Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गौतम से कांग्रेस के पूर्व विधायक मिले, सुनाई समस्याएं

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से आज विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक मंडल के सदस्यों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया । इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जसवंत सिंह के साथ प्रेम नारायण मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, जोधाराम गुर्जर एवं प्रकाश जैन उपस्थित रहे।

आईआरसीटीसी की तीर्थ दर्शन यात्रा पर्यटक ट्रेन 20 जनवरी को, जानिये कैसे करें बुकिंग

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा तीर्थ दर्शन यात्रा कराने वाली स्वदेश पर्यटक ट्रेन 20 जनवरी को इंदौर से जाएगी। यह इंदौर से भोपाल के रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी जो दक्षिण दर्शन के तीर्थ स्थानों पर जाएगी।

ट्रेनों में त्योहार की वजह से वेटिंग बढ़ी, आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए

नवरात्र, दशहरा और दीपावली की वजह से इन दिनों यात्रियों की संख्या ट्रेनों में बढ़ गई है औऱ वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। रेलवे ने भोपाल से होकर जाने वाली आठ ट्रेनों में करीब एक महीने तक एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।

शिवराज कैबिनेट की अध्यक्षता बाबा महाकाल ने की, कॉरीडोर का नाम महाकाल लोक दिया

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नहीं की। कैबिनेट की अध्यक्षता बाबा महाकाल ने की और सीएम-मंत्री उनके दोनों तरफ बैठे। कैबिनेट ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर के प्रथम चरण के कामों के लोकापर्ण के पहले आज कॉरीडोर का नाम महाकाल लोक देने का फैसला किया।

पीएचक्यू ने जारी किए हिरासत में आए पीएफआई के 21 सदस्यों के नाम, जानिये कौन-कहां का है

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आज पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पदाकारियों और सक्रिय सदस्यों की तलाश में जिन आठ जिलों से 21 लोगों की हिरासत में लिया है, उनकी सूची जारी की है। इन लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उनके बयानों व उनसे पास मिलने वाली सामग्री के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश में 46 नगरीय निकायों में मतदान जारी, उत्साहजनक माहौल

मध्य प्रदेश के 18 जिलों की 46 नगरीय निकायों में आज मतदान हो रहा है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भरपूर तैयारी की थी और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचने लगे थे। कुछ मतदान केंद्रों पर लाइन भी लंबी देखी गई।

पीएफआई पर दूसरी बार स्ट्राइक, मध्य प्रदेश में भी 21 हिरासत में

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ देशभऱ में दूसरी बार स्ट्राइक की गई है। मध्य प्रदेश में भी पुलिस ने आठ जिलों में पीएफआई कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की है जिसमें 21 लोगों की हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।

उमा-माताजी की सवारी मंगलवार को, नंदीजी-गरुड़जी के रथ भी होंगे

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में “”उमा-साँझी”” महोत्सव के क्रम में 27 सितम्बर को उमा माताजी की सवारी निकाली जाएगी। शाम चार बजे उमा माताजी की सवारी साँझी विसर्जन हेतु परम्परागत मार्ग से निकलेगी। सवारी में जंहा पालकी में माँ उमा की प्रतिमा रहेगी वंही नंदीजी व गरुड़जी के रथ भी साथ रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब गहलोत पिछड़े, वासनिक-वेणुगोपाल-दिग्विजय के नाम आगे हुए

राजस्थान में कांग्रेस के संकट की स्थिति के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने की संभावना कम हो गई है क्योंकि राजस्थान में सीएम पद की खींचतान में उनके रवैये से हाईकमान के निर्देशों की अवहेलना हुई है। ऐसे में अब वे दौड़ में पिछड़ते नजर आ रहे हैं और उनसे आगे मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल तथा दिग्विजय सिंह के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।

नवरात्रि गरबा में महिला सुरक्षा, डीजीपी ने कहा जब महिलाएं घर नहीं पहुंच जाएं पेट्रोलिंग की जाए

आज से शुरू हुए नवरात्र महोत्सव में प्रदेश भर में दुर्गाजी के पंडालों और कई सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा गरबा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने विशेष निर्देश दिए। डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को कहा कि गरबा खत्म होने के बाद भी पुलिस की पेट्रोलिंग तब तक जारी रखी जाए जब तक महिलाएं घर नहीं पहुंच जाएं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today