Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मंहगाई के खिलाफ 49 साल पहले शहीद हुए भोपाल के छात्रों को श्रृद्धांजलि अर्पित

मंहगाई, भ्रष्टाचार एवं वंशवाद के खिलाफ 49 साल पहले भोपाल में हुए छात्र आंदोलन में 9 युवा शहीद हुए थे। राष्ट्रवादी विचार मंच के बैनर तले प्रतिवर्षानुसार आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में मंहगाई को लेकर चिंता व्यक्त की गई एवं सरकार से मंहगाई और रोजगार पर ध्यान देने का आग्रह किया गया।

तेजी से बढ़ रही है प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था : मंत्री देवड़ा

वित्त, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इसलिए आंकड़ों की शुद्धता और सटीक अनुमान के लिए डाटा संग्रहण तंत्र को निरंतर सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्तरों पर सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा।

ट्रेन में बच्चों के सफर के नियम में बदलाव की खबरें भ्रामकः रेलवे

यात्रियों के लिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट खरीदना और बर्थ बुक करना वैकल्पिक है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा की अनुमति है, यदि कोई बर्थ बुक नहीं की गई है। रेल मंत्रालय ने बच्चों के ट्रेन के सफर के नियम में बदलाव की खबरों को लेकर फैले भ्रम पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

महाअभियान में 10 हजार से ज्यादा लगे निःशुल्क कोविड प्रिकॉशन डोज

कोविड-19 टीके के निःशुल्क प्रिकॉशन डोज के लिए बुधवार को महाअभियान चलाया गया । महाअभियान में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं एवं वार्ड कार्यालयों में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया गया। अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविशील्ड और 15 साल से अधिक आयु के किशोरों को कोवैक्सीन की प्रिकॉशन डोज निःशुल्क लगाई जा रही है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बुधवार को सम्पन्न महाअभियान में दस हजार से अधिक नागरिकों को नि:शुल्क कोविड प्रिकॉशन डोज लगाए गए ।

हर घर तिरंगा अभियान में लगी चित्र प्रदर्शनी का समापन

हर घर तिरंगा अभियान और स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का आज औपचारिक रूप से समापन हो गया । यह प्रदर्शनी 15 अगस्त से आज 17 अगस्त 2022 तक प्रदर्शित की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वाधीनता से संबंधित चित्रों के माध्यम से आजादी के विषय में जानकारी प्राप्त की । आज आयोजित समापन समारोह में मुख्य रूप से पद्मश्री डॉ विजय दत्त श्रीधर और वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल उपस्थित थे।

कारम डैम को बहने से बचाने वाले ड्राइवर-सहायकों का सीएम द्वारा सम्मान

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित कारम डैम को बहने से बचा लिया गया है। अब आपदा नियंत्रण में सहयोग देने वाले पोकेलेन मशीनों के ड्राइवर और सहायकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दो-दो लाख रुपये देकर सभी को सम्मानित किया। वहीं, दूसरी तरफ कारम बांध को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार को घेरा और कारम बांध सहित प्रदेश के कुछ अन्य बांधों में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के साइकिलिंग अभियान का समापन

सुदर्शन चक्र कोर के शाहबाज डिवीज़न के 12 सदस्यीय साइकिलिंग अभियान का 16 अगस्त को लेफ्टिनेंट जनरल विपुल शिंगल, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, सुदर्शन चक्र कोर ने झंडा दिखाकर भोपाल में समापन किया।

अनोखी का अनोखा जन्मदिन उत्सव, 1 लाख फुल्की फ्री में खिलायी गयी

डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार के गुप्ता चाट भण्डार के संचालक अंचल गुप्ता ने अपनी बेटी अनोखी गुप्ता का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया जिसकी प्रसंशा करने से आप भी अपने आपको रोक नही पाएंगे । अंचल गुप्ता जो कोलार में गुप्ता चाट भंडार के नाम से सर्वधर्म शादी हॉल के पास ठेला लगाते है उन्होंने अपनी बेटी अनोखी गुप्ता का जन्मदिन नागरिको को 1 लाख फुल्की खिलाकर मनाया ।

भारतीय रेल की रामायण यात्रा 24 अगस्त से फिर पटरी पर दौड़ेगी

भारतीय रेलवे की रामायण यात्रा ट्रेन को एकबार फिर 24 अगस्त से चलाया जा रहा है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को जून में चलाया गया था और यात्रियों की विशेष मांग पर इसे दोबारा चलाया जा रहा है। अब यह 18 दिन के बजाय 20 चलेगी।

भोपाल में अब तक 1122.1 मिलीमीटर बारिश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले में बुधवार को प्रात: 8:30 बजे तक कुल मिलाकर 1122.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख के मुतािबक 17 अगस्त को बैरागढ़ में 7.7 मिलीमीटर, बैरसिया में 24.4 मिलीमीटर तथा कोलार क्षेत्र में 3.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today