Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

शिवमय हुआ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह, शिव महिमा नृत्य की प्रस्तुति

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के 67वें राज्यस्तरीय समारोह में लाल परेड मैदान मंगलवार की शाम को शिवमय हो गया। शिव महिमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति के बीच लोगों ने नृतक दल की प्रस्तुति की। अब तक मध्य प्रदेश गान के समय खड़े होकर सम्मान देने की परंपरा नहीं थी लेकिन आज से यह परंपरा आरंभ की गई है।

स्थापना दिवसः राज्यस्तरीय समारोह में सीएम ने मांगा नशामुक्ति, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास के विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धियाँ अर्जित करते हुए मध्यप्रदेश बदल रहा है। इसमें जन सहयोग बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान ने जन- सहभागिता का महत्व बताते हुए 6 प्रमुख क्षेत्रों में प्रदेशवासियों से सहयोग भी मांगा। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों से पौध-रोपण, पर्यावरण-संरक्षण, नशामुक्ति, बिजली बचाने, जल संरक्षण और बेटियों के सम्मान के लिये विशेष सहयोग की अपील की।

आयुष कॉलेज प्रवेश घोटाला : अब डॉक्टर शुक्ला के बहाली की तैयारी

मध्य प्रदेश में बहुचर्चित आयुष कॉलेज प्रवेश घोटाले में शामिल आधा दर्जन आरोपियों में से निलंबित एकमात्र आरोपी डॉक्टर शोभना शुक्ला की बहाली संबंधित फाइल मंत्रालय में मूव कर रही है. आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे भी बहाल करने के पक्ष में है. फिलहाल डॉक्टर शुक्ला निलंबन आदेश के विरुद्ध कोर्ट से स्थगनादेश ले रखा है. इस प्रकरण में ओआईसी बनाए गए होम्योपैथिक के प्राचार्य एसके मिश्रा का कहना है कि इसके को वेकेट कराने के लिए शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं.

दिग्विजय सिंह दूल्हा बने खड़े रह गए कमलनाथ घोड़े खोलकर ले गए, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता कमलनाथ-दिग्विजय सिंह के बीच संबंधों पर तंज कसा औऱ कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस बनना चाहते थे और वे दूल्हा बने खड़े रहे, कमलनाथ घोड़े खोलकर ले गए। यह पीड़ा दिग्विजय सिंह भूल नहीं पा रहे हैं और पोस्टरों में यह निकल रही है।

मध्य प्रदेश पुलिस भगवान भरोसे, अफसरों पर काम नहीं तो प्रशासन में फाइलों का अंबार

मध्य प्रदेश पुलिस इन दिनों भगवान भरोसे है। यहां अफसरों के बीच कामकाज का सही बंटवारा नहीं है। किसी अफसर के पास कोई काम नहीं है तो कोई कई पीएचक्यू के बाहरी अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार पर अतिरिक्त प्रभार डाले जा रहे हैं। 35 हजार जवानों के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के पास अपना मुखिया नहीं है। प्रशासन में फाइलों का अंबार दिखाई देता है।

गुजरात में मध्यप्रदेश पुलिस ने ”स्टेचू ऑफ यूनिटी” के समक्ष पीएम को दी सलामी

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवडि़या में आयोजित परेड में मध्यप्रदेश पुलिस के 85 सदस्यीय दल ने भी सहभागिता की। परेड की सलामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ली। लौह पुरूष सरदार वल्ल‍भ भाई पटेल की प्रतिमा ”स्टेचू ऑफ यूनिटी” स्थल पर आयोजित परेड में मध्यप्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, ओडिसा तथा तेलगांना के पुलिस दलों ने भाग लिया।

श्रीमहाकाल की “कार्तिक-अगहन” मास की आज पहली सवारी निकली, चार सवारी और

भगवान श्री महाकाल की कार्तिक-अगहन मास की पहली सवारी आज धूम-धाम से निकली। सभा-मंडप से पूजन पश्चात माँ क्षिप्रा के तट पहुंची औऱ श्री महाकाल का मां क्षिप्रा के जल से जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया गया।

जबलपुर में डॉक्टरों ने डॉक्टरों को ऐसा पीटा पुलिस बुलाना पड़ी, पढ़िये क्या है मामला

डॉक्टरों के जाने माने संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ चिकित्सकों ने जबलपुर में अपने ही एक साथी डॉक्टर की इस कदर पिटाई की कि दूसरे लोगों ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि पुलिस कार्यक्रम स्थल के बाहर मूकदर्शक बनकर नजारा देखती रही और मामला बढ़ता देखकर डॉ़क्टरों ने आपस में समझौता कर लिया।

मां अमृतामयी अम्मा ईश्वर का अवतार, सीएम शिवराज केरल में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने साक्षात देवी मां के दर्शन तो नहीं किए लेकिन मां यही हैं। अम्मा प्रेम, दया और करुणा की मूर्ति है। सच में अमृत है जो कई लोगों को नया जीवन दे रही हैं। आपके दर्शन कर हम धन्य हुए हैं। गरीबों के आंसू पोंछ दिए तो वही सच्ची सेवा है। गीता में कृष्ण ने कहा गया है कि जब जब सज्जन के उद्धार-कल्याण के लिए बार-बार धरती पर आऊंगा औऱ उनका एक अवतार ही है।

सीएम शिवराज ने हैदराबाद में 40 मिनिट का ध्यान किया, जानिये ध्यान में क्या दिया वचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ हैदराबाद में सहज योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने हार्टफुलनेस ध्यान भी किया। करीब 30 मिनिट का ध्यान किया। हार्टफुलनेस केंद्र को मध्य प्रदेश में नशामुक्ति अभियान, शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष रूप से आमंत्रित किया। हार्टफुलनेस सेंटर के दाजी कमलेश भाई पटेल ने सीएम से आग्रह किया कि मध्य प्रदेश को हार्टफुलनेस राज्य बनाने की घोषणा कर देश में पहला प्रदेश बनाएं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today