केंद्र सरकार यदि एक वर्ग विशेष के दबाव में उनकी तुष्टिकरण के लिए एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध अध्यादेश या बिल लाती है तो सपाक्स समाज इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा भी की गई। सपाक्स समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 05 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन किया जाएगा।








