,19,680 की आय प्राप्त होगी।

द्रौपदी मुर्मू के भोपाल पहुंचने पर हो भव्य स्वागत : हितानंद

भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 15 जुलाई को भोपाल आगमन की तैयारियों को लेकर गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में भोपाल जिले की बैठक आयोजित की गयी।

राष्ट्रपति पद की एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्म भोपाल 15 को आएंगी

भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे भोपाल पहुंचेंगी। स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित पदाधिकारियों ने बुधवार को उनके स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया।

14 जुलाई को होगी जनपद सदस्‍य पद के परिणाम की घोषणा

मध्य प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में जनपद सदस्यों के चुनाव परिणाम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी तथा जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचित होने की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

स्कोप कॉलेज में कम्प्यूटर लैंग्वेज, पाइथन इंस्टॉलेशन, प्रोग्रामिंग पर ट्रेनिंग

स्कोप महाविद्यालय हमेशा ही अपने छात्र-छात्राओं तथा स्वयं के तकनीकी ज्ञान के उत्थान हेतु लगातार प्रयासरत रहता है। इसी श्रंखला में स्कोप महाविद्लयालय के एमसीए तथा कम्प्यूटर साइंस विभाग के छात्रों एवं फैकल्टी के लिए विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया जिसमें कम्प्यूटर लैंग्वेज, पाइथन इंस्टॉलेशन तथा प्रोग्रामिंग के विभिन्न उपयोगों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

रैगिंग पर HRC ने कहा- SP और कृषि कॉलेज के रजिस्ट्रार जवाब मांगा

खण्डवा जिले के कृषि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के एक छात्र ने बीते शुक्रवार को परीक्षा से ठीक पहले कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, तो पता चला कि सीनियर्स की रैगिंग से वह बेहद परेशान था।

बैरसिया में डूबने से 3 मौत के मामले में HRC ने कलेक्टर से मांगा जवाब

भोपाल जिले के बैरसिया में खंती में डूबने से तीन बच्चियों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर से तीन महीने में जवाब मांगा है। कलेक्टर से पूछा है कि मृत बच्चियों के परिजनों को अनुग्रह राशि का भुगतान हो गया है या नहीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today