Category Archives: धर्म व संस्कृति

भय्यू महाराज परिणय बंधन में बंधे

हाई प्रोफाइल राष्ट्रीय संत भय्यूजी महाराज एक बार फिर विवाह बंधन में बंध गए हैं। इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग क्लब हाउस में आयोजित विवाह समारोह में भय्यूजी महाराज के अत्यंत करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया।

फ़िल्म अभिनेता गोविंदा पहुंचे भोपाल

नर्मदा सेवा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने फ़िल्म अभिनेता गोविंदा भोपाल पहुंचे। एयर इंडिया की फ़्लाइट AI 631 से मुंबई से भोपाल आए।

माता पिता ही उनके आदर्श – साध्वी विश्वेश्वरी देवी

श्री रामकथा के तीसरे दिन परम पूज्य संत साध्वी विश्वेश्वरी देवी जी (हरिद्वार) ने श्रीराम जन्मोत्सव का सुन्दर वर्णन करते हुए बताया कि भगवान विष्णु के अवतार के रूप में मानव शरीर में जन्म लेने वाले भगवान राम को यह कथा समर्पित है।

माता सती अनुसुईया के सती चरित्र का वर्णन

संस्कार उत्सव समिति के संयोजक डॉ. सुरजीत सिंह चौहान द्वारा आयोजित श्रीरामकथा के द्वितीय दिन परम पूज्य संत साध्वी विश्वेश्वरी देवी जी (हरिद्वार) ने माता सती अनुसुईया के सती चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सती अनुसूईया महर्षि अत्री की पत्नी थी। जो अपने पतिव्रता धर्म के कारण सुविख्यात थी।

श्रीराम कथा साईं महोत्सव में विशाल मंगल कलश शोभायात्रा

शाहपुरा क्षेत्र में श्रीराम कथा साईं महोत्सव का संस्कार उत्सव समिति ने किया है। इसके तहत पहले दिन शाहपुरा क्षेत्र में विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद में षड़यंत्र किया

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सुनील जोशी हत्याकांड के बाद महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट में भी जमानत मिलने पर वे गुरुवार को पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुईं। उन्होंने चूना भट्टी पहाड़ी पर स्थिति पंडित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज में पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पर आरोप लगाया।

डॉ. आयुषी के साथ फिर सात फेरे लेंगे भय्यूजी महाराज

हाई प्रोफाइल राष्ट्रीय संत भय्यूजी महाराज एक बार फिर विवाह करने वाले हैं। यह खबर चौंकाने वाली जरूर हो सकती है लेकिन सच है। आगामी 30 अप्रैल को वे इंदौर में ही शर्मा परिवार की बेटी डॉ. आयुषी के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

अंग्रेज चाहते थे मुस्लिम शासित पाकिस्तान हो और हिंदू शासित भारत: सुब्रमण्यम स्वामी

समान नागरिक संहिता को व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए। हमारे संविधान की धारा-44 में सरकार के लिए जो नीति निर्देशक तथ्य हैं, उनमें भी सभी बातों का जिक्र है। हमारे संविधान में राज्य भाषा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। अंग्रेजों ने कभी भी भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाने के लिए नहीं कहा था। अंग्रेज चाहते थे कि मुस्लिम शासित एक पाकिस्तान हो और हिंदू शासित एक भारत हो।

1 मई को मनाएगी आदि शंकराचार्य की प्राकट्य पंचमी

प्रदेश सरकार अब आगामी एक मई को आदि शंकराचार्य का प्राकट्य पंचमी महोत्सव मनाएगी। इस मौके पर प्रदेश भर में जगह-जगह संगोष्ठियां,सांस्कृतिक कार्यक्रम व एक किमी की सांस्कृतिक दौड के  आयोजन होंगे।

कोर्ट ने ट्रिपल तलाक को किया खारिज

ट्रिपल तलाक को लेकर देश में चल रहे विवाद के बीच उज्जैन की फैमिली कोर्ट ने इस पर एक अहम फैसला सुनाया है। एक महिला की याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस्लाम की मान्यताओं के आधार पर ट्रिपल तलाक को अवैध, प्रभावहीन और शून्य घोषित किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today