Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

अब मनासा में वन क्षेत्र में अतिक्रमण, विधायक अतिक्रमणकारियों के पक्ष में सरकारी अमले पर बरसे

बुरहानपुर-लटेरी के बाद मनासा में वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों ने वन विभाग के अमले को रोकने का प्रयास किया। इस बार अतिक्रमणकारियों के पक्ष में खुलकर माननीय सामने आ गए। विधायक महोदय ने वन विभाग के अमले को चेतावनी दी कि उन्हें बताए बिना वे कैसे पहुंच गए और डिमार्केशन कैसे कर दिया। पढ़िये वन क्षेत्र के अतिक्रमण हटाने गए सरकारी कर्मचारियों को कैसे लगाई विधायकजी ने फटकार।

सतपुड़ा भवन में आग लगी, तीन मंजिल पर लपटें पहुंची, कांग्रेस का शिवराज सरकार जाने का तंज

भोपाल में सतपुड़ा सरकारी बहुमंजिली बिल्डिंग में शाम को आग गई। इस भवन में मध्य प्रदेश सरकार के विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालित होते हैं। सरकारी बिल्डिंग में आग लगने पर कांग्रेस ने तंज कसा कि आग बता रही है शिवराज सरकार जा रही है।

प्रियंका ने राहुल के किसान कर्ज मुक्ति के साथ चार और वादों को जोड़कर गारंटी ली, जबलपुर में गिनाए घोटाले

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का कांग्रेस ने शंखनाद कर दिया है और आज जबलपुर में प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से किसान कर्ज मुक्ति के साथ 1500 रुपए प्रति माह नारी सम्मान राशि, 500 का गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली माफ-200 यूनिट बिजली हाफ और पुरानी पेंशन योजना के पांच वादों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया। इन वादों की प्रियंका ने राहुल गांधी के 2018 के किसान कर्ज मुक्ति वादे की तरह गारंटी ली।

रेस्क्यू टीमों के पास खराब पिंजरे, 12 घंटे तक भालू उत्पात मचाता रहा मगर वनकर्मी डरते रहे

मध्य प्रदेश में वन विभाग की रेस्क्यू टीमों के पास संसाधनों की कितनी कमी है, यह बालाघाट में गांव में उत्पात मचाने वाले रीछ को पकड़ने में सामने आ गईं। रीछ उत्पात मचाते हुए गांव के मकानों की छतों पर तोड़फोड़ करता रहा लेकिन 12 घंटे तक वनकर्मी उसे पिंजरे में कैद नहीं कर पाए। उन्हें खराब पिंजरे का डर था कि पिंजरे में बंद होने के बाद रीछ उसे भी तोड़कर उन पर हमला नहीं कर दे। क्या है मामला पढ़िये।

विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का बिगुल बजा, प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजन से शंखनाद

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने बिगुल बजा दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नर्मदा पूजन और संकल्प के साथ इसका शंखनाद किया। वहीं, भाजपा ने प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजन को चुनावी हिंदू बताया।

पूत के पांव पालने में दिखे…. दिग्विजय के पोते का भाषण कौशल…

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोते और पू्र्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बेटे छह साल के सहस्त्रजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक समाज के कार्यक्रम में देखा गया। उन्होंने माइक हाथ में लेकर अपने दादा और पिता की भांति उपस्थित लोगों को संबोधित करना शुरू दिया जिसे देखकर दादाजी भी अचंभित रह गए। उन्होंने पोते का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसके आगे निकलने पर गौरवांवित महसूस करने की टिप्पणी की।

बदनामी का डर सताने लगा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को, दिव्य दरबार में चिंता-दुख प्रकट

बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर की प्रसिद्धि के बाद उसके आसपास हो रही अनैतिक गतिविधियों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुख और चिंता जताई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सेवादारों को लेकर भी कहा कि वे भी किसी निमित्त होकर लुंगी और तिलक नहीं लगाए। उन्होंने कहा कि उनका कोई परमानेंट सेवादार नहीं है। इस चिंता को उन्होंने दिव्य दरबार में न केवल व्यक्त की है बल्कि उसे वायरल भी करने का आव्हान किया है।

शॉर्ट फिल्म ‘गलती’: बताती है किसी एक्सीडेंट को जिंदगी का बोझ न बनाएं

भोपाल के यंग फिल्म मेकर्स ने एक नई थीम पर शॉर्ट फिल्म गलती बनाई है जिसका प्रथम प्रदर्शन आज कलाकारों के मध्य एमपी नगर में किया गया। एक रेप की शिकार हुई बेटी को जिंदगी भर एक बोझ लादने को विवश होना पड़ता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि दी जाएगी, मानदेय भी बढ़ाया

मध्य प्रदेश सरकार ने आधी आबादी में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए योजना का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया तो साथ ही उनके रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि देने की भी घोषणा की है।

भगवान राम के राजा रूप वाले ओरछा मंदिर को IT नोटिस पर अदालत में लड़ाई जाएगी, जाने क्या है मामला

भगवान राम के ओरछा मंदिर को आयकर नोटिस…..अदालत जा रहा मामला…. भगवान के राजा रूप के कारण यहां आज भी दिन में चार बार गॉर्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा है लेकिन इसके बाद भी आयकर विभाग के सवा करोड़ रुपए के चढ़ावे पर हिसाब मांगते हुए आयकर चुकाने के नोटिस से बुंदेलखंड की लड़ाई लड़ रहे संगठन ने इसे भगवान का अपमान का मामला बताते हुए हाईकोर्ट में मामला ले जाने की चेतावनी दी है। जानिये क्या है मामला।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today