Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

GPF घोटाले के राजदार ‘जगदीश’ को पत्रकार वार्ता में से पुलिस ने उठाया, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

उज्जैन सेंट्रल जेल की निलंबित अधीक्षक उषाराज का राजदार बताने वाले जगदीश परमार को पुलिस ने कुछ मिनिट पहले पत्रकार वार्ता में से उठा लिया। जगदीश ने कुछ समय पहले ही वीडियो में बयान रिकॉर्ड कर वायरल किए थे जिसमें अपनी जान को खतरा बताते हुए जीपीएफ घोटाले का पैसा कहां-किसके पास है, यह राज खोलने की बात कही थी। देखिये वीडियो में।

राजदार खोलेगा ‘राज’: वीडियो वायरल कर बोला GPF घोटाले का पैसा कहां…कहां उसे पता

उज्जैन के सेंट्रल कर्मचारियों के जीपीएफ के 15 करोड़ रुपए के घोटाले की आरोपी निलंबित जेल अधीक्षक उषाराज का राजदार सामने आने को तैयार है। उसने वीडियो वायरल कर दावा किया है कि उसे पता है कि घोटाले का पैसा कहां…कहां है। पुलिस पर उसे भरोसा नहीं है तो उसने सीएम-गृहमंत्री से सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर तमाम राज खोलने का वादा किया है। सुनिये वायरल वीडियो के साथ राजदार का दावा।

MP विधानसभा में परंपरा-नियम बताने वाले अफसरों की नहीं 2nd-3rd लाइन, बैकडोर एंट्री से बिगड़ा कैडर

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में मुखिया का रिटायरमेंट 31 मार्च को है और अब सेकंड-थर्ड लाइन तैयार नहीं होने से लोकसभा, गुजरात-यूपी-राजस्थान विधानसभा जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं। भर्ती में बैकडोर एंट्री से विधानसभा सचिवालय में संसदीय जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ अधिकारी-कर्मचारियों का टोटा पड़ गया है। आईए आपको बताएं विधानसभा सचिवालय में क्यों बने ऐसे हालात। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

राहुल गांधीः लोकसभा सदस्यता खत्म करने के बाद बंगला भी छिना, एक महीने का नोटिस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित राहुल गांधी को अब बंगला खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है। नोटिस में एक महीने के भीतर बंगला खाली करने का आदेश दिया गया है। उनसे बंगला खाली कराने के लिए लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चीता प्रोजेक्ट को झटका: दो माह से बीमार चल रही साशा की मौत की खबर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के पालपुर कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर आई है। यहां दो महीने से बीमार चल रही एक मादा चीता ने आज सुबह दम तोड़ दिया है। उसकी मौत की पुष्टि एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने की है। पढ़िये कब से थी बीमार चीता।

रिश्वतखोरी का दफ्तरः एक ही ऑफिस के दो बाबू घूस लेते अलग-अलग टीमों के हत्थे चढ़े

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जहां मंत्री-अफसरों की फौज है वहीं, एक तहसील में सरेआम दो बाबुओं को लोकायुक्त पुलिस की दो टीमों ने नामांतरण प्रकरणों में आदेश निकालने के लिए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथो गिरफ्तार किया। ये दोनों ही बाबू अपने-अपने नायब तहसीलदारों के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। देखिये चित्र और वीडियो में रिश्वतखोरों की धरपकड़ की खबर।

अनुकंपा नियुक्ति नियम बदलेः मृत कर्मचारी की परिवार की महिला सदस्यों को मिलेगी आसानी से नौकरी

अनुकंपा नियुक्ति में महिलाओं को नौकरी मिलने में नियमों की पेचीदगी खत्म कर दी गई है। बदले गए नियमों से अब परिवार की महिला सदस्यों को नौकरी मिलने में बेहद आसानी होगी। जानिये किस तरह नियमों में बदलाव हुआ और क्या मिलेगा महिलाओं को फायदा।

कर्मचारियों को खुशखबरीः अप्रैल में तीन-तीन दिन के अवकाश मिलेंगे

मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में अप्रैल का महीना लगातार के तीन-तीन दिनों के अवकाश का महीना होगा। राज्य सरकार ने महावीर जयंती की चार अप्रैल के अवकाश के स्थान पर तीन अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया है। इससे अप्रैल महीने में कर्मचारियों को लगातार तीन-तीन दिन के दो बार अवकाश मिलेंगे।

जेल अधीक्षक उषा राज को हिरासत में तोते-मछली की चिंता, ताला तोड़कर घर की पुलिस की तलाशी

उज्जैन के सेंट्रल जेल के 15 से 20 करोड़ के जीपीएफ घोटाले में आरोपी उषा राज पुलिस हिरासत में है और अब उसे अपने पालतू तोते-मछली के प्रति प्यार उमड़ रहा है। उसे जब रविवार को पुलिस घर की तलाशी के लिए सरकार निवास पर ले गई तो उसने अपने पालतू पक्षी व जलीय जीव की चिंता व्यक्त की।

लो आ गई मैं… भोपाल से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची, देखिए वीडियो और तस्वीरें

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज भोपाल में पहुंची है. संभवत 1 अप्रैल से यह ट्रेन अपने ट्रैक पर चलेगी. देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के रेट चेन्नई से आज रात 8:00 बजे भोपाल पहुंचे.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today