Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

उपराष्ट्रपति धनखड़ से किसान नेता कमल पटेल की शिष्टाचार मुलाकात

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। कृषि मंत्री पटेल ने खेती किसानी से संबंधित बिंदुओं पर उनसे परामर्श लिया. उनके उपराष्ट्रपति बनने पर उनको बधाई दी।

मैनिट के स्टूडेंट्स का बारिश में धरना, प्रबंधन के रवैये का विरोध

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के स्टूडेंट्स ने आज प्रबंधन के मनमाने रवैयै के खिलाफ लिंक रोड मैनिट चौराहा पर धरना दिया। कम क्लास लगने के बाद भी 75 फीसदी उपस्थिति के नियम को लागू करने के खिलाफ स्टूडेंट्स प्रबंधन का विरोध कर रहे हैं। मैनिट चौराहा पर सैकड़ों छात्रों के बैठ जाने से यातायात बंद हो गया है।

उन्नत तकनीक को लेकर इजराइल सरकार और कृषि मंत्री कमल पटेल के बीच द्विपक्षीय वार्ता

मध्यप्रदेश में इजरायली तकनीक से खेती किसानी के क्षेत्र में विकास के साथ उन्नत तकनीक की संभावनाओं के मुद्दे पर दिल्ली में इजराइल सरकार के दूतावास पर इजरायल के राजदूत नाओर गीलोन और मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ मध्यप्रदेश और इजराइल सरकार के प्रतिनिधि मंडल के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

दर्जनों पहिये वाले ट्राले से टूटे 145 साल पुराने पुल को सेना ने फिर बनाया

भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर कुछ महीने पहले कई दर्जन पहियों वाले ट्राले के गुजरने से सुखतवा नदी पर 145 साल पुराना पुल बीच से टूट गया था जिसे भारतीय सेना के इंजीनियरों ने दोबारा बना दिया है। केवल छह दिन में सेना के इंजीनियरों ने पुल को पूरा किया। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने यह बेली ब्रिज बनाया है।

हरतालिका तीज के बाद बड़ी झील के माताघाट पहुंची महिलाएं हुईं दुखी, जलकुंभी से पटा घाट

बड़ी झील का शीतला माता घाट पर हरतालिका तीज करने वाली महिलाएं आज जब पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर वे दुखी हो गईं। माता घाटा पूरी तरह से जलकुंभी से पटा था और पानी मटमेला था। रात को पूजा अर्चना करने के बाद झील में पहुंची थीं। झील की यह हालत देखकर लोगों का कहना है कि अब श्रद्धा पक्ष में लोग कैसे पित्रों को तर्पण करेंगे।

प्रदेशभर में विराजे गणपति, बीजेपी कार्यालय व नेताओं के यहां प्रतिमाएं स्थापित

आज से गणेशोत्सव का आयोजन शुरू हो गया। प्रदेशभर में गणपतिजी की प्रतिमाओं की स्थापना हुई। भाजपा के प्रदेश कार्यालय सहित मुख्यमंत्री निवास और मंत्री व विधायकों ने भी अपने-अपने यहां गणेशजी की स्थापना की।

गया के लिए आईआरसीटीसी विशेष कोच रवाना करेगा

श्राद्धपक्ष में पितृों के पिंडदान करने के लिए बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी गया जाते हैं और उन दिनों में ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलता। सामान्य कोचों में लोगों के खड़े होने की जगह मिलना मुश्किल होती है। इसे देखते हुए आईआरसीटीसी द्वारा विशेष कोच लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

भोपाल जिले के काई पंचायत सचिव-रोजगार सहायक समीक्षा में नहीं पहुंचे, अब कटेगा वेतन

भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पीएम आवास, स्वच्छता मिशन, मनरेगा के कामों की जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज ने समीक्षा की लेकिन इस समीक्षा बैठक में कई पंचायत सचिव और रोजगार सहायक नहीं पहुंचे। वे बिना सूचना या उचित कारण के गायब हो गए तो अब उन सभी के एक-एक दिन के वेतन को काटा जाएगा।

जबलपुर पुलिस ने तीन किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़ी साढ़े पांच करोड़ की चोरी

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 15 और 16 अगस्त की रात एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी का पर्दाफाश करने के लिए करीब तीन सौ किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी के बाद शहर की सीमा के सभी नाकों तक पहुंचकर गाड़ी को वापस लौटाया मगर अंतम में वे वहां पहुंचे जहां उन्हें चोरी के आभूषण छिपाना थे। यहां जेवरातों को छिपाने के बाद अपने-अपने घर चले गए और फिर बाइक से छिपाए गए आभूषणों को निकालकर बंटवारा किया।

पटवारी ने नामांतरण के बदले ली साढ़े तीन हजार की रिश्वत

मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा वैध दस्तावेजों को सही व्यक्ति को देने के बदले भी मोटी राशि सरकारी खजाने में जमा करने के अतिरिक्त ली जा रही है। ग्वालियर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने मुरैना के एक पटवारी अरुण को उसके एक सहयोगी के साथ साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today