Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

राजनीतिक जुबानी बयानबाजी, भाजपा ने कहा कमलनाथ को वचन पत्र नहीं खेद पत्र तैयार करे

कांग्रेस के प्रभारियों की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा ली जा रही बैठकों में शिवराज सरकार के खिलाफ वचन पत्र तैयार करने की बात कही जा रही है, इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ को वचन पत्र नहीं खेद पत्र तैयार करना चाहिए। पुराने वचन पत्र में से ही कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। उसमें ही तारीख बदलकर जारी कर देना चािहए।

जिन अतिथि विद्वानों के लिए सिंधिया उतर रहे थे सड़क पर उनका नहीं हुआ कुछ, अब फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय अतिथि विद्वानों के आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया था कि उनके नियमितीकरण की मांग को लेकर वे सड़क पर उतर आएंगे। उस समय विपक्ष में रहते हुए भाजपा के नेताओं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मंत्री गोपाल भार्गव व नरोत्तम मिश्रा ने भी उनके प्रति सहानुभूति दिखाई थी। लेकिन आज जब सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में पहुंच गए और केंद्रीय मंत्री बन गए व भाजपा प्रदेश में सरकार में लौट आई और अतिथि विद्वान आज तक वहीं के वहीं हैं। इन लोगों ने प्रेस कांफ्रेंस कर फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

आदिवासी समुदाय के बच्चों ने गाये अपनी बोली के लोकगीत, जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

आदिवासी समुदाय के बच्चों ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार अपनी बोली में लोकगीत और अपने लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। आयोजन भोपाल के बावड़िया कलां स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय (गुरुकुलम) विद्यालय में हुआ जिसमें बिरसा मुंडा-टंट्या मामा का गौरव गान गाया।

स्तनपान पर नेताओं के निशाने पर आईएएस अशोक शाह, भारती के बाद स्पीकर गौतम ने कहा कहीं पश्चिम देश से तो नहीं लौटे

लाड़ली लक्ष्मी दो के शुभारंभ कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक शाह के मध्य प्रदेश में बच्चों को जन्म देने के बाद महिलाओं के स्तनपान को लेकर की गई टिप्पणी उनके लिए भारी साबित हो रही है। शाह को इस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मातृशक्ति विरोधी करार दिया था तो अब मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उन पर तंज कसा है कि कहीं वे पश्चिम देश से तो लौटकर नहीं आए। पश्चिम देशों में ही माताएं बच्चों को अपना दूध नहीं पिलाती हैं।

उमा भारती का 17 नवंबर से पारिवारिक बंधन से मुक्त होने का ऐलान, विद्यासागरजी ही गुरु

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ऐलान किया है कि 17 नवंबर 2022 से उनके परिवारजन और वे स्वयं सभी बंधन से मुक्त हो जाएंगी। अब उनके गुरु आचार्य विद्यासागरजी महाराज हैं। भारती ने कहा कि आचार्य विद्यासागरजी की आज्ञा से ही वे यह फैसला ले रही हैं।

चर्चा में कांग्रेस में दिग्विजय का बॉलिंग अंदाज तो भाजपा में नाथ की पिच पर पटेल की बल्लेबाजी

इन दिनों टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है और क्रिकेट का बुखार पूरे देश में बढ़-चढ़कर बोल रहा है। राजनेता भी इससे अछूते नहीं है लेकिन उनके क्रिकेट खेलने के अंदाज में भी राजनीति का पुट आ ही जाता है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तेलंगाना में विश्राम के पलों में बॉलिंग करते नजर आए तो उनके वायरल वीडियो में उनके इस अंदाज पर भी राजनीतिक कायस शुरू हो गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह नगर छिंदवाड़ा में प्रभारी मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल पटेल भी वहां मैदान में जब बल्लेबाजी करते दिखे तो उसे कमलनाथ की पिच पर चौके-छक्के लगाने के तौर पर वीडियो वायरल हो गए हैं।

उज्जयिनी की कालगणना की पुनर्स्थापना के लिए वैदिक घड़ी, भूमिपूजन कल

उज्जयिनी उज्जैन को वापस कालगणना की दृष्टि से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 300 साल पहले जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वारा बनवाए गए जन्तर मन्तर का यहां निर्माण किया जाएगा। कालगणना की पुनर्स्थापना के लिए यहां वैदिक घड़ी का निर्माण कराया जाएगा जिसका रविवार छह नवंबर को भूमिपूजन होगा।

व्यापमं घोटालाः दूसरों से परीक्षा दिलाने वाले जेल प्रहरी, मध्यस्थों को सजा

सीबीआई व्यापम प्रकरण के विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसौदिया ने जेल प्रहरी परीक्षा 2012 के पांच आरोपियों को आज सजा सुनाई। इन आरोपियों को सात-सात साल का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड दिया गया है।

भोपाल की नगर सरकार बनी मजाक, नाम बदलने की होड़ में बिना जानकारी जुटाए सांसद ने प्रस्ताव रखा

इतिहास की तथाकथित गलतियों को सुधारने की मंशा बताकर नाम बदलने की सरकारों में गाहे-ब-गाहे होड़ करती हैं और मध्य प्रदेश में भी यह इन दिनों खूब चल रहा है। इस होड़ में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है। इस होड़ में भोपाल की सांसद अपने आपको पीछे होता देखकर गुरुवार को अचानक नगर सरकार यानी नगर निगम परिषद की बैठक में पहुंच गईं। वहां उन्होंने दो ऐसे प्रस्ताव रखे जिनका सदन के भीतर उस समय तालियां बजाकर सभी ने स्वागत किया लेकिन सांसद के जानकारी नहीं जुटाने की वजह से अब नगर सरकार की बैठक का ही मजाक बनाया जा रहा है। सांसद ने जिन प्रस्तावों को रखा था, दरअसल उनके नाम पहले ही परिवर्तित किए जा चुके हैं। ऐसे में अब नगर निगम परिषद के पदाधिकारी भी जुबानी सफाई देते घूम रहे हैं।

मजदूरी कर लौट रहे 11 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

महाराष्ट्र में मजदूरी करके वापस मध्य प्रदेश के बैतूल जिले लौट रहे थे कि गुरुवार की रात को उनकी गाड़ी की एक यात्री बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि 11 मजदूरों की मौत हो गई जिनमें से कई के शवों को गाड़ी काटकर निकाला गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today