Category Archives: फिल्मी

रीवा में कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम का शुभारंभ

रीवा जिले में कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कपूर परिवार के कई सदस्य रीवा पहुंचे जिनका मंत्री राजेंद्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्रा ने स्वागत किया। कपूर परिवार के रणधीर कपूर सहित फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले प्रेमे चौपड़ा भी आए।

अरबाज़ ने कबूला गुनाह, कहा- सट्टेबाजी में हार गया 2.75 करोड़

आईपीएल में सट्टा लगाने के आरोपों से घिरे सलमान खान के भाई अभिनेता और फिल्मकार अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में सट्टा लगाने की बात कुबूल कर ली है. सूत्रों के मुताबिक अपना गुनाह कुबूलते हुए अरबाज ने ये भी कहा कि वो बुकी सोनू जालान को पिछले पांच सालों से जानते थे. यही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका सट्टेबाजी करना परिवार को पसंद नहीं था.

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण साइंस और कॉमन सेंस का मिश्रण

साइंस और कॉमन सेंस का मिश्रण परमाणु फिल्म  जो की पोखरण परिक्षण पर आधारित जिस परिक्षण को रोकने के लिए अमेरिका ने जासूस लगा रखे थे बार बार प्रयास और काम समय में भारत ने एक ऐसा परिक्षण किया जिसने पूरी दुनिया में भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बना दिया इस फिल्म को देखना ज़रूर चाहिए

आसियान-भारत फिल्म समारोह आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

आसियान-भारत फिल्म समारोह आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। समारोह का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे। इस आयोजन में 11 देशों की 32 फिल्में दिखाई जाएंगी।

कान फिल्‍मोत्‍सव में जापानी पारिवारिक फिल्‍म शॉपलिफ्टर्स को सर्वश्रेष्‍ठ पुरस्‍कार

कान फिल्मोत्सव में जापानी पारिवारिक फिल्म शॉपलिफ्टर्स को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के प्रतिष्ठित पुरस्कार पाल्म-दौर मिला है। पोलैंड के पॉवेल पॉलीकोवस्की Pawel Pawlikowski को कोल्ड वार के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

अमेरिका ने जोर लगा दिया था परमाणु परीक्षण को रोकने के लिए

11 मई 1998 को पोखरण में हुए दूसरे परमाणु परीक्षण ने भारत को एक झटके में दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। इससे पहले 1974 में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। इसके 24 साल बाद भारत ने एक बार फिर दुनिया को बता दिया कि वो किसी भी परमाणु शक्ति संपन्न देशों से पीछे नहीं है। हालांकि भारत का परमाणु परीक्षण शांति के सिद्धांत पर आधारित है। क्या है  परमाणु परीक्षण देखिये 

लायक-नालायक के बाद अब अंगद के पैर पर राजनीति

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीति छींटाकसी बढ़ती जा रही है। सोमवार को पत्रकारों के प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में जहां कमलनाथ के मित्रों को लायक और नालायक में बांटकर माहौल को गरमाया था वैसे ही मंगलवार को भाजपा के आईटी सेल ने सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल किया कि यह ट्रेंड बन गया। अब कांग्रेस तो एक तरह से चुप हो गई मगर भाजपा मैदान में उतर आई है।

राष्‍ट्रपति आज 65वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द आज नई दिल्‍ली में 65वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगे। स्‍वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी फिल्‍म मॉम के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया जाएगा। रिद्धिसेन को बांग्ला फिल्‍म-नगरकीर्तन में उनकी शानदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार

मध्यप्रदेश को फिल्मांकन में सहूलियत सुनिश्चित करने के प्रयासों को देखते हुए सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार दिया गया है। सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार की घोषणा आज नई दिल्ली में ज्यूरी के अध्यक्ष रमेश सिप्पी द्वारा की गई। सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा 3 मई को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के वितरण समारोह में दिया जायेगा।

फिल्‍म अभिनेता विनोद खन्‍ना को दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित

जानेमाने हिन्‍दी फिल्‍म अभिनेता विनोद खन्‍ना को आज मरणोपरांत दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने की घोषणा की गयी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today