Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने कहा सालों से पीएफआई की गतिविधियां चल रहीं, इंटेलीजेंस नाकामी है

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पापुरल फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि संगठन की गतिविधियां सालों से चल रही थीं तो यह इंटेलीजेंस की नाकामी है। आज यह सवाल सामने है कि इतने सालों से क्या किया जा रहा था। पीएफआई या अन्य संस्थाओं के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के सबूत हैं तो कड़ी होना चाहिए, फिर चाहे वह पीएफआई या अन्य कोई संगठन हो।

दीपावली व छठ पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मण्डल के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

झांसी-पुणे के बीच पांच अक्टूबर से छह-छह ट्रिप की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा त्योहारों की वजहसे पुणे से आने और जाने वालों की वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखकर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से पुणे के बीच पांच अक्टूबर से छह-छह ट्रिप की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन बीना, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के हाईकमान प्रत्याशी पर पसोपेश, दिग्विजय-गहलोत रात को दिल्ली पहुंच रहे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हाईकमान के प्रत्याशी पर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है कि हाईकमान का प्रत्याशी कौन होगा क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं औऱ आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के मुख्य कर्ताधर्ता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आज फिर से दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन दोनों नेताओं के दिल्ली पहुंचने से हाईकमान के अध्यक्ष प्रत्याशी की अटकलों का दौर फिर तेज हो गया है।

गरबा आयोजन पर नियंत्रण, बिना पहचान पत्र के नहीं दी जाएगी एंट्री

नवरात्र महोत्सव के दौरान पिछले दो दशक से गरबा आयोजनों की धूमधाम रहती है और इसमें हिंदू संगठनों द्वारा दूसरे समुदाय के लोगों के युवाओं के प्रवेश पर आपत्ति दर्ज की जाती रही है। इस बार भोपाल में जिला प्रशासन ने गरबा आयोजनों में बिना पहचान पत्र यानी आईडी प्रफू के किसी भी व्यक्ति को एंट्री देने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।

पीडब्ल्यूडी का कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस का एक्शन

मध्य प्रदेश में आज फिर एक और अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को सीधी में लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सीएम की मॉर्निंग क्लास, श्योपुर जिला आपूर्ति अधिकारी पर गाज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्योपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मॉर्निंग क्लास ली जिसमें राशन वितरण की शिकायतों पर जिला आपूर्ति अधिकारी पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने डीएसओ को हटाने के आदेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन पात्र लोगों तक पहुंचे यह जिम्मेदारी प्रशासन की है। कलेक्टर को इसकी नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। जी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सीएम ने आज सुबह श्योपुर जिले की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

पीएफआई पर बैन, आतंक फैलाने- एकता को खतरा पैदा करने की गतिविधियां संचालित करने का आरोप

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उससे जुड़े आठ अन्य संगठनों को भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इन पर पांच साल के पाबंदी लगाई गई है। इन संगठनों के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों पर विश्वभर में आतंकी घटनाओं में शामिल आतंकी संगठनों से संबंध होने का आरोप है। पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों के इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस), स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ (इंडिया (सिमी), जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) जैसे संगठनों से संबंध भी रहे हैं जिन्होंने सीरिया, अफगानिस्तान और इराक में आतंकी गतिविधियों में भाग भी लिया।

46 नगरीय निकायों में 72.6 फीसदी से ज्यादा मतदान

18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में कुल 72.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से 74.20 प्रतिशत पुरूष और 71 महिला मतदाताओं तथा 57.90 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे से होगी।

विश्व पर्यटन दिवस पर विद्यार्थियों ने किया जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण, सीखे चित्रकला के गुर

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, ट्राइबल लिशियश एम.पी और मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के सहयोग से आइकॉनिक सप्ताह एवं विश्व पर्य़टन दिवस 27 सितंबर को गोंड चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान पद्मश्री दुर्गाबाई ने गोंड चित्रांकन परंपरा और उनके प्रतीकों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और रंग ब्रश के माध्यम से चित्रांकन की कला को सिखाया भी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today