Category Archives: धर्म व संस्कृति

इस मामले में भावनाओं के आधार पर फैसला नहीं: सुप्रीम कोर्ट

रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस म्यांमार भेजने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रोहिंग्या मामला मानवता का बड़ा मुद्दा है. ये मानवीय समस्या है. कोर्ट इस मामले में भावनाओं के आधार पर फैसला नहीं लेगा.

जैन मुनि शांति सागर सूरत में गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में एक जैन मुनि पर 19 साल की एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा जिसकी आज पुष्टि हो गई। आज पीडिता का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें जैन मुनि को आरोपी पाया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी जैन मुनि शांतिसागर महाराज (45) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने की पूजा-अर्चना

जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्वालियर में माँ कनकेश्वरी देवी की संगीतमय श्रीराम कथा सुनी और व्यास गादी एवं पोथी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य यजमान एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पवैया का दीपावली में पटाखों को लेकर बयान, अंतराष्ट्रीय स्तर पर षड़यँत्र हो रहा

उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया का दीपावली में पटाखों को लेकर दिया बयान, कहा- कुछ असामाजिक ताकतों का एजेंडा है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर षड़यँत्र हो रहा है। इस विदेशी आक्रमण के खिलाफ समाज को आगे आना होगा।

11 आरोपियों की फांसी की सजा उम्र कैद में बदली

गाेधरा कांड 11 आरोपियों की फांसी की सजा उम्र कैद में बदली गुजरात हाईकोर्ट का फैसला दिया है। साबरमती एक्सप्रेस के s6 बाेगी में 59 कारसेवकों काे जलाकर मारने का आरोप था। निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।

ऊर्जा मंत्री पारस जैन और विधायक मोहन यादव आमने-सामने हो गए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में दो दिग्गज नेता एक मंत्री और एक विधायक आपस में उज्जैन में भीड़ गए हालंकि सीएम के हस्तक्षेप के बाद स्तिथि काबू में रही| इस दौरान दोनों एक दुसरे को घूरते रहे| 

आज देश भर में करवा चौथ की धूम

आज देश भर में करवा चौथ की धूम है| महिलाओं में इस व्रत को लेकर बड़ी ही उत्सुकता देखी जाती है| मुख्यमंत्री निवास पर करवाचौथ मना| 

दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा में दद्दाजी

दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा में संयोग हुआ जब भटगांव में संध्या आरती में अचानक से गृहस्थ संत दद्दाजी पधारे। दद्दाजी ने इस अवसर पर परिक्रमा वासी व ग्रामीणवासियों को प्रवचन के रूप में आशीर्वचन दिए।

सुच्चा सिंह लंगाह सिख पंथ से निष्कासित

सेक्स स्केंडल में फसे पंजाब के पूर्व मंत्री व एसजीपीसी के निवर्तमान सदस्य सुच्चा सिंह लंगाह सिख पंथ से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित करने का हुक्मनामा जारी कर दिया है।

दिग्विजय और उनकी पत्नी अमृता सिंह की नर्मदा परिक्रमा शुरू

पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह ने बरमान खुर्द रेत घाट से शनिवार की शाम नर्मदा पूजन के बाद नर्मदा परिक्रमा शुरू की। पहले दिन बरमान खुर्द से करीब 3 किमी दूर बरियाघाट पहुंची, गाँव के पूर्व सरपंच लाल साहब मिश्रा के यंहा विश्राम किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today