Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कांग्रेस गुजरात में हाशिये पर पहुंच रही, भारत जोड़ो यात्रा के रुझान अऩ्य राज्यों में होगी, पढ़िये किसने कहा

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के पहले एक्जिट पोल के रुझानों से मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं में खुशी दिखाई दे रही है। कांग्रेस को वहां न केवल वे हाशिये पर बता रहे हैं बल्कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रुझान मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दिखाई दें। यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।

एक्जिट पोलः गुजरात में भाजपा की लहर, हिमाचल के रास्ते में कांग्रेस ब्रेकर, एमसीडी में झाड़ु कर रहा सफाई

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा और दिल्ली महानगर पालिका चुनाव में मतदान के बाद आज शाम को एक्जिट पोल के सर्वे सामने आने लगे हैं। इनमें गुजरात में भाजपा की लहर दिखाई दे रही है तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा के आगे कांग्रेस ब्रेकर के रूप में सामने खड़ी होती नजर आ रही है। मगर दिल्ली में आप के झाड़ु ने सफाई करना शुरू कर दिया है।

भोपाल सांसद ने अनाथ बालक को गोद लिया, मां की मौत, पिता को जेल के बाद से थाने में बीत रहा था बचपन

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आठ साल के एक अनाथ बच्चे को आज गोद लिया है। सांसद एक कार्यक्रम में भोपाल की बैरसिया तहसील गई थीं और वहां इस बच्चे के बारे में उन्हें पता लगा था। बैरसिया में थाने में अब तक रह रहे बच्चे को सांसद ने अपने साथ घर में रखने का फैसला किया और उसकी पढ़ाई-लिखाई, लालन-पोषण की जिम्मेदारी ली।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मीडिया पर हमला, किया जा रहा राहुल गांधी की यात्रा का बायकॉट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मीडिया ने बायकॉट कर रखा है। उसका कवरेज नहीं किया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया पर लगाया आरोप और कहा कि इस कारण इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

एफआईआर में गंभीर धारा लगाने-आरोपी के पकड़ने की रिश्वत, ऐसे धराया एसआई

पुलिस में फरियादी को किस तरह थानों में रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों से मिन्नत करना पड़ती है, इसका जीता-जागता उदाहरण पन्ना जिले में आज सामने आया। लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना की सागर इकाई ने जब एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पन्ना के सिमरिया थाना की हरदुआ चौकी के एसआई हरिराम उपाध्याय को रिश्वत लेते पकड़ा। यह एसआई ने फऱियादी से इसलिए रिश्वत मांगी कि वह उसके मन मुताबिक एफआईआर में धारा बढ़ाएगा और आरोपी को गिरफ्तार करेगा।

समान नागरिक संहिता के बाद लव जिहाद पर भी एमपी में सख्ती, नए कानून पर विचार

मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता पर जहां कानून बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है, वहीं अब लव जिहाद पर भी कानून बनाने की तैयारी शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह के संकेत आज इंदौर में टंट्या मामा की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में दिए हैं।

बड़े-छोटे नेताओं के सड़क पर उतरने से 12 दिन में एमपी में कांग्रेस फिर दिखी, सत्तापक्ष ने विवादों में घेरा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को एकसाल भी नहीं बचा है और ऐसे मौके पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 12 दिन से कांग्रेस के बड़े-छोटे नेता सड़क पर दिखाई दिए हैं। राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ने के बहाने प्रदेशभर में उप यात्राओं के माध्यम से नेता सड़क पर उतरे और भारत जोड़ो यात्रा के 380 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह मिले तो कांग्रेस की मध्य प्रदेश में मौजूदगी दिखाई दी। वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा ने इस यात्रा को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कन्हैया कुमार-स्वरा भास्कर के नाम पर विवादों में घेरा गया जिसे कांग्रेस की तरफ से तूल देने से बचा गया।

इंदौर में टंट्या मामा की प्रतिमा और चौराहा बना, आदिवासियों के बीच सीएम

आदिवासी समुदाय के टंट्या मामा को शिवराज सरकार ने पहचान देने के लिए इंदौर में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया और उनके नाम पर इंदौर में एक चौराहे की भी पहचान दी। नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एक कार्यक्रम में प्रतिमा का लोकार्पण किया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टंट्या मामा चौराहे का ऐलान किया।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सिटीजन बने कृष्णा, गजा, पूजा, मरीशा, जानिये कौन हैं ये नए नागरिक

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में चार नए सिटीजन बने हैं। ये टाइगर रिजर्व के नए नागरिक कृष्णा, गजा, पूजा और मरीशा हैं जो अब कर्नाटक राज्य के नागरिक थे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इन नए नागरिकों द्वारा यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को सैर कराई जाएगी। आखिर ये कौन नए सिटीजन हैं, हम आपको बता रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को मध्य प्रदेश से विदा होगी, कई नेता सीमा पर जुटे

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिन चलने के बाद रविवार को विदा लेकर राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। यात्रा को मध्य प्रदेश से विदा करने के लिए आगर मालवा के ससुनेर में कई वरिष्ठ नेता जमा हुए हैं जिनमें से कई लोगों ने आज यात्रा में भागीदारी भी की। रविवार को यात्रा दोपहर के बाद राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today